झारखंड में बीडीओ को कुचलने की कोशिश पर बाबूलाल मरांडी बोले

Categorized as प्रादेशिक समाचार

झारखंड के गढ़वा जिले में बालू तस्करों द्वारा बीडीओ को ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश के मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। घटना को लेकर झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने बुधवार को सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन के राज में ईमानदारी की सजा मौत है। 

उन्होंने सीएम हेमंत सोरेन से पूछा कि अब बीडीओ श्रवण कुमार की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा? पुलिस जब माफिया और गुंडों का साथ देगी तो आमजन की सुरक्षा कौन करेगा? जब सरकार के अधिकारी ही सुरक्षित नहीं हैं तो आम जनता आपसे सुरक्षा की क्या उम्मीद रखे?

बाबूलाल मरांडी ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”हेमंत सोरेन के राज में ईमानदारी की सजा मौत है। अधिकतर सरकारी अफसरों को इन्होंने रिश्वतखोरी और तानाशाही का रास्ता दिखा दिया है, लेकिन जो ईमानदार बचे हैं, वे अपनी जान जोखिम में डालकर ड्यूटी करने को मजबूर हैं।

Also Read : इस्लामाबाद में आतंकी हमले से आगबबूला हुआ पाकिस्तान

गढ़वा जिले के उंटारी रोड में बीडीओ श्रवण कुमार अवैध बालू खनन की जांच करने गए, तो खनन माफिया द्वारा उन्हें ही ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश की गई, जिसमें बीडीओ और उनकी टीम बाल-बाल बची। सूचित करने के काफी समय बाद पुलिस घटनास्थल पर तो पहुंची लेकिन आरोपियों पर कार्रवाई करने से ही इनकार कर दिया।

उन्होंने कहा, ”हेमंत सोरेन जी, अब बीडीओ श्रवण कुमार की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा? पैसे की भूख ने इस सरकार की संवेदनाएं और पुलिस के कर्तव्यबोध का गला घोंट दिया है।

यह घटना सोमवार देर रात पलामू जिले के उंटारी रोड थाना क्षेत्र के सीढा गांव में हुई। बीडीओ श्रवण भगत (कुमार) अवैध बालू उठाव रोकने के लिए अपनी टीम के साथ इलाके में निरीक्षण पर निकले थे। इसी दौरान उन्होंने बिना नंबर वाले एक ट्रैक्टर को रोकने की कोशिश की, लेकिन चालक ने रफ्तार बढ़ा दी और ट्रैक्टर सीधे अधिकारियों की ओर मोड़ दिया। अधिकारी और उनकी टीम किसी तरह बच गए, जबकि ट्रैक्टर पास की झोपड़ी में जा घुसा, जिससे वहां बंधे मवेशी घायल हो गए।

घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और देर रात स्थिति को नियंत्रित किया। मंगलवार सुबह बीडीओ और थाना प्रभारी ने मिलकर घटनास्थल का दोबारा निरीक्षण किया। पुलिस का दावा है कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo