तेजस्वी यादव का दावा-14 नवंबर को क्लीन स्वीप होने जा रहा है

Categorized as प्रादेशिक समाचार

बिहार विधानसभा की 243 विधानसभा सीटों पर मतदान संपन्न होने के बाद महागठबंधन की ओर से सीएम पद के उम्मीदवार और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव ने एग्जिट पोल के अनुमान को सिरे से नकार दिया है, जिसमें बताया गया है कि बिहार में एनडीए सरकार वापसी कर रही है।

तेजस्वी यादव ने कहा कि एग्जिट पोल दिखाने वाले चैनलों ने तो 11 नवंबर को अभिनेता धर्मेंद्र की मौत की खबर भी चला दी थी। अब इससे अंदाजा लगा सकते हैं कि देश में किस स्तर की पत्रकारिता हो रही है।

उन्होंने कहा कि मतदाताओं ने इस चुनाव में बदलाव के लिए वोट किया है और हम लोग क्लीन स्वीप करने जा रहे हैं।

तेजस्वी यादव ने बुधवार को पटना में प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने दावा किया है कि इस बार हम क्लीन स्वीप के लिए तैयार हैं। महागठबंधन बड़ी जीत हासिल करेगा। भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे मतगणना को धीमा करने, जिला मुख्यालयों पर फ्लैग मार्च निकालने या ध्यान भटकाने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन हमारे लोग डरेंगे नहीं। हम वोट चुराने की किसी भी कोशिश को रोकेंगे और लोकतंत्र की रक्षा करेंगे, चाहे इसके लिए हमें कोई भी कुर्बानी देनी पड़े।

Also Read : बिहार : भगवान की शरण में सीएम नीतीश कुमार, हाईकोर्ट मजार पर भी पहुंचे

एग्जिट पोल का जिक्र करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि हम न तो खुश हैं और न ही सर्वे को लेकर कोई गलतफहमी पालते हैं। ये सर्वे सिर्फ मनोवैज्ञानिक दबाव हैं, जो अफसरों के दबाव में लाए जाते हैं। यह सिर्फ प्रोपेगैंडा है। इस बार वोटिंग की काउंटिंग में गड़बड़ी नहीं होने देंगे। दावा किया कि 18 तारीख को सरकारी नौकरी देने वाली सरकार शपथ लेगी।

उन्होंने कहा कि इस बार जनता ने इस सरकार के खिलाफ भारी मतदान किया है और बदलाव आ रहा है। अब अगर-मगर की कोई गुंजाइश नहीं बची है। मैं पार्टी के लिए दिन-रात काम करने वाले सभी कार्यकर्ताओं का तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूं। हमने पहले कहा था कि नतीजे 14 तारीख को घोषित होंगे और शपथ ग्रहण समारोह 18 तारीख को होगा। यह जरूर होगा। हमें जो फीडबैक मिल रहा है, उससे पता चलता है कि भाजपा और एनडीए अपनी जमीन खो रहे हैं; लोग बेचैन और चिंतित हैं।

उन्होंने कहा कि बिहार में जनता ने बदलाव के लिए वोट किया है। एनडीए गलतफहमी में है कि जनता ने उन्हें वोट किया।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

केरल: मुख्यमंत्री सतीशन ने बजट पर चर्चा को लेकर बुलाई बैठक

June 13, 2026

केरल के राजनीतिक गलियारों में मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री वीडी सतीशन की हाल के दिनों में सार्वजनिक रूप से कम उपस्थिति को लेकर अटकलों का दौर जारी है। इस दौरान सभी की निगाहें उनके आगामी पहले राज्य बजट पर टिकी हैं, जिसे 19 जून को पेश किया जाना है। यह बजट नई सरकार की दिशा…

नवाचार व अनुसंधान को राष्ट्र निर्माण से जोड़ें युवा वैज्ञानिक : सीएम योगी

June 13, 2026

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवा वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं और तकनीकी विशेषज्ञों से नवाचार व अनुसंधान को राष्ट्र निर्माण तथा जनकल्याण से जोड़ने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि भारत के पास विज्ञान, कृषि, चिकित्सा, उद्यम, आयुर्वेद और पारंपरिक ज्ञान के क्षेत्र में असीम संभावनाएं हैं। शनिवार को विज्ञान भारती के सातवें राष्ट्रीय अधिवेशन के उद्घाटन…

सुमित रॉय की तलाश में अभिषेक बनर्जी के आवास पर छापेमारी

June 13, 2026

पश्चिम बंगाल के पश्चिम मिदनापुर से एक टीम ने तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी के आवास पर शनिवार तड़के उनके कार्यकारी सहायक सुमित रॉय की तलाश में तलाशी ली। पश्चिम मिदनापुर के सालबोनी पुलिस स्टेशन से एक पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) के जवानों के साथ एक टीम…

पहले अंतरिम डील होगी लागू, फिर परमाणु मुद्दे पर करेंगे बात: अब्बास अराघची

June 13, 2026

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने स्पष्ट किया है कि अमेरिका के साथ होने वाली संभावित शांति वार्ता कोई अंतिम परमाणु समझौता नहीं होगी। यह पहले एक अंतरिम समझौता होगा, जिसे लागू करने के बाद ही दोनों देश परमाणु कार्यक्रम पर औपचारिक बातचीत शुरू करेंगे। समाचार एजेंसी तस्नीम की रिपोर्ट के अनुसार, अराघची ने…

स्पेसएक्स के शेयरों की धमाकेदार शुरुआत

June 13, 2026

एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) ने अमेरिकी शेयर बाजार में शानदार शुरुआत की। कंपनी के शेयरों ने शुरुआती निवेशकों को 31 प्रतिशत तक का लाभ दिया और कारोबार के अंत में अपने ऑफरिंग प्राइस 135 डॉलर से 19 प्रतिशत ऊपर बंद हुए।  कारोबार के अंत में शेयर 160.95 डॉलर पर…

logo