बिहार : भगवान की शरण में सीएम नीतीश कुमार, हाईकोर्ट मजार पर भी पहुंचे

Categorized as प्रादेशिक समाचार

बिहार विधानसभा चुनाव का मतदान संपन्न होने के साथ ही अब सभी लोगों का इंतजार 14 नवंबर को होने वाले मतगणना पर टिकी हुई है। इससे पहले तमाम एजेंसियों के जारी एग्जिट पोल में फिर से एनडीए सरकार आने की संभावना जताई गई है। वहीं, बिहार चुनाव के नतीजों से पहले बुधवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भगवान की शरण में पहुंचे और आशीर्वाद लिया।     

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना के प्रसिद्ध महावीर मंदिर पहुंचे और बजरंगबली के दर्शन किए और पूजा अर्चना की। उनके साथ बिहार के मंत्री विजय कुमार चौधरी भी थे।

महावीर मंदिर में पूजा-पाठ के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हाईकोर्ट स्थित मजार पर भी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मजार पर चादर चढ़ाई और बिहार की समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

उल्लेखनीय है कि मंगलवार को बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत 122 सीटों के लिए मतदान हुआ। इससे पहले छह नवंबर को पहले चरण के तहत 121 सीटों पर वोट डाले गए थे। मतगणना 14 नवंबर को होनी है।

मतगणना को लेकर सारी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इस बीच, दूसरे और अंतिम चरण के मतदान खत्म होने के बाद मंगलवार को कई एजेंसियों के एग्जिट पोल सामने आए। इस एग्जिट पोल के मुताबिक, बिहार में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनती हुई दिख रही है।

Also Read : एशेज सीरीज : पर्थ टेस्ट में नंबर-3 पर बल्लेबाजी के लिए उतर सकते हैं ओली पोप

आईएएनएस-मैटराइज एग्जिट पोल के मुताबिक, बिहार में एक बार फिर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन यानी एनडीए की सरकार बन सकती है, जबकि एग्जिट पोल के नतीजों में महागठबंधन को झटका लगने जा रहा है। एग्जिट पोल के मुताबिक, राज्य की 243 सीटों में से एनडीए को 147-167 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है, वहीं इंडी गठबंधन को 70-90 सीटें मिलने का अनुमान है।

एग्जिट पोल के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी को सबसे ज्यादा 65-73 सीटें मिलती नजर आ रही हैं। जबकि, जेडीयू को 67-75 सीटें, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) को 4-5 सीट, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को 7-9 और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा पार्टी को 1-2 सीट मिल सकती हैं।

इंडी गठबंधन की बात करें तो आईएएनएस-मैटराइज के एग्जिट पोल में राजद को सबसे ज्यादा 53-58, कांग्रेस को 10-12, सीपीएम (एमएल) को 5-8, सीपीआई को 2-3, सीपीएम (मार्क्सवादी) को 2-3 और विकासशील इंसान पार्टी को 1-4 सीट मिलती दिख रही है।

हालांकि एग्जिट पोल अंतिम परिणाम नहीं हैं। बिहार में किसकी सरकार बनेगी, यह 14 नवंबर को ही स्पष्ट होगा। बिहार में कुल 243 विधानसभा सीटें हैं। यहां सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 122 है। प्रदेश में इस समय नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार है।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo