भारत की प्रतिष्ठा अंतरराष्ट्रीय मंचों पर बढ़ी है: राजनाथ सिंह

Categorized as प्रादेशिक समाचार

भाजपा के वरिष्ठ नेता और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को बांका में एनडीए प्रत्याशी के समर्थन में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए दावा किया कि प्रथम चरण के मतदान का प्रचार अभियान समाप्त होने के बाद जो रुझान सामने आया है, उससे साफ है कि दो तिहाई बहुमत से यहां एक बार फिर एनडीए की सरकार बनेगी।

उन्होंने कहा कि आज 20 सालों से नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार बिहार में है, लेकिन कोई माई का लाल नहीं है जो नीतीश कुमार के दामन पर भ्रष्टाचार का दाग लगा सकता है। इसके पहले भी राजद के मुख्यमंत्री थे, जिन्हें लंबे समय तक जेलों की हवा खानी पड़ी है।

उन्होंने तेजस्वी यादव का बिना नाम लिए कहा कि आज भी जो मुख्यमंत्री का चेहरा है, उन पर भी अदालतों में भ्रष्टाचार के मामले चल रहे हैं। फैसला स्वाभाविक है। कोई भी फैसला लेगा तो वह ईमानदारी से एनडीए के पक्ष में फैसला लेगा। उन्होंने कहा कि पहले यही बिहार था जहां लोग बुनियादी सुविधा के लिए तरसते थे। पहले राजद के लोग जनता से कहा करते थे कि सड़क बनने के बाद पुलिस आपके गांव पहुंच जाएगी। लेकिन अब वह जमाना लद गया है, अब बुनियादी सुविधाएं सहज रूप से पहुंच रही हैं।

Also Read : बिहार: पहले चरण के मतदान से पहले बड़ा उलटफेर, मुंगेर से जन सुराज के प्रत्याशी भाजपा में शामिल

उन्होंने कहा कि पहले बिहार के स्वास्थ्य का बजट 700 करोड़ रुपये था, आज यह 20 हजार करोड़ से अधिक का हो गया है। बिजली की स्थिति बुरी थी। लोग लालटेन से काम चलाते थे। बिहार की स्थिति में अब सुधार हुआ है। आज सड़कों और पुल-पुलियों का जाल बिछा हुआ है। पहले पटना की सड़कों पर मौत दौड़ा करती थी, आज मेट्रो रेल दौड़ रही है। राजद के लोग न सड़क चाहते थे और न कोई सुविधा चाहते थे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की स्थिति भी अलग नहीं है। ये सीमा पर सड़क बनाने के विरोधी रहे हैं। सच्चाई को कोई नकार नहीं सकता है। पीएम नरेंद्र मोदी ने विकास विरोधी इस सोच को बदल दिया है। आज भारत तेजी के साथ प्रगति कर रहा है। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर की चर्चा करते हुए कहा कि अब विरोधी हिम्मत भी नहीं करेंगे। अगर करेंगे तो अभी ऑपरेशन सिंदूर समाप्त नहीं हुआ है। हमने आतंकवादियों को धर्म देखकर नहीं मारा है। आज भारत की प्रतिष्ठा दुनिया में अंतरराष्ट्रीय मंचों पर बढ़ी है। 

उन्होंने कहा कि हमारी सेना का एक ही धर्म है और वह है सैन्य धर्म। विपक्ष सेना को धर्म और जाति में बांटने की कोशिश न करे। 

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo