बिहार: पहले चरण के मतदान से पहले बड़ा उलटफेर, मुंगेर से जन सुराज के प्रत्याशी भाजपा में शामिल

Categorized as प्रादेशिक समाचार

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान गुरुवार को होना है। उससे ठीक एक दिन पहले मुंगेर विधानसभा क्षेत्र में बड़ा उलटफेर देखने को मिला, जहां जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी संजय सिंह ने अचानक पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया। ‎ ‎ 

जन सुराज के प्रत्याशी संजय सिंह ने बुधवार को भाजपा प्रत्याशी कुमार प्रणय की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। ‎‎इस कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण पोद्दार, जिला प्रभारी विकास सिंह, क्षेत्रीय प्रभारी राजेश झा क्षत्रिय, प्रीति सिंह सहित एनडीए के कई शीर्ष नेता मौजूद रहे। ‎ 

‎भाजपा में शामिल होने के बाद संजय सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही बिहार और देश का विकास संभव है। जन सुराज की सोच अच्छी थी, लेकिन जनता भाजपा के विकास मॉडल पर भरोसा करती है। ‎ 

Also Read : पूर्णिया में तीन लोगों की मौत, सांसद पप्पू यादव ने कहा-पोस्टमार्टम से आएगी सच्चाई

‎उन्होंने कहा कि अब वे भाजपा प्रत्याशी कुमार प्रणय के साथ मिलकर उनकी जीत सुनिश्चित करेंगे और मिलकर मुंगेर का विकास करेंगे। इस कदम से मुंगेर में चुनावी समीकरण पूरी तरह बदल सकते हैं। ‎स्थानीय लोगों की मानें तो यहां का मुकाबला त्रिकोणात्मक बना हुआ था, लेकिन जन सुराज के प्रत्याशी के भाजपा में शामिल होने के बाद एनडीए और महागठबंधन में आमने-सामने की लड़ाई है। ‎ 

‎इससे पहले अक्टूबर में जन सुराज के तीन उम्मीदवारों ने नाम वापस ले लिए थे। ये उम्मीदवार दानापुर, ब्रह्मपुर और गोपालगंज क्षेत्र से थे। ‎इस चुनाव में मुख्य मुकाबला नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले एनडीए और तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के बीच माना जा रहा है। हालांकि कई क्षेत्रों में जन सुराज और एआईएमआईएम के प्रत्याशी भी पूरा जोर लगा रहे हैं। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 18 जिलों के 121 विधानसभा क्षेत्रों में मंगलवार की शाम चुनाव प्रचार थम गया है। गुरुवार को मतदान होना है। ‎ ‎

Pic Credit : X


Previous News Next News

More News

केरल: मुख्यमंत्री सतीशन ने बजट पर चर्चा को लेकर बुलाई बैठक

June 13, 2026

केरल के राजनीतिक गलियारों में मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री वीडी सतीशन की हाल के दिनों में सार्वजनिक रूप से कम उपस्थिति को लेकर अटकलों का दौर जारी है। इस दौरान सभी की निगाहें उनके आगामी पहले राज्य बजट पर टिकी हैं, जिसे 19 जून को पेश किया जाना है। यह बजट नई सरकार की दिशा…

नवाचार व अनुसंधान को राष्ट्र निर्माण से जोड़ें युवा वैज्ञानिक : सीएम योगी

June 13, 2026

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवा वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं और तकनीकी विशेषज्ञों से नवाचार व अनुसंधान को राष्ट्र निर्माण तथा जनकल्याण से जोड़ने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि भारत के पास विज्ञान, कृषि, चिकित्सा, उद्यम, आयुर्वेद और पारंपरिक ज्ञान के क्षेत्र में असीम संभावनाएं हैं। शनिवार को विज्ञान भारती के सातवें राष्ट्रीय अधिवेशन के उद्घाटन…

सुमित रॉय की तलाश में अभिषेक बनर्जी के आवास पर छापेमारी

June 13, 2026

पश्चिम बंगाल के पश्चिम मिदनापुर से एक टीम ने तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी के आवास पर शनिवार तड़के उनके कार्यकारी सहायक सुमित रॉय की तलाश में तलाशी ली। पश्चिम मिदनापुर के सालबोनी पुलिस स्टेशन से एक पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) के जवानों के साथ एक टीम…

पहले अंतरिम डील होगी लागू, फिर परमाणु मुद्दे पर करेंगे बात: अब्बास अराघची

June 13, 2026

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने स्पष्ट किया है कि अमेरिका के साथ होने वाली संभावित शांति वार्ता कोई अंतिम परमाणु समझौता नहीं होगी। यह पहले एक अंतरिम समझौता होगा, जिसे लागू करने के बाद ही दोनों देश परमाणु कार्यक्रम पर औपचारिक बातचीत शुरू करेंगे। समाचार एजेंसी तस्नीम की रिपोर्ट के अनुसार, अराघची ने…

स्पेसएक्स के शेयरों की धमाकेदार शुरुआत

June 13, 2026

एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) ने अमेरिकी शेयर बाजार में शानदार शुरुआत की। कंपनी के शेयरों ने शुरुआती निवेशकों को 31 प्रतिशत तक का लाभ दिया और कारोबार के अंत में अपने ऑफरिंग प्राइस 135 डॉलर से 19 प्रतिशत ऊपर बंद हुए।  कारोबार के अंत में शेयर 160.95 डॉलर पर…

logo