छत्तीसगढ़: बिलासपुर ट्रेन हादसे में 11 यात्रियों की मौत, मुख्यमंत्री ने की मुआवजे की घोषणा

Categorized as प्रादेशिक समाचार

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में मंगलवार को बड़ा रेल हादसा हुआ है। लालखदान के पास हावड़ा रूट पर पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी आमने-सामने से टकरा गई। इस दौरान यात्री ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतर गए। इस हादसे में मृतकों की संख्या 4 से बढ़कर 11 हो गई है। 20 यात्री घायल हैं। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई और यात्रियों में चीख पुकार मच गई।  

बताया जा रहा है कि मरने वाले लोगों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन ने रेस्क्यू टीम और मेडिकल यूनिट लगातार ऑपरेशन चला रही है। इसके साथ ही स्थानीय प्रशासन भी मदद के लिए मौके पर मौजूद है। इसी क्रम में रेलवे ने कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट कर दिया है।

ट्रेन हादसे में घायलों का बिलासपुर के सिम्स, रेलवे अस्पताल और अपोलो अस्पताल में इलाज चल रहा है। एसईसीआर ने ट्रेन हादसे में मृतकों और घायलों की सूची जारी की है, जिनमें मथुरा भास्कर (55), चौरा भास्कर (50), शत्रुघ्न (50), गीता देबनाथ (30), मेहनिश खान (19), संजू विश्वकर्मा (35), सोनी यादव (25), संतोष हंसराज (60), रश्मि राज (34), ऋषि यादव (02), तुलाराम अग्रवाल (60) अराधना निषाद (16) सहित 20 लोग हैं।

फिलहाल मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है, हालांकि अभी हादसे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया गया है। हादसा इतना जबरदस्त था कि यात्री ट्रेन मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गई। रेलवे ने बिलासपुर ट्रेन हादसे के बाद यात्रियों और उनके परिजनों की सहायता के लिए कई हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।

Also Read : जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेरा, मुठभेड़ जारी

इस हादसे से जुड़ी सही जानकारी और घायलों की स्थिति जानने के लिए लोग हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। चंपा जंक्शन के लिए 808595652, रायगढ़ के लिए 975248560, और पेंड्रा रोड के लिए 8294730162 नंबर जारी किए गए हैं।

इसके अलावा, सीधे दुर्घटना स्थल पर भी दो हेल्पलाइन नंबर 9752485499 और 8602007202 उपलब्ध कराए गए हैं, जिन पर संपर्क करके तुरंत जानकारी ली जा सकती है। रेलवे ने बताया कि सभी हेल्पलाइन नंबर 24 घंटे सक्रिय रहेंगे ताकि यात्रियों के परिजन तुरंत जरूरी जानकारी प्राप्त कर सकें और किसी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें।

प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बिलासपुर जिलाधिकारी से सीधे वीडियो कॉलिंग के माध्यम से जुड़े और उन्होंने घटना के संबंध में जिलाधिकारी संजय अग्रवाल से जानकारी ली है। छत्तीसगढ़ सरकार की तरफ से ट्रेन हादसे में मृत यात्रियों के परिजनों को 5 लाख और घायलों को 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि देने की घोषणा की गई है।

बिलासपुर ट्रेन हादसे पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने गहरा दुख प्रकट किया है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। दीपक बैज ने सरकार से मांग की है कि राहत एवं बचाव कार्य में कोताही नहीं बरती जानी चाहिए।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo