पहले दुनिया भर के बच्चे शिक्षा के लिए बिहार आते थे, आज यहां के बच्चे पढ़ने विदेश जाते हैं: राहुल

Categorized as प्रादेशिक समाचार

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने आज औरंगाबाद में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए केंद्र और प्रदेश की एनडीए सरकार पर जमकर निशाना साधा।  

उन्होंने बिहार में शिक्षा व्यवस्था की हालत बदतर बताते हुए कहा कि पहले दुनिया भर के बच्चे शिक्षा ग्रहण करने बिहार के नालंदा विश्वविद्यालय आते थे, आज यहां के बच्चे पढ़ने विदेश जाते हैं। यह बिहार का इतिहास है। बिहार सरकार आपकी मदद नहीं करना चाहती है। 

उन्होंने कहा कि आज बिहार के लोग जहां भी जाते हैं, वहां मजदूरी करते हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर उन्होंने युवाओं को मजदूर बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डेटा सस्ते होने वाले बयान को लेकर कहा कि आज डेटा नहीं, रोजगार जरूरी है। 

Also Read : डेब्यू से पहले ही बॉलीवुड की सुर्खियों में छाई रहीं खुशी कपूर-अथिया शेट्टी

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री चाहते हैं कि आप रील्स बनाओ, लेकिन पेपर चोरी, रोजगार की बात नहीं पूछो। उन्होंने कहा कि बिहार के युवाओं को नया नशा दिया जा रहा है। जैसे ड्रग्स होती हैं, शराब होती है, वैसे ही यह 21वीं सदी का नशा है कि आप 24 घंटे रील्स देखते जाओ। पीएम को जवाब देना चाहिए कि पेपर लीक कब बंद होगा, अच्छे अस्पताल कब खुलेंगे। 

कांग्रेस के नेता ने कहा कि बिहार के मरीज इलाज कराने दिल्ली जाते हैं। उन्होंने सेना में अग्निवीर को लेकर भी सवाल उठाते हुए कहा कि सेना में भी लोगों का रास्ता बंद कर दिया। सरकारी कंपनियों का निजीकरण कर दिया गया। अब बिहार में पेपर लीक हो रहा है। यहां पढ़ने का कोई मतलब नहीं है। 

उन्होंने कहा कि महागठबंधन की जो सरकार बनेगी, वह बिहार के लोगों की सरकार होगी। अति पिछड़ों के आरक्षण के लिए विशेष मैनिफेस्टो बनाया है। उन्होंने वोट चोरी की चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा जानती है कि यहां वे जीत नहीं सकते हैं। वोट चोरी का मतलब अधिकार समाप्त करना है। 

उन्होंने कहा कि हम लोग चाहते हैं कि बिहार में रोजगार मिले। हमारी कोशिश है कि सभी मोबाइल फोन के पीछे ‘मेड इन बिहार’ लिखा रहे। हम सब को लेकर चलना चाहते हैं। हम मोहब्बत की दुकान चाहते हैं जबकि ये लोग नफरत फैलाना चाहते है।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

केरल: मुख्यमंत्री सतीशन ने बजट पर चर्चा को लेकर बुलाई बैठक

June 13, 2026

केरल के राजनीतिक गलियारों में मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री वीडी सतीशन की हाल के दिनों में सार्वजनिक रूप से कम उपस्थिति को लेकर अटकलों का दौर जारी है। इस दौरान सभी की निगाहें उनके आगामी पहले राज्य बजट पर टिकी हैं, जिसे 19 जून को पेश किया जाना है। यह बजट नई सरकार की दिशा…

नवाचार व अनुसंधान को राष्ट्र निर्माण से जोड़ें युवा वैज्ञानिक : सीएम योगी

June 13, 2026

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवा वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं और तकनीकी विशेषज्ञों से नवाचार व अनुसंधान को राष्ट्र निर्माण तथा जनकल्याण से जोड़ने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि भारत के पास विज्ञान, कृषि, चिकित्सा, उद्यम, आयुर्वेद और पारंपरिक ज्ञान के क्षेत्र में असीम संभावनाएं हैं। शनिवार को विज्ञान भारती के सातवें राष्ट्रीय अधिवेशन के उद्घाटन…

सुमित रॉय की तलाश में अभिषेक बनर्जी के आवास पर छापेमारी

June 13, 2026

पश्चिम बंगाल के पश्चिम मिदनापुर से एक टीम ने तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी के आवास पर शनिवार तड़के उनके कार्यकारी सहायक सुमित रॉय की तलाश में तलाशी ली। पश्चिम मिदनापुर के सालबोनी पुलिस स्टेशन से एक पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) के जवानों के साथ एक टीम…

पहले अंतरिम डील होगी लागू, फिर परमाणु मुद्दे पर करेंगे बात: अब्बास अराघची

June 13, 2026

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने स्पष्ट किया है कि अमेरिका के साथ होने वाली संभावित शांति वार्ता कोई अंतिम परमाणु समझौता नहीं होगी। यह पहले एक अंतरिम समझौता होगा, जिसे लागू करने के बाद ही दोनों देश परमाणु कार्यक्रम पर औपचारिक बातचीत शुरू करेंगे। समाचार एजेंसी तस्नीम की रिपोर्ट के अनुसार, अराघची ने…

स्पेसएक्स के शेयरों की धमाकेदार शुरुआत

June 13, 2026

एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) ने अमेरिकी शेयर बाजार में शानदार शुरुआत की। कंपनी के शेयरों ने शुरुआती निवेशकों को 31 प्रतिशत तक का लाभ दिया और कारोबार के अंत में अपने ऑफरिंग प्राइस 135 डॉलर से 19 प्रतिशत ऊपर बंद हुए।  कारोबार के अंत में शेयर 160.95 डॉलर पर…

logo