एनडीए की पहचान विकास से, राजद-कांग्रेस की पहचान विनाश से: प्रधानमंत्री मोदी

Categorized as प्रादेशिक समाचार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजद और कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है। बिहार के सहरसा में रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राजद और कांग्रेस का विकास से दूर-दूर तक कोई नाता नहीं है। प्रधानमंत्री ने कहा कि एनडीए की पहचान विकास से है, राजद-कांग्रेस की पहचान विनाश से है। 

कोसी महासेतु रेल पुल का उदाहरण देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पुल का शिलान्यास 2003 में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने किया। 2004 में राजद के समर्थन वाली दिल्ली में कांग्रेस की सरकार बनी, लेकिन 2005 में नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार बनी। बिहार के लोगों ने राजद को साफ कर दिया। इसके कारण राजद के लोगों का पारा और अहंकार सातवें आसमान पर पहुंच गया। उन्होंने बिहार के लोगों को इतना गुस्सा किया कि वे बिहार को बर्बाद करने पर तुल गए।

पीएम मोदी ने आगे कहा, “राजद के लोगों ने मनमोहन सिंह और सोनिया की बगल में बैठकर बिहार से बदला लेना शुरू कर दिया। जितने भी बिहार के लोगों की भलाई के प्रोजेक्ट थे, उन पर ताले लगा दिए गए। कांग्रेस-राजद ने कोसी महासेतु को अधर में लटका दिया।

Also Read : तेलंगाना के रंगारेड्डी में बस-ट्रक की टक्कर, 20 लोगों की मौत

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि राजद-कांग्रेस की बदले की राजनीति के कारण सालों तक बिहार के लोगों को भुगतना पड़ा। एक समय था कि कोसी और मिथिलांचल के लोगों को 300 किमी का सफर करके इस पार से उस पार जाना पड़ता था। आज वह सफर 30 किलोमीटर से भी कम रह गया है।

उन्होंने कहा, “2014 में मुझे देश की सेवा करने का मौका मिला। मैंने नए सिरे से फाइल मंगाई और तेजी से काम शुरू कराया। आखिरकार साल 2020 में एनडीए सरकार ने बिहार को यह पुल बनाकर सौंपा। अब कोसी नदी पर अनेक पुल बन रहे हैं। अनेकों सड़कें बन रही हैं।

सहरसा की जनता को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जिन्होंने (राजद) बिहार के लोगों का नुकसान किया, उनको सजा होनी चाहिए और इस बार चुनाव में जनता उन्हें सजा दे।

उन्होंने एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में वोट मांगते हुए कहा कि बिहार में पहले चरण के मतदान के लिए अब सिर्फ 2 दिन बाकी हैं। 6 नवंबर की सुबह सहरसा और मधेपुरा वोट डालेंगे। आप जो अपना वोट डालेंगे, वो सरकार बनाने वाला वोट होना चाहिए।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

केरल: मुख्यमंत्री सतीशन ने बजट पर चर्चा को लेकर बुलाई बैठक

June 13, 2026

केरल के राजनीतिक गलियारों में मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री वीडी सतीशन की हाल के दिनों में सार्वजनिक रूप से कम उपस्थिति को लेकर अटकलों का दौर जारी है। इस दौरान सभी की निगाहें उनके आगामी पहले राज्य बजट पर टिकी हैं, जिसे 19 जून को पेश किया जाना है। यह बजट नई सरकार की दिशा…

नवाचार व अनुसंधान को राष्ट्र निर्माण से जोड़ें युवा वैज्ञानिक : सीएम योगी

June 13, 2026

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवा वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं और तकनीकी विशेषज्ञों से नवाचार व अनुसंधान को राष्ट्र निर्माण तथा जनकल्याण से जोड़ने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि भारत के पास विज्ञान, कृषि, चिकित्सा, उद्यम, आयुर्वेद और पारंपरिक ज्ञान के क्षेत्र में असीम संभावनाएं हैं। शनिवार को विज्ञान भारती के सातवें राष्ट्रीय अधिवेशन के उद्घाटन…

सुमित रॉय की तलाश में अभिषेक बनर्जी के आवास पर छापेमारी

June 13, 2026

पश्चिम बंगाल के पश्चिम मिदनापुर से एक टीम ने तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी के आवास पर शनिवार तड़के उनके कार्यकारी सहायक सुमित रॉय की तलाश में तलाशी ली। पश्चिम मिदनापुर के सालबोनी पुलिस स्टेशन से एक पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) के जवानों के साथ एक टीम…

पहले अंतरिम डील होगी लागू, फिर परमाणु मुद्दे पर करेंगे बात: अब्बास अराघची

June 13, 2026

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने स्पष्ट किया है कि अमेरिका के साथ होने वाली संभावित शांति वार्ता कोई अंतिम परमाणु समझौता नहीं होगी। यह पहले एक अंतरिम समझौता होगा, जिसे लागू करने के बाद ही दोनों देश परमाणु कार्यक्रम पर औपचारिक बातचीत शुरू करेंगे। समाचार एजेंसी तस्नीम की रिपोर्ट के अनुसार, अराघची ने…

स्पेसएक्स के शेयरों की धमाकेदार शुरुआत

June 13, 2026

एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) ने अमेरिकी शेयर बाजार में शानदार शुरुआत की। कंपनी के शेयरों ने शुरुआती निवेशकों को 31 प्रतिशत तक का लाभ दिया और कारोबार के अंत में अपने ऑफरिंग प्राइस 135 डॉलर से 19 प्रतिशत ऊपर बंद हुए।  कारोबार के अंत में शेयर 160.95 डॉलर पर…

logo