भारतीय मूल के अमेरिकी एक्सपर्ट एशले टेलिस गिरफ्तार, चीन की जासूसी मामले में एफबीआई का एक्शन

Categorized as प्रादेशिक समाचार

अमेरिका में भारतीय मूल के वरिष्ठ अमेरिकी विशेषज्ञ एशले टेलिस को फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन ने गिरफ्तार किया है। चीन के लिए जासूसी के मामले में टेलिस के खिलाफ एफबीआई ने एक्शन लिया है। टेलिस पर आरोप है कि उन्होंने गोपनीय रक्षा दस्तावेजों को अवैध रूप से रखा और चीन के अधिकारियों से मुलाकात की। 

एफबीआई ने शनिवार को वर्जीनिया के वियना स्थित एशले टेलिस के घर पर छापेमारी की। इस दौरान वहां उन्हें 1000 से अधिक पेज का एक सीक्रेट डॉक्यूमेंट मिला। ऐसे में टेलिस के खिलाफ सीक्रेट दस्तावेज रखने और कई बार चीन के अधिकारियों से मुलाकात करने का मामला दर्ज किया गया है।

13 अक्टूबर को इस मामले में उन्हें औपचारिक रूप से आरोपी बनाया गया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 25 सितंबर को टेलिस स्टेट डिपार्टमेंट के हैरी एस ट्रूमैन बिल्डिंग में सैकड़ों दस्तावेजों का प्रिंट करते हुए पाए गए। यह वारदात सीसीटीवी में कैद हुई।

Also Read : डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम जयंती : पीएम मोदी और राजनाथ सिंह ने दी श्रद्धांजलि

प्रिंट करने के बाद फाइल को डिलीट कर दिया। इस डिलीट फाइल को उन्होंने इकॉन रिफॉर्म के नाम से सेव किया। इसमें यूएस एयर टैक्टिक्स से जुड़ी 1288 पेज थीं। इसके अलावा, 10 अक्टूबर को उन्हें अपने ब्रीफकेस में एक मार्क सेंटर की एक सुरक्षित फैसिलिटी से टॉप सीक्रेट दस्तावेजों को नोटपैड में छिपाते हुए देखा गया।

अमेरिकी अटॉर्नी लिंडसे हॉलिगन ने आज घोषणा की है कि वियना, वर्जीनिया निवासी 64 साल के एशले टेलिस को सप्ताहांत में गिरफ्तार किया गया और उन पर राष्ट्रीय रक्षा संबंधी जानकारी को अवैध रूप से रखने का आपराधिक आरोप लगाया गया।

अमेरिकी अटॉर्नी हॉलिगन ने कहा, “हम अमेरिकी लोगों को सभी विदेशी और घरेलू खतरों से बचाने पर पूरी तरह केंद्रित हैं। इस मामले में लगाए गए आरोप हमारे नागरिकों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा हैं। इस मामले में तथ्य और कानून स्पष्ट हैं, और हम न्याय सुनिश्चित करने के लिए उनका पालन करते रहेंगे।

बता दें, दोषी पाए जाने पर, टेलिस को अधिकतम दस साल की कैद, 250,000 डॉलर तक का जुर्माना, 100 डॉलर का विशेष मूल्यांकन और जब्ती हो सकती है। संघीय अपराधों के लिए वास्तविक सजा आमतौर पर अधिकतम सजा से कम होती है। एक संघीय जिला न्यायाधीश अमेरिकी सजा दिशानिर्देशों और अन्य वैधानिक कारकों पर विचार करने के बाद किसी भी सजा का फैसला करेगा। आपराधिक शिकायत केवल एक आरोप है। दोषी साबित होने तक प्रतिवादी को निर्दोष माना जाता है।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार पर लोगों की टिकी निगाह: सम्राट चौधरी

April 23, 2026

बिहार में भाजपा के नेतृत्व में पहली बार बनी सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा अब तेज हो गई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी दिल्ली में भाजपा के बड़े नेताओं से मुलाकात करने के बाद पटना में पूर्व मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार से भेंट की है।   इसके बाद यह तय माना…

मध्य प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर के आत्मनिर्भरता की तरफ बढ़ते कदम: मोहन यादव

April 23, 2026

मध्य प्रदेश में पथ-विक्रेता स्ट्रीट वेण्डर के जीवन में बदलाव आ रहा है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि स्ट्रीट वेंडर को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना ने आत्मनिर्भरता की तरफ कदम बढ़ाने का मौका दिया है।   मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के सफल क्रियान्वयन में मध्य प्रदेश ने देशभर में…

होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों की आवाजाही रुकी, वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी

April 23, 2026

ईरान द्वारा दो जहाजों को जब्त करने के बाद होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों की आवाजाही ठप्प हो गई है, जिनमें एक गुजरात के कांडला बंदरगाह जा रहा था। इससे तेल और गैस की सप्लाई को लेकर अनिश्चितता बढ़ गई है, क्योंकि दुनिया के करीब 20 प्रतिशत ऊर्जा निर्यात इसी रास्ते से गुजरते हैं।  इसका असर…

योगी सरकार ने असमय बारिश से प्रभावित गेहूं पर दी राहत

April 23, 2026

असमय हुई बारिश से प्रभावित गेहूं की फसल को देखते हुए सरकार ने किसानों को बड़ी राहत दी है। रबी विपणन सत्र 2026-27 के लिए गेहूं की खरीद अब शिथिल मानकों के साथ की जाएगी। इसका उद्देश्य किसानों को नुकसान से बचाना और उन्हें मजबूरी में कम दाम पर फसल बेचने से रोकना है।   सरकार…

पश्चिम बंगाल में 3 बजे तक 78.77 और तमिलनाडु में 70 फीसदी मतदान

April 23, 2026

पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु विधानसभा चुनावों को लेकर गुरुवार को मतदान जारी है। पश्चिम बंगाल में पहले चरण की वोटिंग हो रही है। जबकि, तमिलनाडु में एक ही चरण में मतदान संपन्न होगा। इसी बीच, भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार विभिन्न राज्यों में मतदान का रुझान सामने आया…

logo