बिहार चुनाव : भाजपा की सभी तबके को साधने की कोशिश, दलित, पिछड़ा और महिलाओं को भी टिकट

Categorized as प्रादेशिक समाचार

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। इस सूची में पार्टी ने 71 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया। खास बात ये भी है कि भाजपा ने इस लिस्ट में सभी तबके को तरजीह दी है। इसके अलावा 71 उम्मीदवारों की सूची में भाजपा ने 9 महिलाओं के नाम भी शामिल किए हैं। वहीं, पार्टी ने बिहार के दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा को भी चुनावी मैदान में उतारा है।  

भाजपा की पहली सूची में सभी समाजों को प्रतिनिधित्व मिला है। दलित, पिछड़ा, अति पिछड़ा और महिला सबकी भागीदारी लिस्ट में है। 17 ओबीसी, 11 अतिपिछड़ा और 9 महिलाओं को टिकट मिला है। वहीं, एससी-एसटी समाज के 6 उम्मीदवारों को भाजपा ने मैदान में उतारे हैं। 50 प्रतिशत से ज्यादा टिकट दलित, वंचित, पिछड़ा, अति पिछड़ा एवं महिला समाज को मिला है।

समाज के सभी वर्गों को साधते हुए भूमिहार के 11, ब्राह्मण के 7 और राजपूत के 15 के साथ कायस्थ और मारवाड़ी उम्मीदवारों को भी टिकट दिया गया है। नए चेहरों को भी कुम्हरार और पटना साहिब, राजनगर, और औरंगाबाद जैसी सीटों पर पर्याप्त जगह मिली है।

Also Read : बिहार चुनाव: भाजपा की पहली सूची में 9 महिला उम्मीदवारों को जगह

भाजपा की पहली लिस्ट में 9 महिला उम्मीदवारों की बात करें तो बेतिया से जहां पूर्व उप मुख्यमंत्री रेणु देवी को प्रत्याशी बनाया गया है, वहीं परिहार से गायत्री देवी चुनावी मैदान में होंगी। नरपतगंज से भाजपा ने देवंती देवी को तो सीमांचल के किशनगंज से स्वीटी सिंह और प्राणपुर से निशा सिंह को चुनावी दंगल में उतारकर इन सीटों पर मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है।

इसी तरह भाजपा ने कोढ़ा विधानसभा सीट से महिला प्रत्याशी कविता सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है, जबकि औराई से रमा निषाद और वारसलीगंज से अरुणा देवी को टिकट थमाया है। जमुई से भाजपा ने फिर से श्रेयसी सिंह पर विश्वास जताया है।

भाजपा ने लोकसभा चुनाव हार चुके पूर्व केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव को दानापुर से और मिथिलेश तिवारी को बैकुंठपुर से उम्मीदवार बनाया है। उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को तारापुर से भाजपा ने प्रत्याशी बनाया है, जबकि विजय सिन्हा एक बार फिर लखीसराय के चुनावी समर में अपना दम दिखाएंगे।

भाजपा ने विधानसभा अध्यक्ष और पटना साहिब के विधायक नंदकिशोर यादव और कुम्हरार से अरुण कुमार सिन्हा का टिकट काट दिया है। हालांकि, गया शहर से मंत्री प्रेम कुमार अपनी उम्मीदवारी बचाने में सफल हो गए। इस चुनाव में एनडीए में शामिल भाजपा 101 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। 71 के नाम सामने आ गए हैं, जबकि अब 30 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा बाकी है।

बिहार में दो चरणों के तहत 6 और 11 नवंबर को वोटिंग होगी, जबकि मतगणना 14 नवंबर को होनी है।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

क्या दिपके राजनीतिक पार्टी बनाएंगे?

July 29, 2026

अभिजीत दिपके और उनके नजदीकी लोग जैसे आशुतोष रांका और सौरव दास दावा कर रहे हैं कि अभी राजनीतिक पार्टी बनाने का कोई इरादा नहीं है और न चुनाव लड़ना है। लेकिन असल में दिपके और उनकी टीम राजनीतिक दल बनाएंगे। ध्यान रहे भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन के समय इंडिया अगेंस्ट करप्शन के लोग खास कर…

पीके से पूरा एनडीए लड़ रहा है

July 29, 2026

बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट का उपचुनाव भाजपा के लिए दुःस्वप्न साबित हो रहा है। भाजपा के कई नेता कह रहे हैं कि नितिन नबीन को सीट से इस्तीफा नहीं देना चाहिए थे। गौरतलब है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के बाद वे राज्यसभा चले गए और उन्होंने बांकीपुर सीट से इस्तीफा दे दिया। इसकी वजह…

कॉकरोच: एक शब्द का बल

July 29, 2026

द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटिश प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल ने दिया था। उन के शब्दों ने हिटलर के सामने पस्त हो रहे इंग्लैंड को बल दिया। इस हद तक कि कई यूरोपीय देशों को टिके रह कर लड़ने का हौसला मिला।…. चर्चिल ने अंग्रेजी भाषा को बुलाया और उसे युद्धभूमि में उतार दिया।” आज कम…

दांव पर लगा इसरो?

July 29, 2026

इसरो के पूर्व चेयरमैन जी. माधवन नायर ने अब वो राज़ बताया है, जिस पर कयास लग रहे थे। उन्होंने कहा कि इसरो में वैज्ञानिकों के ऊपर नौकरशाहों का शिकंजा कसने की प्रवृत्ति बढ़ी है। इसी महीने यह चौंकाने वाली खबर आई कि तकरीबन 120 वैज्ञानिकों और तकनीक-कर्मियों ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) से…

निशाने पर नए शिक्षा मंत्री

July 29, 2026

नई दिल्ली। धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रहलाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया गया। अब वे विपक्ष के निशाने पर आ गए हैं। मंगलवार को पेपर लीक रोकने के लिए लाए गए संशोधन बिल पर चर्चा के दौरान कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने जोशी पर निशाना साधा और कहा…

logo