बिहार चुनाव के लिए भाजपा लगा सकती है उम्मीदवारों के नामों पर मुहर, जेपी नड्डा के आवास पर बैठक

Categorized as प्रादेशिक समाचार

बिहार विधानसभा चुनावों को लेकर शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कोर ग्रुप की महत्वपूर्ण बैठक होगी। यह बैठक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर होगी। इसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता और पार्टी कोर ग्रुप के प्रमुख सदस्य शामिल होंगे। 

यह उच्चस्तरीय बैठक ऐसे समय हो रही है जब राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की ओर से सीट बंटवारे की औपचारिक घोषणा शनिवार को पटना में की जानी है।

सूत्रों के अनुसार, भाजपा कोर ग्रुप की बैठक का मुख्य एजेंडा एनडीए फॉर्मूला के तहत पार्टी को आवंटित सीटों के लिए उम्मीदवारों की सूची को अंतिम रूप देना है।

बिहार भाजपा की चुनाव समिति पहले ही संभावित उम्मीदवारों के पैनल केंद्रीय नेतृत्व को सौंप चुकी है। पार्टी के अंदरूनी सूत्रों के अनुसार, उम्मीदवारों की पहली सूची 13 अक्टूबर तक जारी की जा सकती है। खास बात यह है कि यह सूची सिर्फ भाजपा की नहीं, बल्कि एनडीए की साझा सूची के रूप में भी सामने आ सकती है।

Also Read : खाने के बाद करें ये तीन योगासन, नींद और पाचन दोनों में होगा सुधार

सीट बंटवारे की घोषणा से पहले एनडीए के सहयोगी दल नरम रुख अपना रहे हैं। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, जिन्होंने पहले 40 सीटों की मांग की थी, ने संकेत दिया कि सहमति जल्द हो जाएगी।

उन्होंने भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए कहा, “जब मेरे प्रधानमंत्री मौजूद होंगे, तो मुझे चिंता करने की कोई बात नहीं है।” गौरतलब है कि लोजपा (रामविलास), जिसने 2020 में एनडीए के साथ चुनाव नहीं लड़ा था, अब गठबंधन में फिर से शामिल हो रही है।

यह भी चर्चा है कि हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, जिनकी पार्टी ने 2020 में लड़ी गई सात सीटों में से चार पर जीत हासिल की थी, इस बार 15 सीटों की मांग कर रहे हैं। हालांकि, यह मांग पूरी तरह मानी जाएगी या नहीं, इस पर संशय है। सूत्रों का कहना है कि चिराग पासवान और मांझी दोनों शीर्ष भाजपा नेताओं के हस्तक्षेप के बाद अंतिम फॉर्मूले को स्वीकार कर सकते हैं।

बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव दो चरणों में 6 और 11 नवंबर को होंगे व नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

किसान सम्मान के नाम से ई-20 पेट्रोल बिकेगा

July 30, 2026

भारतीय जनता पार्टी और उसकी केंद्र सरकार के बारे में एक बात माननी होगी। दोनों अपने किसी फैसले को जस्टिफाई करने के लिए कोई भी तर्क खोज सकते हैं। जरूरी नहीं है कि फैसले को जस्टिफाई करने के लिए प्राइमरी तर्क पर ही अड़े रहे हैं। आमतौर पर कोई भी व्यक्ति या सरकार अपने फैसले…

ओवैसी का बिहार वाला दांव यूपी में भी

July 30, 2026

एमआईएम के नेता असदुद्दीन ओवैसी ने बिहार में एक दांव चला था। उन्होंने पिछले साल बिहार विधानसभा चुनाव से पहले लालू प्रसाद और कांग्रेस के सामने प्रस्ताव रखा था कि उनकी पार्टी को गठबंधन में शामिल किया जाए। बिहार के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल इमान गाजे बाजे के साथ लालू प्रसाद के निवास के बाहर पहुंच…

जस्टिस यशवंत वर्मा की क्या स्थिति है?

July 30, 2026

यह लाख टके का सवाल है कि दिल्ली हाई कोर्ट से इलाहाबाद हाई कोर्ट भेजे गए जस्टिस यशवंत वर्मा की क्या स्थिति है? साथ यह भी सवाल है कि उनके खिलाफ लंबित महाभियोग के मामले की क्या स्थिति है? संसद के सत्र आ रहे हैं और जा रहे हैं। दुनिया भर की दूसरी बातों की…

केरल हारने का कारण खोज लिया सीपीएम ने

July 30, 2026

केरल में लगातार 10 साल राज करने के बाद सीपीएम के नेतृत्व वाला गठबंधन एलडीएफ इस साल मई के चुनाव में हार गया था। उसके बाद से पार्टी में इस बात को लेकर मंथन चल रहा था कि सब कुछ ठीक था तो पार्टी क्यों हारी? इसके लिए पार्टी के बड़े नेताओं के बीच मंथन…

नीलेकणी क्या नीट खत्म करने की सिफारिश करेंगे?

July 30, 2026

इंफोसिस के सह संस्थापक और भारत में आधार क्रांति के सूत्रधार नंदन नीलेकणी के ऊपर केंद्र सरकार ने परीक्षा प्रणाली में सुधार के सुझाव देने का जिम्मा सौंपा है। भारत की अंतरिक्ष एजेंसी इसरो के पूर्व प्रमुख एस सोमनाथ को भी इस उच्चाधिकार प्राप्त कमेटी का सदस्य बनाया गया है। पता नहीं लोगों को याद…

logo