पीएम मोदी करेंगे नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पहले चरण का उद्घाटन

Categorized as प्रादेशिक समाचार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 और 9 अक्टूबर को मुंबई में रहेंगे। इस दौरान कई विकास परियोजनाओं को हरी झंडी दिखाएंगे।  

इस दौरान वे नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे और मुंबई मेट्रो लाइन-3 के चरण 2बी को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इसके अलावा, कई नई परियोजनाओं की भी शुरुआत करेंगे। साथ ही, वे देश के पहले एकीकृत कॉमन मोबिलिटी ऐप ‘मुंबई वन’ का भी शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर वे एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी 8 अक्टूबर को दोपहर 3:30 बजे नवी मुंबई पहुंचेंगे। उनके स्वागत के लिए राज्यपाल आचार्य देवव्रत, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री अजित पवार, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापू राममोहन नायडू, केंद्रीय राज्यमंत्री मुरलीधर मोहोल, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर, कौशल, रोजगार, उद्यमिता और नवाचार मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा, लोकसभा सांसद श्रीरंग बारणे सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहेंगे। नवी मुंबई पहुंचने के तुरंत बाद प्रधानमंत्री हवाई अड्डे के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे। यह हवाई अड्डा क्षेत्र के विकास और कनेक्टिविटी को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Also Read : 93वां वायुसेना दिवस : ऑपरेशन सिंदूर बना समारोह का केंद्रबिंदु

इसके अलावा, प्रधानमंत्री मोदी महाराष्ट्र के कौशल, रोजगार, उद्यमिता और नवाचार विभाग की एक महत्वपूर्ण पहल, अल्पकालिक रोजगार योग्यता कार्यक्रम (एसटीईपी) का भी उद्घाटन करेंगे। यह कार्यक्रम कौशल विकास को उद्योग की जरूरतों के साथ जोड़कर युवाओं की रोजगार क्षमता बढ़ाने में मदद करेगा। इस पहल को राज्य में रोजगार सृजन और कौशल विकास की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

जानकारों का कहना है कि प्रधानमंत्री का यह दौरा मुंबई और नवी मुंबई के लिए विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। मुंबई वन ऐप से शहर में परिवहन सेवाएं आसान होंगी, जबकि मेट्रो और हवाई अड्डे जैसे प्रोजेक्ट क्षेत्र की कनेक्टिविटी और आर्थिक प्रगति को बढ़ावा देंगे। इस दौरे से महाराष्ट्र में बुनियादी ढांचे और कौशल विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

केरल: मुख्यमंत्री सतीशन ने बजट पर चर्चा को लेकर बुलाई बैठक

June 13, 2026

केरल के राजनीतिक गलियारों में मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री वीडी सतीशन की हाल के दिनों में सार्वजनिक रूप से कम उपस्थिति को लेकर अटकलों का दौर जारी है। इस दौरान सभी की निगाहें उनके आगामी पहले राज्य बजट पर टिकी हैं, जिसे 19 जून को पेश किया जाना है। यह बजट नई सरकार की दिशा…

नवाचार व अनुसंधान को राष्ट्र निर्माण से जोड़ें युवा वैज्ञानिक : सीएम योगी

June 13, 2026

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवा वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं और तकनीकी विशेषज्ञों से नवाचार व अनुसंधान को राष्ट्र निर्माण तथा जनकल्याण से जोड़ने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि भारत के पास विज्ञान, कृषि, चिकित्सा, उद्यम, आयुर्वेद और पारंपरिक ज्ञान के क्षेत्र में असीम संभावनाएं हैं। शनिवार को विज्ञान भारती के सातवें राष्ट्रीय अधिवेशन के उद्घाटन…

सुमित रॉय की तलाश में अभिषेक बनर्जी के आवास पर छापेमारी

June 13, 2026

पश्चिम बंगाल के पश्चिम मिदनापुर से एक टीम ने तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी के आवास पर शनिवार तड़के उनके कार्यकारी सहायक सुमित रॉय की तलाश में तलाशी ली। पश्चिम मिदनापुर के सालबोनी पुलिस स्टेशन से एक पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) के जवानों के साथ एक टीम…

पहले अंतरिम डील होगी लागू, फिर परमाणु मुद्दे पर करेंगे बात: अब्बास अराघची

June 13, 2026

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने स्पष्ट किया है कि अमेरिका के साथ होने वाली संभावित शांति वार्ता कोई अंतिम परमाणु समझौता नहीं होगी। यह पहले एक अंतरिम समझौता होगा, जिसे लागू करने के बाद ही दोनों देश परमाणु कार्यक्रम पर औपचारिक बातचीत शुरू करेंगे। समाचार एजेंसी तस्नीम की रिपोर्ट के अनुसार, अराघची ने…

स्पेसएक्स के शेयरों की धमाकेदार शुरुआत

June 13, 2026

एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) ने अमेरिकी शेयर बाजार में शानदार शुरुआत की। कंपनी के शेयरों ने शुरुआती निवेशकों को 31 प्रतिशत तक का लाभ दिया और कारोबार के अंत में अपने ऑफरिंग प्राइस 135 डॉलर से 19 प्रतिशत ऊपर बंद हुए।  कारोबार के अंत में शेयर 160.95 डॉलर पर…

logo