चिराग पासवान ने की प्रशांत किशोर की केजरीवाल से तुलना

Categorized as प्रादेशिक समाचार

जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर के एनडीए नेताओं पर लगाए गए आरोपों को लेकर लोजपा (रामविलास) के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि वे लगातार विभिन्न लोगों पर आरोप लगा रहे हैं। यह जांच का विषय है। 

इतना ही नहीं, उन्होंने प्रशांत किशोर की तुलना दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल से की और कहा कि ऐसी ही राजनीति दिल्ली में भी देखी गई थी, जब आम आदमी पार्टी के एक नेता आए थे और आरोपों की सूची लगा दी थी। जब उनके पास वक्त आया कि वे उस सूची पर कार्रवाई कर सकें, तो उन्होंने खामोशी साध ली थी।

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने मंगलवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि प्रशांत किशोर द्वारा जिन लोगों पर आरोप लगाए गए हैं, वे पूरी तरह से अपना पक्ष रखने में सक्षम हैं। कुछ नेताओं ने मानहानि का दावा भी किया है और जवाब भी दिया है।

Also Read : तमिलनाडु भगदड़ : करूर का दौरा करेगा एनडीए का प्रतिनिधिमंडल

उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर आरोप लगाएंगे और ये जवाब देंगे, दूध का दूध, पानी का पानी हो जाएगा। विपक्ष के ‘बिहार सरकार के खजाने में पैसा नहीं’ और ‘योजनाओं की घोषणा’ करने के आरोपों को लेकर चिराग पासवान ने कहा कि विपक्ष केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं से घबरा चुका है। पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार न केवल शिलान्यास कर रहे, बल्कि योजनाओं का उद्घाटन भी कर रहे हैं। अब तक विपक्ष सपना ही दिखा रहा था। 15 साल तो इन्हें भी मिले थे, तब इन्होंने क्यों नहीं इन योजनाओं को धरातल पर उतारा था? महिलाओं को लेकर इनकी सोच सिर्फ इतनी थी कि उम्र भर आप इन्हें आश्रित बनाकर रखते। आप हर महीने किस्त देते रहते।

उन्होंने कहा कि आज महिलाओं के खाते में 10-10 हजार रुपए डालकर यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है कि वे उद्यमी बनें, अपने पैरों पर खड़ी हों। जब एक महिला अपने पैरों पर खड़ी होती है तो पूरे परिवार को साथ लेकर खड़ी होती है। इसके बाद उनके प्रोजेक्ट पर और दो लाख रुपए दिए जाएंगे जिससे वे पूरे व्यापार को स्थापित कर सकेंगी। यह विकास की सोच है। यह ऐसा कदम है जो महिलाओं को सशक्त करता है और परिवारों को सशक्त करता है। ऐसी योजनाएं तो विपक्ष सपने में भी नहीं सोच सकता।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo