बिहार की राजनीति में ‘जलेबी’ की एंट्री

Categorized as प्रादेशिक समाचार

हरियाणा के बाद बिहार की राजनीति में भी ‘जलेबी’ पर चर्चा होने लगी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ की लाभार्थी से संवाद के दौरान ‘जलेबी’ का मुद्दा उठाया और कहा कि एक समय देश में ‘जलेबी’ पर बहुत राजनीति चली थी। 

प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को बिहार में ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ का वर्चुअली शुभारंभ किया। राज्य में जिला, ब्लॉक, क्लस्टर और गांव जैसे कई प्रशासनिक स्तरों पर एक राज्यव्यापी कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में लाखों महिलाएं साक्षी बनीं। पीएम मोदी ने कुछ लाभार्थी महिलाओं से बातचीत भी की।

पूर्णिया की पुतुल देवी ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ संवाद में सरकार की योजनाओं की प्रशंसा की। इस दौरान, पुतुल देवी ने बताया पहले मैं लड्डू-बतासे की दुकान करती थी। 

Also Read : कल दुनिया देखेगी ‘मेक इन इंडिया’ की ताकत, लॉन्च होगा बीएसएनएल का ‘स्वदेशी’ 4जी नेटवर्क

सरकार की योजना के तहत मिलने वाली राशि से मैं अब जलेबी और अन्य तरह की मिठाई बनाऊंगी। जीविका बैंक से कम दर ब्याज पर लोन लेकर अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करूंगी। पुतुल देवी की बात समाप्त होने के बाद पीएम मोदी ने उनकी कठिनाइयों और सामाजिक चुनौतियों के बारे में बात की। 

इसी बीच, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा पुतुल देवी ने जलेबी की बात की। मालूम है न कि हमारे देश में बीच में जलेबी पर बहुत राजनीति चलती थी। बाद में पीएम मोदी की इस बात पर ठहाके लगने लगे।

बता दें कि हरियाणा विधानसभा चुनाव के समय ‘जलेबी’ पर राजनीति हुई थी। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने इसकी शुरुआत की थी, जब वे गोहाना में एक रैली को संबोधित करने गए थे। हालांकि, हरियाणा विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को करारी शिकस्त मिली थी।

इसके बाद, कई मौकों पर भाजपा के नेताओं को जलेबी बनाते और बांटते हुए देखा गया। फिलहाल, विधानसभा चुनाव से पहले बिहार में ‘जलेबी’ पर चर्चा शुरू हो गई है।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo