आरके सिंह ने छेड़ा क्षत्रिय राग

Categorized as प्रादेशिक समाचार

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री राजकुमार सिंह (आरके सिंह) ने क्षत्रिय समाज से एकजुट होने का आह्वान करते हुए राज्य का सियासी पारा चढ़ा दिया है। शारदीय नवरात्र के अवसर पर क्षत्रिय कल्याण संगठन के नए कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि अगर क्षत्रिय समाज अब भी बंटा रहा, तो आने वाले सालों में उसकी राजनीतिक हैसियत खत्म हो जाएगी। 

उन्होंने कहा हमारा समाज कई टुकड़ों में बंटा हुआ है, इसलिए किसी भी राजनीतिक दल में हमारी कीमत नहीं है। यदि हम एकजुट हों, तो कोई पार्टी हमारी अनदेखी नहीं कर सकेगी।

राज कुमार सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में क्षत्रिय समाज उस पार्टी का समर्थन करेगा, जो समाज को सबसे ज्यादा टिकट और सम्मान देगी। उन्होंने कहा हम किसी पार्टी से बंधे नहीं हैं। जो हमारी हिस्सेदारी देगा, हम उसी के साथ खड़े होंगे, चाहे वह महागठबंधन हो या एनडीए।

उन्होंने आह्वान किया कि बिहार के हर जिले में जाकर समाज के लोगों को जागरूक करें और यह देखें कि कौन-सी पार्टी क्षत्रिय समाज के हक में खड़ी है।

आरके सिंह ने भाजपा पर भी निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी के मंच पर एक भी राजपूत चेहरा नहीं दिखता। उन्होंने कहा, “हमें बोलने में कोई शर्म नहीं है। सामने वाला अगर जातिवाद करता है, तो हमें भी अपने अस्तित्व के लिए लड़ना पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि अब क्षत्रिय समाज को भावनात्मक नहीं, रणनीतिक वोटर बनना होगा, ऐसा वोटर जो अपनी ताकत पहचानता हो और उसका सही इस्तेमाल करता हो।

Also Read : पंचकूला में खेल महाकुंभ का शुभारंभ

आरके सिंह ने अपनी निजी जिंदगी का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने कभी जात-पात नहीं किया। सभी जातियां उनके लिए बराबर हैं, लेकिन चोरों से शुरू से नफरत रही है। हालांकि, हाल की घटनाओं ने उनकी सोच में बड़ा बदलाव ला दिया है।

उन्होंने बिहार की राजनीति में जातिवाद पर कहा कुछ व्यक्तियों ने हमारे समाज को बांट दिया। रामविलास ने पासवान समाज को एकजुट किया और लालू प्रसाद ने यादवों को जोड़ा। कुशवाहा समाज एकजुट होकर वोट करता है। जहां इंडिया गठबंधन को जिताने का मैसेज जाता है, वहां वोट डालते हैं। लालू जहां कहते हैं, सारे यादव वही वोट करते हैं। अगर हमारी पार्टी यादव को खड़ा करेगी और राजद ब्राह्मण को, तो यादव लालू को ही वोट देंगे। यही आज की पार्टी पॉलिटिक्स है, जबकि हम-आप बिखरे हुए हैं।

इस दौरान, आरके सिंह ने बिहार की एनडीए सरकार को भी निशाने पर लिया। उन्होंने भ्रष्ट की बात करते हुए मंत्रियों व नेताओं पर निशाना साधा। उन्होंने कहा भ्रष्ट, अपराधी और चरित्रहीन लोगों से उनकी गहरी नफरत है।

आरके सिंह ने कहा मैं डंके की चोट पर कहता हूं कि जब मैं पद पर था, तो किसी अधिकारी या ठेकेदार को भ्रष्टाचार करने की हिम्मत नहीं हुई। वे डरते थे कि हम भ्रष्टाचार करेंगे तो गर्दन काट देंगे।” उन्होंने आगे बोला कि भ्रष्टाचार पर बोलना उनकी आदत रही है।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा अभी हमने कम ही बोला है। मैं बिहार के गृह सचिव भी रह चुका हूं, मेरे पास सबका हिसाब है। अगर कोई चू-चपड़ करेगा, तो सबकी बखिया उधेड़ देंगे। बिहार के लोग भ्रष्ट लोगों को बर्दाश्त नहीं करेंगे। भ्रष्ट और चरित्रहीन नेता धरती पर बोझ हैं।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

टेंडर और ओएसएम दोनों में गड़बड़ी

June 4, 2026

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई के चेयरमैन और सचिव को हटाने के फैसले का कोई मतलब नहीं है। असली सवाल यह है कि जांच के लिए जो एक सदस्यीय कमेटी बनी है उसकी रिपोर्ट में क्या बताया जाता है और उसके आधार पर शिक्षा मंत्रालय क्या कदम उठाता है? उस जांच कमेटी को कुछ…

संसदीय समिति का क्या मतलब रह गया?

June 4, 2026

यह चिंता पिछले कई सालों से जताई जा रही है कि संसदीय समितियों को धीरे धीरे कमजोर किया जा रहा है। अभी शिक्षा के क्षेत्र में जो गड़बड़ियां हुई हैं उनको लेकर शिक्षा मंत्रालय की संसदीय समिति के कामकाज में इसके संकेत मिले हैं। पता चला है कि सत्तारूढ़ दल यानी भाजपा और उसकी सहयोगी…

भारत का शेयर बाजार सातवें स्थान पर लुढ़का

June 4, 2026

भारत के शेयर बाजार का मूल्य लगातार गिरता जा रहा है। अब यह खिसक कर सातवें स्थान पर पहुंच गया है। पिछले दिनों खबर आई थी कि ताइवान की सिर्फ एक कंपनी टीएसएमसी का बाजार मूल्य बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज यानी बीएसई में सूचीबद्ध सभी कंपनियों के बाजार मूल्य से ज्यादा हो गई है। जाहिर है…

सुरजीत भल्ला की सलाह तो सुने सरकार

June 4, 2026

सरकार को विपक्षी पार्टियां सलाह देती हैं तो उनको राजनीतिक आलोचना कह कर खारिज कर दिया जाता है। राहुल गांधी लगातार कितने वर्षों से कह रहे हैं कि भारत अर्थव्यवस्था में पिछड़ रहा है। लेकिन उनकी बात नहीं सुनी जाती है उलटे उनको पप्पू ठहराने का अभियान चलता रहता है। लेकिन अब तो सरकार के…

कथित वैश्विक संवाद की आईआईसी अड्डेबाजी

June 4, 2026

आज आआईसी की ज़मीन की कीमत 30 अरब रुपए है। क़रीब चार हज़ार एसोसिएट सदस्यों में से कइयों को सदस्यता देने पर तरह-तरह के सवाल हैं और क़रीब डेढ़ हज़ार अल्पकालिक सदस्यों में से तो ज़्यादातर की प्रोफ़ाइल गहरे कुहासे से लिपटी हुई है। सदस्यता देने की चयन प्रक्रिया को ले कर पिछले वर्षों में…

logo