पूर्व क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद ने पुरी श्री मंदिर में किया 30 लाख का दान

Categorized as प्रादेशिक समाचार

भारत के पूर्व क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद पुरी श्री मंदिर पहुंचे। वर्तमान में केनरा बैंक में उप महाप्रबंधक के रूप में कार्यरत प्रसाद ने बैंक की ओर से मंदिर प्रशासन को 30 लाख रुपये का दान दिया। इसके साथ ही उन्होंने मंदिर प्रशासन को अपने हस्ताक्षर वाला एक क्रिकेट बैट और गेंद भी भेंट की। 

कोच और पूर्व क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मंदिर में आना और महाप्रभु के दर्शन करना एक बड़ा सौभाग्य है। इसके साथ ही उन्होंने मंदिर के समृद्ध इतिहास और परंपराओं की प्रशंसा की।

वेंकटेश प्रसाद ने आईएएनएस से कहा यहां आकर बहुत अच्छा लगा। मैंने इस मंदिर को लेकर बहुत अच्छी बातें सुनी हैं। यह सभी लोगों के लिए एक बेहतरीन स्थल है। मैंने क्रिकेट के मैदान पर जितना भी योगदान दिया, वह सभी भगवान की कृपा से है। मुझे पुरी आकर भगवान जगन्नाथ के दर्शन करके बेहद खुशी महसूस हुई है।

Also Read : दीपिका पादुकोण ‘कल्कि एडी 2898’ के सीक्वल से बाहर

भगवान जगन्नाथ को समर्पित पुरी श्री मंदिर अपनी रथ यात्रा और आध्यात्मिक महत्व के लिए प्रसिद्ध है। यह मंदिर वैष्णव संप्रदाय का महत्वपूर्ण केंद्र है। इस मंदिर की स्थापत्य कला मन को मोह लेने वाली है।

भारतीय क्रिकेट में एक उल्लेखनीय हस्ती के रूप में वेंकटेश प्रसाद का करियर शानदार रहा है, जो उनकी गेंदबाजी कौशल और खेल में योगदान के लिए जाना जाता है।

वेंकटेश प्रसाद के क्रिकेट करियर पर नजर डालें तो उन्होंने भारत की ओर से 33 टेस्ट मुकाबलों में 96 विकेट अपने नाम किए। इस दौरान 7 बार पारी में पांच या इससे अधिक विकेट हासिल किए। वहीं, 161 वनडे मुकाबलों में उन्होंने 196 विकेट निकाले।

वेंकटेश प्रसाद ने अपने करियर में 123 फर्स्ट क्लास मुकाबले खेले, जिसमें 361 विकेट हासिल किए, जबकि 236 लिस्ट-ए मैचों में उन्होंने 295 शिकार किए।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

किसान सम्मान के नाम से ई-20 पेट्रोल बिकेगा

July 30, 2026

भारतीय जनता पार्टी और उसकी केंद्र सरकार के बारे में एक बात माननी होगी। दोनों अपने किसी फैसले को जस्टिफाई करने के लिए कोई भी तर्क खोज सकते हैं। जरूरी नहीं है कि फैसले को जस्टिफाई करने के लिए प्राइमरी तर्क पर ही अड़े रहे हैं। आमतौर पर कोई भी व्यक्ति या सरकार अपने फैसले…

ओवैसी का बिहार वाला दांव यूपी में भी

July 30, 2026

एमआईएम के नेता असदुद्दीन ओवैसी ने बिहार में एक दांव चला था। उन्होंने पिछले साल बिहार विधानसभा चुनाव से पहले लालू प्रसाद और कांग्रेस के सामने प्रस्ताव रखा था कि उनकी पार्टी को गठबंधन में शामिल किया जाए। बिहार के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल इमान गाजे बाजे के साथ लालू प्रसाद के निवास के बाहर पहुंच…

जस्टिस यशवंत वर्मा की क्या स्थिति है?

July 30, 2026

यह लाख टके का सवाल है कि दिल्ली हाई कोर्ट से इलाहाबाद हाई कोर्ट भेजे गए जस्टिस यशवंत वर्मा की क्या स्थिति है? साथ यह भी सवाल है कि उनके खिलाफ लंबित महाभियोग के मामले की क्या स्थिति है? संसद के सत्र आ रहे हैं और जा रहे हैं। दुनिया भर की दूसरी बातों की…

केरल हारने का कारण खोज लिया सीपीएम ने

July 30, 2026

केरल में लगातार 10 साल राज करने के बाद सीपीएम के नेतृत्व वाला गठबंधन एलडीएफ इस साल मई के चुनाव में हार गया था। उसके बाद से पार्टी में इस बात को लेकर मंथन चल रहा था कि सब कुछ ठीक था तो पार्टी क्यों हारी? इसके लिए पार्टी के बड़े नेताओं के बीच मंथन…

नीलेकणी क्या नीट खत्म करने की सिफारिश करेंगे?

July 30, 2026

इंफोसिस के सह संस्थापक और भारत में आधार क्रांति के सूत्रधार नंदन नीलेकणी के ऊपर केंद्र सरकार ने परीक्षा प्रणाली में सुधार के सुझाव देने का जिम्मा सौंपा है। भारत की अंतरिक्ष एजेंसी इसरो के पूर्व प्रमुख एस सोमनाथ को भी इस उच्चाधिकार प्राप्त कमेटी का सदस्य बनाया गया है। पता नहीं लोगों को याद…

logo