जीएसटी बचत उत्सव : ईटानगर में पीएम मोदी ने की अपील

Categorized as प्रादेशिक समाचार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जीएसटी 2.0 को ‘बचत उत्सव’ के रूप में मनाते हुए जनता से मोबाइल की फ्लैश लाइट जलवाई है। वे सोमवार को अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। 

प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यक्रम में शामिल जनता से अपील की कि वे मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाएं। उनकी अपील पर जनता ने फ्लैश लाइट जलाई। इसके बाद, पीएम मोदी ने कहा कि यह बचत उत्सव का नजारा और उसकी ताकत है। यह नवरात्रि का पहला दिन है। इस मौके पर प्रकाश ही प्रकाश है और अरुणाचल का प्रकाश पूरे देश में फैल जाता है।

देश में सोमवार से जीएसटी की नई दरें लागू हुई हैं। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘विकसित भारत’ के संकल्प और ‘आत्मनिर्भरता’ की अपील को दोहराया।

ईटानगर के कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा जब हम सब मिलकर ‘विकसित भारत’ बनाने के लिए इतनी मेहनत कर रहे हैं तो देश की भी एक अपेक्षा है। यह अपेक्षा ‘आत्मनिर्भरता’ की है। भारत तभी ‘विकसित राष्ट्र’ होगा, जब आत्मनिर्भर होगा। भारत की ‘आत्मनिर्भरता’ के लिए स्वदेशी का मंत्र जरूरी है। आज समय की मांग है कि हम स्वदेशी अपनाएं। वही खरीदें जो देश में बना हो। वही बेचें, जो देश में बना हो। गर्व से कहें, ये स्वदेशी है।

Also Read : नया गुड्स एंड सर्विस टैक्स सिस्टम लागू, लगभग 370 उत्पादों के घटे दाम

इस दौरान पीएम मोदी ने ‘गर्व से कहें, यह स्वदेशी है’ नारा लगाया। उन्होंने कहा इसी मंत्र पर चलते हुए देश का विकास होगा। अरुणाचल और नॉर्थ ईस्ट का विकास तेज होगा।

उन्होंने कहा कि बीते सालों में देश के सामने अनेकों चुनौतियां आईं, लेकिन हम इनकम टैक्स घटाते गए और इसी साल हमने 12 लाख रुपए तक की वार्षिक आय पर टैक्स जीरो किया है। जीएसटी को भी दो स्लैब (5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत) तक सीमित कर दिया है, जिससे बहुत सारी चीजें टैक्स फ्री हो चुकी हैं और बहुत चीजों पर टैक्स काफी कम हो गया है।

जनता को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा अब आप लोग आराम से नया घर बना सकते हैं। स्कूटर, बाइक खरीद सकते हैं। बाहर घूमना और खाना भी पहले से सस्ता हो गया है।

उन्होंने कहा कि यह ‘जीएसटी बचत उत्सव’ जनता के लिए बहुत यादगार बनने वाला है।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

टेंडर और ओएसएम दोनों में गड़बड़ी

June 4, 2026

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई के चेयरमैन और सचिव को हटाने के फैसले का कोई मतलब नहीं है। असली सवाल यह है कि जांच के लिए जो एक सदस्यीय कमेटी बनी है उसकी रिपोर्ट में क्या बताया जाता है और उसके आधार पर शिक्षा मंत्रालय क्या कदम उठाता है? उस जांच कमेटी को कुछ…

संसदीय समिति का क्या मतलब रह गया?

June 4, 2026

यह चिंता पिछले कई सालों से जताई जा रही है कि संसदीय समितियों को धीरे धीरे कमजोर किया जा रहा है। अभी शिक्षा के क्षेत्र में जो गड़बड़ियां हुई हैं उनको लेकर शिक्षा मंत्रालय की संसदीय समिति के कामकाज में इसके संकेत मिले हैं। पता चला है कि सत्तारूढ़ दल यानी भाजपा और उसकी सहयोगी…

भारत का शेयर बाजार सातवें स्थान पर लुढ़का

June 4, 2026

भारत के शेयर बाजार का मूल्य लगातार गिरता जा रहा है। अब यह खिसक कर सातवें स्थान पर पहुंच गया है। पिछले दिनों खबर आई थी कि ताइवान की सिर्फ एक कंपनी टीएसएमसी का बाजार मूल्य बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज यानी बीएसई में सूचीबद्ध सभी कंपनियों के बाजार मूल्य से ज्यादा हो गई है। जाहिर है…

सुरजीत भल्ला की सलाह तो सुने सरकार

June 4, 2026

सरकार को विपक्षी पार्टियां सलाह देती हैं तो उनको राजनीतिक आलोचना कह कर खारिज कर दिया जाता है। राहुल गांधी लगातार कितने वर्षों से कह रहे हैं कि भारत अर्थव्यवस्था में पिछड़ रहा है। लेकिन उनकी बात नहीं सुनी जाती है उलटे उनको पप्पू ठहराने का अभियान चलता रहता है। लेकिन अब तो सरकार के…

कथित वैश्विक संवाद की आईआईसी अड्डेबाजी

June 4, 2026

आज आआईसी की ज़मीन की कीमत 30 अरब रुपए है। क़रीब चार हज़ार एसोसिएट सदस्यों में से कइयों को सदस्यता देने पर तरह-तरह के सवाल हैं और क़रीब डेढ़ हज़ार अल्पकालिक सदस्यों में से तो ज़्यादातर की प्रोफ़ाइल गहरे कुहासे से लिपटी हुई है। सदस्यता देने की चयन प्रक्रिया को ले कर पिछले वर्षों में…

logo