बसपा को चुनाव लड़ना भी है या नहीं?

Categorized as राजनीति

बहुजन समाज पार्टी और उसकी सुप्रीमो मायावती के परिवार का मामला खत्म ही नहीं हो रहा है। हर महीने, दो महीने में उनकी धारावाहिक का नया सीजन आ जाता है। हर बार एक ही कहानी दोहराई जाती है। एक सीजन में मायावती अपने भतीजे आकाश को उत्तराधिकार बनाती हैं और फिर अगले सीजन में उनको हटा देती हैं। उसके बाद वाले सीजन में फिर बनाती हैं और उसके बाद फिर हटाती हैं। इसमें बाकी कैरेक्टर आते जाते रहते हैं। बाकी कैरेक्टर में मायावती के भाई आनंद कुमार हैं, उनके छोटे बेटे ईशान आनंद हैं और आनंद कुमार के समधि यानी आकाश के ससुर सिद्धार्थ हैं।

सो, इस तरह की चेन बनती हैं मायावती, आनंद कुमार, आकाश आनंद, ईशान आनंद और अशोक सिद्धार्थ। पूरी कहानी इन पांच कैरेक्टर्स के इर्द गिर्द घूमती है। बाकी सारे लोग किनारे खड़े होकर तमाशा देखते हैं। हैरानी की बात है कि मायावती और बसपा के पैरों के नीचे से जमीन खिसकती जा रही है। नगीना के सांसद चंद्रशेखर जाटव वोट के सबसे बड़े दावेदार के तौर पर उभर गए हैं और ऐलान कर दिया है कि 2027 का विधानसभा चुनाव उनकी पार्टी लड़ेगी। गैर जाटव वोट पर भाजपा, सपा, कांग्रेस और अन्य पार्टियों की दावेदारी भी है।

बहरहाल, बसपा की कहानी के नए सीजन में एक बार फिर परिपक्वता की कमी के आधार पर मायावती ने आकाश आनंद को पार् के नेशनल कोऑर्डिनेटर पद से हटा दिया है। हालांकि उन्होंने इसकी आधिकारिक घोषणा करने की बजाय कहा है कि अभी वे राजनीति में कोई बड़ी भूमिका निभाने के लिए परिपक्व नहीं हुए हैं। इससे कुछ ही दिन पहले उनके ससुर को फिर से पार्टी से निकाला गया था। इस बार ट्विस्ट यह है कि इस बार मायावती के साथ बैठक में उनकी बगल की कुर्सी पर ईशान आनंद बैठे। यह कुर्सी आमतौर पर आकाश के लिए आरक्षित थी। वहां ईशान के बैठने के बाद इस बात की चर्चा शुरू हो गई है कि मायावती अपने दूसरे भतीजे को उत्तराधिकारी बनाने जा रही हैं। कहा जा रहा है कि आकाश अपने ससुर और ससुराल परिवार के कारण मायावती की नजरों से उतरे हैं। हालांकि इससे पहले वे कई बार नजरों में चढ़े और उतरे हैं। यह तीसरा मौका है, जब उनको किनारे किया गया है।

अब सवाल है कि आकाश के अंदर मायावती कैसी परिपक्वता देखना चाहती हैं? आकाश बहुत बढ़िया भाषण देते हैं, जनता के बीच उनकी उपस्थिति पार्टी नेताओं में जोश भरती है और युवा हैं। अगर रणनीति के स्तर पर कुछ गलती हो रही है तो मायावती को उसे ठीक करना चाहिए। यह करने की बजाय वे बार बार उनको  बनाती और हटाती हैं तो उसका कारण दूसरा है। अगर परिपक्वता की बात होती तो उस कसौटी पर कोई भी नेता शुरुआत ही नहीं कर सकता था। जब मायावती को कांशीराम ने राजनीति में उतारा और बड़ी भूमिकाएं दीं तब वे भी बहुत परिपक्व नहीं थीं। उनकी तो पारिवारिक पृष्ठभूमि भी वैसी नहीं थी, जैसी आकाश को मिली है। इसके अलावा अब बसपा या चंद्रशेखर की पार्टी के नेता यह सवाल भी उठाने लगे हैं कि अगर आकाश परिपक्व नहीं हैं तो क्यों नहीं मायावती परिवार से बाहर के किसी नेता को उत्तराधिकारी की तरह तैयार करती हैं? जैसे कांशीराम ने मायावती को तैयार किया वैसे ही मायावती किसी और को अपनी विरासत सौंपें! लेकिन यह नहीं करना है। विरासत परिवार में ही रहनी है। उसमें यह म्यूजिक चेयर का खेल चलता रहेगा। इस बीच छह महीने में चुनाव होने वाले हैं। अगर बसपा को मजबूती से चुनाव लड़ना है तो एकजुट होकर चुनाव की तैयारी करनी होगी। यह फैमिली सीरियल बंद करना होगा।


Previous News Next News

More News

वंदे मातरम पर ‘इंडिया’ ब्लॉक में मतभेद

September 13, 2026

कांग्रेस पार्टी ने अचानक वंदे मातरम को बड़ा मुद्दा बना दिया है और इस पर टकराव पैदा कर रही है। यह अचानक हुआ इसलिए लग रहा है क्योंकि संसद के मानसून सत्र में कांग्रेस इस पर अपनै स्टैंड स्पष्ट करने से बच रही थी। कांग्रेस के नेता इस बात से खुश थे कि जंतर मंतर…

केजरीवाल, पंकज गुप्ता और एनडी गुप्ता

September 13, 2026

भारत में राजनीति को जाति के स्टीरियोटाइप में देखा जाता है। जब भी किसी पार्टी के संगठन के पदाधिकारियों की घोषणा होती है तो देखा जाता है कि उसमें जातीय समीकरण का कितना ध्यान रखा गया है। ऐसे की सरकार के मंत्रियों के चयन में भी सामाजिक, क्षेत्रीय संतुलन की बात होती है। हर जाति…

टकराव की राजनीति बढ़ा रहे हैं केजरीवाल

September 13, 2026

आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल इन दिनों पूरी तरह से पंजाब की राजनीति में लगे हैं। वे रैलियां और चुनावी कार्यक्रम कर रहे हैं और साथ साथ टिकट बंटवारे से लेकर चुनावी रणनीति बनाने में भी लगे हैं। राघव चड्ढा और उनसे भी ज्यादा संदीप पाठक के पार्टी छोड़ने के बाद केजरीवाल पर…

धीरेंद्र शास्त्री ने भाजपा का नुकसान कर दिया

September 13, 2026

पश्चिम बंगाल में सरकार बनने के बाद बड़े धूमधड़ाके से बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री बंगाल पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी की सरकार थी तो उनको राज्य में नहीं आने दिया जाता था। उन्होंने यह भी कहा कि अब सरकार बदल गई है और लोगों का मन बदलना चाहिए। सोचें, बंगाल में लोगों…

आर्थिक विकासः इतने बंटे हुए क्यों हैं अहसास!

September 13, 2026

लोग यह पूछने लगे हैं कि अगर तेज गति से आर्थिक वृद्धि दर्ज हो रही है, तो वह आम जिंदगी में महसूस क्यों नहीं हो रही है? आंकड़ों की साख का सवाल तो पुराना है, मगर ताजा बहस के क्रम में आम तजुर्बे के खिलाफ आए आंकड़ों पर सरल, लेकिन कहीं अधिक महत्त्वपूर्ण सवाल उठाए…

logo