पंजाब में अचानक बढ़े प्रदर्शन

Categorized as राजनीति

पंजाब में अगले साल उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के साथ ही विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। दो अन्य राज्यों गोवा और मणिपुर में भी साथ ही चुनाव होंगे। इन चुनावों से पहले कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी का प्रदर्शन और देश भर में छात्रों व युवाओं की नाराजगी दिखी है। यह भाजपा के लिए चिंता की बात है। पंजाब में भी पेपर लीक के आरोप लग रहे हैं और पिछले दिनों भाजपा ने वहां प्रदर्शन करके आम आदमी पार्टी की सरकार को भी कठघरे में लाने का प्रयास किया। झारखंड में पेपरलीक को लेकर अलग आंदोलन चल रहा है, जिससे वहां की सरकार बैकफुट पर है।

पंजाब का मामला इस मामले में बहुत दिलचस्प हो गया है। चुनाव से छह महीने पहले अचानक राज्य में प्रदर्शनों की बाढ़ आ गई है। छात्र संगठनों की ओर से प्रदर्शन किया जा रहा है, जो अलग अलग सरकारी विभागों के कर्मचारियों की ओर से हड़ताल और प्रदर्शन की घोषणा हो रही है। मजदूर संगठन भी प्रदर्शन की तैयारी कर रहे हैं तो किसानों का भी प्रदर्शन हो रहा है। आम आदमी पार्टी के नेताओं का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस मिल कर सरकार को अस्थिर करने और माहौल खराब करने के लिए इस तरह के काम कर रहे हैं। आप के नेता हर प्रदर्शन को प्रायोजित बता रहे हैं। ध्यान रहे दिल्ली के जंतर मंतर पर हुए प्रदर्शन को भाजपा के नेता आप प्रायोजित बता रहे थे।


Previous News Next News

More News

यूपी कांग्रेस में कुछ और बदलेगा क्या?

August 4, 2026

उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी ने राज्य के प्रभारी अविनाश पांडे को हटा दिया। उनकी जगह दलित समुदाय से आने वाले और आम आदमी पार्टी से कांग्रेस में आए राजेंद्र पाल गौतम को प्रदेश का प्रभारी बनाया गया। वे थोड़े दिन पहले बिना बुलाई औऱ बिना समय लिए बसपा…

केसीआर की पार्टी भी परिसीमन का समर्थन करेगी

August 4, 2026

केंद्र सरकार महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देने के लिए बने नारी शक्ति वंदन कानून में संशोधन और परिसीमन का बिल लाने वाली है। इस बिल के लिए दो तिहाई समर्थन का बंदोबस्त किया जा रहा है। तृणमूल कांग्रेस के 20 लोकसभा सांसदों के टूट जाने के बाद सरकार के संसदीय प्रबंधक इसे मुश्किल नहीं…

पंजाब में अचानक बढ़े प्रदर्शन

August 4, 2026

पंजाब में अगले साल उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के साथ ही विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। दो अन्य राज्यों गोवा और मणिपुर में भी साथ ही चुनाव होंगे। इन चुनावों से पहले कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी का प्रदर्शन और देश भर में छात्रों व युवाओं की नाराजगी दिखी है। यह भाजपा के लिए…

बसपा खत्म हो गई, ड्रामे खत्म नहीं हो रहे

August 4, 2026

बहुजन समाज पार्टी खत्म होने की कगार पर है। उसका वोट आधार सिमट कर 10 फीसदी के आसपास आ गया है। उसके पास लोकसभा में कोई सांसद नहीं है और राज्य की विधानसभा में सिर्फ एक विधायक हैं और वह भी अपने दम पर जीते हुए। राज्यसभा में एक रामजी गौतम हैं, जो रिटायर हो…

शान के साथ विदा

August 4, 2026

भारत के पदकों में सबसे ज्यादा योगदान एथलेटिक्स एवं पैरा-एथलेटिक्स का रहा, जिसमें 16 मेडल हासिल हुए। मगर, भारत की शान बढ़ाने का सबसे ज्यादा श्रेय बॉक्सरों को है, जिन्होंने सात स्वर्ण सहित 10 पदक जीते। कॉमनवेल्थ गेम्स से भारतीय दल ने शान से विदाई ली है। स्कॉटलैंड के ग्लासगो में 11 दिन के इस…

logo