दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की लगातार दूसरी जीत

Categorized as समाचार

मध्यप्रदेश की दतिया विधानसभा सीट के उपचुनाव में कांग्रेस ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को पराजित कर सीट बरकरार रखी। कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने भाजपा के आशुतोष तिवारी को 6016 मतों से शिकस्त दी।

निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अंतिम परिणाम के अनुसार कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह को 66,757 मत प्राप्त हुए, जबकि भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को 60,741 मत मिले। दोनों के बीच जीत का अंतर 6016 मत रहा।

उपचुनाव में आजाद समाज पार्टी (काशीराम) के प्रत्याशी दामोदर यादव ‘मंडल’ 22,527 मत प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहे। अन्य सभी प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई। ‘नोटा’ (इनमें से कोई नहीं) के पक्ष में 456 मत पड़े।

मतगणना के दौरान कांग्रेस ने अधिकांश राउंड में बढ़त बनाए रखी। शुरुआती चरणों में कांग्रेस की बढ़त 12 हजार मतों से अधिक तक पहुंच गई थी, हालांकि अंतिम चरणों में भाजपा ने अंतर कुछ कम किया। इसके बावजूद कांग्रेस ने निर्णायक बढ़त बनाए रखते हुए जीत दर्ज की।

Also Read : शेयर बाजारों में चौतरफा लिवाली, सेंसेक्स 544 अंक उछला

पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के मतदान केंद्र क्रमांक-121 पर भी भाजपा को हार का सामना करना पड़ा। इस बूथ पर कांग्रेस को 291 तथा भाजपा को 264 मत मिले और कांग्रेस को 27 मतों की बढ़त मिली।

विजय के बाद कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने इसे जनता के विश्वास की जीत बताते हुए मतदाताओं का आभार व्यक्त किया। वहीं भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने परिणाम की समीक्षा करने की बात कहते हुए कहा कि पार्टी हार के कारणों का विश्लेषण करेगी।

उल्लेखनीय है कि दतिया विधानसभा सीट कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को सहकारी ग्रामीण विकास बैंक से जुड़े प्रकरण में दो वर्ष की सजा होने के बाद रिक्त हुई थी। वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस ने इस सीट पर तत्कालीन गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा को पराजित किया था। उपचुनाव में मिली जीत के साथ कांग्रेस ने इस सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखा।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

गुजरात की मांजुलपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में भाजपा की जीत

August 3, 2026

गुजरात के वडोदरा जिले की मांजलपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शानदार जीत दर्ज की। भाजपा उम्मीदवार सतेंद्र भाई पटेल (सतीश पटेल) ने अपने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस उम्मीदवार भीखाभाई रबारी को 30630 वोटों के बड़े अंतर से हराकर इस सीट पर पार्टी का कब्जा बरकरार रखा है। चुनाव आयोग के…

दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की लगातार दूसरी जीत

August 3, 2026

मध्यप्रदेश की दतिया विधानसभा सीट के उपचुनाव में कांग्रेस ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को पराजित कर सीट बरकरार रखी। कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने भाजपा के आशुतोष तिवारी को 6016 मतों से शिकस्त दी। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अंतिम परिणाम के अनुसार कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह को…

कर्नाटक मंत्रिमंडल का शाम को होगा विस्तार

August 3, 2026

कर्नाटक में आज शाम को होने वाला मंत्रिमंडल विस्तार सत्ता संतुलन, आलाकमान के दखल और क्षेत्रीय-जातिगत दांव-पेंच का नतीजा होगा, जिसमें 20 नये मंत्रियों को मंत्री पद की शपथ दिलायी जाएगी। इस सूची में पूर्व मुख्यमंत्री सिद्दारमैया के राजनीतिक नेटवर्क, नयी दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान, क्षेत्रीय नेताओं, वरिष्ठ विधायकों और पार्टी संगठन का असर दिखता…

ट्रंप ने सोमवार को ईरान के साथ बातचीत की घोषणा की

August 3, 2026

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की कि अमेरिका और ईरान सोमवार को बातचीत करेंगे। श्री ट्रंप ने एयर फ़ोर्स वन में पत्रकारों से कहा हम उनसे बातचीत (नेगोशिएशन) कर रहे हैं। यह कल दोपहर शुरू होगी। अमेरिकी राष्ट्रपति ने भरोसा जताया कि ईरान के परमाणु हथियार खत्म करने (डीन्यूक्लियराइजेशन) पर कोई समझौता हो…

यौन उत्पीड़न मामले में बृजभूषण सिंह बरी

August 3, 2026

दिल्ली की एक अदालत ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता और भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह को महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न के आरोपों से जुड़े मामले में बरी कर दिया। राउज़ एवेन्यू कोर्ट के अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अश्विनी पंवार ने इस मामले में सह-आरोपी विनोद तोमर को…

logo