वंदे मातरम् बिल पर विपक्ष चर्चा नहीं चाहता था!

Categorized as राजनीति

यह कमाल की बात है कि सरकार ने राष्ट्रीय प्रतीकों के सम्मान का बिल बिना किसी ज्यादा विवाद और बिना किसी खास चर्चा के पास करा लिया। असदुद्दीन ओवैसी जैसे कुछ सांसदों ने इसका खुल कर विरोध किया। लेकिन विपक्ष के ज्यादातर सांसद इस पर चर्चा से दूर रहे। विपक्षी सांसदों ने अनौपचारिक चर्चा से भी इस विषय को दूर रखा। संसद परिसर में विपक्ष के सांसद पत्रकारों से कहते मिले कि इस विषय को छोड़ दें। असल में यह ऐसा संवेदनशील मसला था, जिसमें कोई भी स्टैंड विपक्ष को नुकसान पहुंचा सकता था।

याद करें इससे पहले वंदे मातरम के डेढ़ सौ साल पूरे होने पर एक दिन की चर्चा हुई थी तब प्रियंका गांधी वाड्रा ने हल्की फुल्की बातें कही थीं और वंदे मातरम के पहले दो अंतरे को कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में स्वीकार किए जाने की बात कही थी। लेकिन बिल पर चर्चा के दौरान राहुल और प्रियंका दोनों गायब रहे। कांग्रेस के जानकार नेताओं का कहना है कि कोई भी विपक्षी नेता इस पर स्टैंड लेना इसलिए नहीं चाहता था कि अगर वह बिल का बहुत जोरदार तरीके से विरोध करेगा तो बहुसंख्यक हिंदू समाज में इसका गलत मैसेज जाएगा और अगर बिल का समर्थन करेगा या गोलमोल बात करेगा तो मुस्लिम समाज में नाराजगी होगी। इसलिए विपक्ष ने चर्चा से दूर रहने का फैसला किया। सरकार वैसे भी बिल पास करा लेती लेकिन चर्चा से विपक्ष की अनिच्छा ने उसका काम और आसान कर दिया।


Previous News Next News

More News

बांकीपुर उपचुनाव: 12वें दौर की मतगणना के बाद प्रशांत किशोर छह हजार से अधिक मतों से आगे

August 3, 2026

बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए सोमवार को मतगणना के 12वें दौर के बाद जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार प्रशांत किशोर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार नीरज कुमार पर 6,646 मतों की बढ़त बनाए हुए हैं। निर्वाचन आयोग के अनुसार, 31 में से 12 दौर की मतगणना…

गुजरात: मांजलपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में भाजपा के सतीश पटेल 19,000 मतों से आगे

August 3, 2026

गुजरात में मांजलपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए सोमवार को मतगणना जारी रहने के बीच 19 में से 12 दौर की गणना पूरी होने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सतीश पटेल अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं कांग्रेस उम्मीदवार से 19,000 से अधिक मतों से आगे हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। निर्वाचन…

दतिया उपचुनाव: कांग्रेस के घनश्याम सिंह ने भाजपा प्रत्याशी पर नौ हजार से अधिक मतों से बढ़त बनाई

August 3, 2026

मध्यप्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए सोमवार को नौवें दौर की मतगणना के बाद कांग्रेस के उम्मीदवार घनश्याम सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के आशुतोष तिवारी पर 9,519 मतों की बढ़त बना ली। इसके साथ ही कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय में जश्न की शुरुआत हो गई…

इस हफ्ते संसद में क्या होगा?

August 3, 2026

संसद के मानसून सत्र का पहला हफ्ता विपक्ष के हंगामे में जाया हुआ। उस समय जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी का आंदोलन चल रहा था और आंदोलनकारियों ने पहले ही दिन संसद मार्च किया था, जिसे लेकर बहुत हंगामा हुआ। वैसे भी पिछले कई सालों से सरकार मान कर चलती है कि…

राहुल को डीएमके की मदद का उम्मीद

August 3, 2026

एक तरफ केंद्र सरकार इस बात की तैयारी कर रही है कि नारी शक्ति वंदन कानून में संशोधन हो और परिसीमन बिल पास हो ताकि लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाने और महिलाओं को एक तिहाई आरक्षण देने के फैसले को जनगणना की बाध्यता से मुक्त किया जाएगा। इसके लिए सरकार ने दो तिहाई बहुमत जुटाने…

logo