चूके अवसरों की कहानी

Categorized as संपादकीय

जिस समय देश में विश्व गुरुबनने की खुशफहमी का आलम था, असल में भारत सरकार अवसरों का लाभ उठाने की कारगर रणनीति बनाने में नाकाम रही। दो बड़े थिंक टैंक इस निष्कर्ष पर पहुंचे हैं।

दो थिंक टैंक इस समान निष्कर्ष पर पहुंचे हैं कि 2018 के बाद वैश्विक समीकरणों में शुरू हुए तेज बदलाव से जो अवसर सामने आया, भारत उसका लाभ उठाने में विफल रहा। दरअसल, यह उस दौर की कथा है, जिसमें भारत के ‘विश्व गुरु’ बनने की कहानियों पर करोड़ों देशवासी यकीन किए हुए थे। लेकिन जिस समय ऐसी खुशफहमी का आलम था, असल में भारत सरकार अवसरों का लाभ उठाने की कारगर रणनीति बनाने में नाकाम रही। न्यूयॉर्क स्थित थिंक टैंक रोडियम ग्रुप ने ‘क्या भारत अंततः अपनी मैनुफैक्चरिंग महत्त्वाकांक्षाओं को हासिल कर सकेगा’- शीर्षक से जारी अपनी ताजा रिपोर्ट में कहा है कि 2018 में जब अमेरिका और चीन में व्यापार जंग शुरू हुई, तो यह आम धारणा बनी कि चूंकि कंपनियां अपना कारोबार चीन से निकालकर दूसरे देशों में ले जाएंगी, तो भारत को इसका सबसे ज्यादा फायदा होगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

वियतनाम और मेक्सिको ने इस मामले में कहीं बेहतर प्रदर्शन किया है। अमेरिका को चीन के निर्यात में आई गिरावट से खाली हुई जगह को उन्होंने प्रभावी ढंग से भरा। इससे इन देशों के मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में ज्यादा मूल्य (वैल्यू) जुड़ा, जबकि भारत इस मामले में काफी पीछे रह गया है। रणनीतिक मामलों में ऐसे ही निष्कर्ष पर ऑस्ट्रेलियाई थिंक टैंक लोवी इंस्टीट्यूट पहुंचा है। उसके ‘एशिया पावर इंडेक्स’ के मुताबिक भारत अपनी विशाल क्षमताओं और संसाधनों के बावजूद एशिया में प्रभावशाली शक्ति या क्षेत्रीय “एंकर” (स्थिरता प्रदान करने वाली प्रमुख ताकत) नहीं बन पा रहा है।

इंस्टीट्यूट के मुताबिक भारत के पास जितनी क्षमता, जनसंख्या, और संसाधन हैं, उनकी तुलना में उसका वास्तविक क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रभाव बहुत कम है। भारत का क्षेत्रीय रक्षा गठबंधनों और व्यापारिक साझेदारियों में प्रभाव अन्य प्रमुख शक्तियों की तुलना में सीमित है, जिससे यह अपनी क्षमता का पूरा लाभ नहीं उठा पाया है। चीन से पश्चिम की प्रतिस्पर्धा के मद्देनजर भारत से हमदर्दी रखने वाली विदेशी संस्थाएं ऐसे निष्कर्ष पर पहुंचती हैं, तो उस पर भारतवासियों को ध्यान देना चाहिए। जब जवाबदेही का मुद्दा उठा है, इन नाकामियों के लिए कौन उत्तरदायी है, ये सवाल भी जरूर पूछा जाना चाहिए।


Previous News Next News

More News

बांकीपुर उपचुनाव: 12वें दौर की मतगणना के बाद प्रशांत किशोर छह हजार से अधिक मतों से आगे

August 3, 2026

बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए सोमवार को मतगणना के 12वें दौर के बाद जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार प्रशांत किशोर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार नीरज कुमार पर 6,646 मतों की बढ़त बनाए हुए हैं। निर्वाचन आयोग के अनुसार, 31 में से 12 दौर की मतगणना…

गुजरात: मांजलपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में भाजपा के सतीश पटेल 19,000 मतों से आगे

August 3, 2026

गुजरात में मांजलपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए सोमवार को मतगणना जारी रहने के बीच 19 में से 12 दौर की गणना पूरी होने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सतीश पटेल अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं कांग्रेस उम्मीदवार से 19,000 से अधिक मतों से आगे हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। निर्वाचन…

दतिया उपचुनाव: कांग्रेस के घनश्याम सिंह ने भाजपा प्रत्याशी पर नौ हजार से अधिक मतों से बढ़त बनाई

August 3, 2026

मध्यप्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए सोमवार को नौवें दौर की मतगणना के बाद कांग्रेस के उम्मीदवार घनश्याम सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के आशुतोष तिवारी पर 9,519 मतों की बढ़त बना ली। इसके साथ ही कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय में जश्न की शुरुआत हो गई…

इस हफ्ते संसद में क्या होगा?

August 3, 2026

संसद के मानसून सत्र का पहला हफ्ता विपक्ष के हंगामे में जाया हुआ। उस समय जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी का आंदोलन चल रहा था और आंदोलनकारियों ने पहले ही दिन संसद मार्च किया था, जिसे लेकर बहुत हंगामा हुआ। वैसे भी पिछले कई सालों से सरकार मान कर चलती है कि…

राहुल को डीएमके की मदद का उम्मीद

August 3, 2026

एक तरफ केंद्र सरकार इस बात की तैयारी कर रही है कि नारी शक्ति वंदन कानून में संशोधन हो और परिसीमन बिल पास हो ताकि लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाने और महिलाओं को एक तिहाई आरक्षण देने के फैसले को जनगणना की बाध्यता से मुक्त किया जाएगा। इसके लिए सरकार ने दो तिहाई बहुमत जुटाने…

logo