पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हमला

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावा चोरी को लेकर संसद भवन परिसर में नुक्कड़ नाटक करने के बाद से हिंदुवादी संगठनों के निशाने पर आए बिहार की पूर्णिया सीट से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव पर उनके दिल्ली में स्थित आवास पर रविवार की शाम को एक व्यक्ति ने हमला कर दिया। पप्पू यादव प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे, इसी बीच एक आदमी ने उनके ऊपर चप्पल फेंक दी। इसके बाद पप्पू के समर्थकों ने उसके साथ मारपीट की।

पप्पू यादव ने आरोप लगाया कि एक युवक ने चाकू लेकर उनकी हत्या की कोशिश की। उन्होंने कहा कि कुछ बाबा रोज कहते हैं, ‘मुझे मार दो, जला दो, हम 51 लाख रुपए देंगे। हमने एक व्यक्ति को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस अभी आरोपी को पकड़कर ले गई है। उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है’। असल में पप्पू यादव ने शुक्रवार को संसद में भगवा कपड़े पहन कर चढ़ावा चोरी का स्वांग किया था, जिसके बाद लखनऊ के एक हिंदुवादी नेता ने उनका सिर लाने वाले को 51 लाख रुपए का इनाम देने का ऐलान किया था।

बहरहाल, रविवार शाम को हुए हमले के बाद पप्पू यादव ने कहा, ‘आपके सामने ही हमला हुआ है? मेरा का क्या गुनाह है? गुनाह बृजभूषण तिवारी का है, चंपत राय का है’। पप्पू यादव के एक करीबी ने बाद में कहा, ‘हमलावरों ने पहले चप्पल फेंकी, फिर चाकू निकालकर हमला करने की कोशिश की। दिल्ली पुलिस मूकदर्शक बनी रही और हमलावरों को बचाने में लगी थी’। उनका दावा है कि हमलावर प्रयागराज के अतीक अहमद हत्याकांड जैसी वारदात को अंजाम देने आए थे। गौरतलब है कि शनिवार को पप्पू यादव की पत्नी और राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन के दिल्ली स्थित आवास के बाहर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं और कुछ साधु, संतों ने विरोध प्रदर्शन किया था।


Previous News Next News

More News

बांकीपुर उपचुनाव: 12वें दौर की मतगणना के बाद प्रशांत किशोर छह हजार से अधिक मतों से आगे

August 3, 2026

बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए सोमवार को मतगणना के 12वें दौर के बाद जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार प्रशांत किशोर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार नीरज कुमार पर 6,646 मतों की बढ़त बनाए हुए हैं। निर्वाचन आयोग के अनुसार, 31 में से 12 दौर की मतगणना…

गुजरात: मांजलपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव में भाजपा के सतीश पटेल 19,000 मतों से आगे

August 3, 2026

गुजरात में मांजलपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए सोमवार को मतगणना जारी रहने के बीच 19 में से 12 दौर की गणना पूरी होने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सतीश पटेल अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं कांग्रेस उम्मीदवार से 19,000 से अधिक मतों से आगे हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। निर्वाचन…

दतिया उपचुनाव: कांग्रेस के घनश्याम सिंह ने भाजपा प्रत्याशी पर नौ हजार से अधिक मतों से बढ़त बनाई

August 3, 2026

मध्यप्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए सोमवार को नौवें दौर की मतगणना के बाद कांग्रेस के उम्मीदवार घनश्याम सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के आशुतोष तिवारी पर 9,519 मतों की बढ़त बना ली। इसके साथ ही कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय में जश्न की शुरुआत हो गई…

इस हफ्ते संसद में क्या होगा?

August 3, 2026

संसद के मानसून सत्र का पहला हफ्ता विपक्ष के हंगामे में जाया हुआ। उस समय जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी का आंदोलन चल रहा था और आंदोलनकारियों ने पहले ही दिन संसद मार्च किया था, जिसे लेकर बहुत हंगामा हुआ। वैसे भी पिछले कई सालों से सरकार मान कर चलती है कि…

राहुल को डीएमके की मदद का उम्मीद

August 3, 2026

एक तरफ केंद्र सरकार इस बात की तैयारी कर रही है कि नारी शक्ति वंदन कानून में संशोधन हो और परिसीमन बिल पास हो ताकि लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाने और महिलाओं को एक तिहाई आरक्षण देने के फैसले को जनगणना की बाध्यता से मुक्त किया जाएगा। इसके लिए सरकार ने दो तिहाई बहुमत जुटाने…

logo