आनंदी बेन को बदलने की चर्चा क्यों हो रही है?

Categorized as राजनीति

अचानक उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल को बदले जाने की चर्चा शुरू हो गई है। कहा जा रहा है कि राज्यपाल के तौर पर वे 10 साल पूरे करने जा रही हैं। उत्तर प्रदेश में ही उनको सात साल होने जा रहे हैं। वे 29 जुलाई 2019 को उत्तर प्रदेश की राज्यपाल बनी थीं। उससे पहले वे मध्य प्रदेश की राज्यपाल थीं। नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद वे गुजरात की मुख्यमंत्री बनी थीं। वहां से हटने के थोड़े दिन बाद वे राज्यपाल बनीं। अगले साल उत्तर प्रदेश और गुजरात दोनों राज्यों में विधानसभा चुनाव है। ऐसे में उनके बदलाव की चर्चा अनायास तो नहीं हो सकती है।

कहा जा रहा है कि केंद्र सरकार के किसी बड़े मंत्री को सरकार से हटाया जाएगा और उनको सांत्वना के तौर पर उत्तर प्रदेश का राज्यपाल बनाया जाएगा। लेकिन आनंदी बेन पटेल का क्या होगा? यूपी के चुनाव में गैर यादव पिछड़ी जातियों को क्या संदेश जाएगा और क्या उनके गुजरात लौटने से वहां की राजनीति में एक नया शक्ति केंद्र नहीं बनेगा? यूपी के अलावा कुछ और राज्यों में राज्यपाल बदले जाने की चर्चा है। हालांकि ज्यादातर राज्यपाल अपेक्षाकृत नए हैं। सिर्फ गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत को इस साल जुलाई में सात साल और कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत को जुलाई में पांच साल होने जा रहे हैं। प्रशासकों और उप राज्यपालों में कुछ लोगों के कार्यकाल पूरे हो गए हैं। इसलिए कोई व्यापक बदलाव होगा, यह नहीं कहा जा सकता है।


Previous News Next News

More News

भारत में मुश्किल है दो दलीय व्यवस्था

July 1, 2026

हो सकता है कि यह कांग्रेस के कुछ नेताओं की सदिच्छा हो या यह भी हो सकता है कि कांग्रेस से ज्यादा भाजपा, मीडिया के एक हिस्से और राइटविंग इकोसिस्टम की सदिच्छा हो कि प्रादेशिक पार्टियां समाप्त हो जाएं। लेकिन ऐसा होने की संभावना नहीं दिख रही है। हां, यह जरूर है कि प्रादेशिक पार्टियों…

अमेरिका-ईरान ने कतर में वार्ता की

July 1, 2026

नई दिल्ली। ईरान एक दिन पहले तक इस बात से इनकार कर रहा था कि वह अमेरिका से बातचीत नहीं करेगा। लेकिन बुधवार को दोनों देशों के प्रतिनिधियों ने कतर में मुलाकात की और 17 जून को मंजूर किए गए समझौता ज्ञापन में तय किए गए मुद्दों पर बात की। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…

पेट्रोलियम उत्पादों पर मामूली राहत

July 1, 2026

नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच समझौता ज्ञापन पर दस्तखत के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट आई है और कच्चे तेल के दाम युद्ध से पहले की स्थिति यानी 70 डॉलर प्रति बैरल पर आ गए हैं। हालांकि अभी तक भारत में तेल की कीमतों में कमी नहीं…

चढ़ावा चोरों के आरोपियों के यहां फिर छापा

July 1, 2026

लखनऊ। अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर का चढ़ावा चोरी करने के आरोपियों के यहां बुधवार को फिर छापा मारा गया। इससे पहले रविवार को एक साथ सभी आठ आरोपियों के यहां छापा पड़ा था। बताया जा रहा है कि बुधवार को आरोपी लवकुश मिश्रा और अनुकल्प मिश्रा के घर पुलिस ने छापेमारी की। इस बीच,…

विजय की सरकार गिराने की साजिश का आरोप

July 1, 2026

चेन्नई। तमिलनाडु में फिल्म स्टार विजय की पार्टी टीवीके ने पहले ही चुनाव में 107 सीटें जीतीं और कांग्रेस, लेफ्ट जैसी पार्टियों के समर्थन से सरकार बनाई। सरकार बने अभी दो महीने नहीं हुए हैं और विजय की पार्टी ने आरोप लगाया है कि उसकी सरकार गिराने की साजिश की जा रही है। पार्टी के…

logo