पेट्रोलियम उत्पादों पर मामूली राहत

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच समझौता ज्ञापन पर दस्तखत के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट आई है और कच्चे तेल के दाम युद्ध से पहले की स्थिति यानी 70 डॉलर प्रति बैरल पर आ गए हैं। हालांकि अभी तक भारत में तेल की कीमतों में कमी नहीं हुई है। इस बीच एक जुलाई को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में कमी की है। निजी क्षेत्र की तेल कंपनी नायरा एनर्जी ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में मामूली कटौती की है।

पेट्रोलियम उत्पादों को लेकर कई बदलाव एक जुलाई से लागू हुए हैं। कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत में औसतन 180 रुपए प्रति सिलेंडर की कमी आई है। साथ ही सरकार ने पेट्रोल पंपों पर एक गाड़ी में एक दिन में सिर्फ दो सौ लीटर डीजल भरने की सीमा भी खत्म कर दी है। कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत में कमी के बाद दिल्ली में इसकी कीमत 2,930 रुपए हो गई है। पहले ये 3,113.50 रुपए में मिल रहा था। इससे होटल, रेस्तरां, ढाबे आदि में खाना सस्ता होगा।

इसके साथ ही निजी तेल कंपनी नायरा एनर्जी ने पेट्रोल पांच रुपए प्रति लीटर और डीजल तीन रुपए प्रति लीटर सस्ता कर दिया है। नायरा के देश भर में सात हजार से ज्यादा पेट्रोल पंप हैं। यह रूस की भागीदारी वाली कंपनी है। इसके द्वारा कीमत कम किए जाने के बाद बाकी कंपनियों पर दबाव बढ़ गया है कि वे भी पेट्रोल और डीजल के दाम में कमी करें।

सरकार ने इसके साथ ही पेट्रोल पंपों पर एक गाड़ी में एक दिन में सिर्फ दौ सौ लीटर डीजल भरने की सीमा खत्म कर दी है। इसके साथ ही फैक्ट्रियों और कॉमर्शियल खरीदारों पर लगी रोक भी हटा दी गई है। पेट्रोलियम मंत्रालय ने 11 जून को पेट्रोल व डीजल की किल्लत की वजह से ये पाबंदियां लगाई थीं, जिन्हें सप्लाई सुधरने के बाद 29 जून के नए आदेश के जरिए वापस ले लिया गया है।


Previous News Next News

More News

भारत में मुश्किल है दो दलीय व्यवस्था

July 1, 2026

हो सकता है कि यह कांग्रेस के कुछ नेताओं की सदिच्छा हो या यह भी हो सकता है कि कांग्रेस से ज्यादा भाजपा, मीडिया के एक हिस्से और राइटविंग इकोसिस्टम की सदिच्छा हो कि प्रादेशिक पार्टियां समाप्त हो जाएं। लेकिन ऐसा होने की संभावना नहीं दिख रही है। हां, यह जरूर है कि प्रादेशिक पार्टियों…

अमेरिका-ईरान ने कतर में वार्ता की

July 1, 2026

नई दिल्ली। ईरान एक दिन पहले तक इस बात से इनकार कर रहा था कि वह अमेरिका से बातचीत नहीं करेगा। लेकिन बुधवार को दोनों देशों के प्रतिनिधियों ने कतर में मुलाकात की और 17 जून को मंजूर किए गए समझौता ज्ञापन में तय किए गए मुद्दों पर बात की। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…

पेट्रोलियम उत्पादों पर मामूली राहत

July 1, 2026

नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच समझौता ज्ञापन पर दस्तखत के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट आई है और कच्चे तेल के दाम युद्ध से पहले की स्थिति यानी 70 डॉलर प्रति बैरल पर आ गए हैं। हालांकि अभी तक भारत में तेल की कीमतों में कमी नहीं…

चढ़ावा चोरों के आरोपियों के यहां फिर छापा

July 1, 2026

लखनऊ। अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर का चढ़ावा चोरी करने के आरोपियों के यहां बुधवार को फिर छापा मारा गया। इससे पहले रविवार को एक साथ सभी आठ आरोपियों के यहां छापा पड़ा था। बताया जा रहा है कि बुधवार को आरोपी लवकुश मिश्रा और अनुकल्प मिश्रा के घर पुलिस ने छापेमारी की। इस बीच,…

विजय की सरकार गिराने की साजिश का आरोप

July 1, 2026

चेन्नई। तमिलनाडु में फिल्म स्टार विजय की पार्टी टीवीके ने पहले ही चुनाव में 107 सीटें जीतीं और कांग्रेस, लेफ्ट जैसी पार्टियों के समर्थन से सरकार बनाई। सरकार बने अभी दो महीने नहीं हुए हैं और विजय की पार्टी ने आरोप लगाया है कि उसकी सरकार गिराने की साजिश की जा रही है। पार्टी के…

logo