मन की बात सुनना एक इवेंट है

Categorized as राजनीति

रेडियो पर प्रसारित होने वाला मन की बात कार्यक्रम एक ऑडियो कार्यक्रम है। इसका कोई वीडियो रिकॉर्ड नहीं होता है। लेकिन आकाशवाणी से हर महीने प्रसारित होने वाला यह कार्यक्रम धीरे धीरे एक बडे इवेंट में कन्वर्ट होता जा रहा है। सरकार के मंत्रियों और भाजपा के नेताओं में होड़ मची है कि कौन कितने क्रिएटिव तरीके से मन की बात सुनने का आयोजन कर सकता है और उसकी वीडियो रिकॉर्ड करके उसे सोशल मीडिया में वायरल करा सकता है। मंत्री और नेता अपने इनोवेटिव वीडियो डाल भी रहे हैं, जिसे लेकर खूब मजाक बन रहा है और सोशल मीडिया में राइटविंग के ही लोग कई तरह के मजाकिया सुझाव भी दे रहे हैं।

इस बार के मन की बात का प्रसारण रविवार, 28 जून को हुई। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने अपने आवास पर इसका आयोजन कराया तो भाजपा कार्यालय के कर्मचारियों को उसमें बुलाया गया। कहा जा रहा है कि उनके गृह प्रवेश के मौके पर कई कर्मचारी छूट गए थे। इसलिए उनको बुलाया गया और सबने साथ बैठ कर मन की बात का प्रसारण सुना। इसकी खबर अखबारों में भी आई। इसी तरह लगातार आलोचना झेल रहे धर्मेंद्र प्रधान ने गाड़ी में चलते हुए मोबाइल पर मन की बात सुनने का वीडियो डाला और बताया कि वे ओडिशा के मंत्री के साथ यात्रा में यह कार्यक्रम सुन रहे हैं। सबसे ज्यादा मजाक उन्हीं का बना। जिले से लेकर राज्यों तक में पार्टी के नेताओं ने कार्यालय में बैठ कर इसे सुनने का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया में डाला। हर नेता चाहता है कि मन की बात सुनते हुए कुछ ऐसा इवेंट क्रिएट करें, जो प्रधानमंत्री या उनकी टीम की नजर में आए।


Previous News

More News

भाजपा में अब कांग्रेस जैसी राजनीति

July 1, 2026

भारतीय जनता पार्टी हमेशा कांग्रेस के मुकाबले ज्यादा अनुशासित पार्टी रही है। पिछले 12 साल में नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने इस अनुशासन को और मजबूत किया। गोपनीयता का एक ऐसा ढांचा बनाया कि ज्यादातर फैसलों की जानकारी बड़े नेताओं तक को नहीं होती है। पार्टी के बाहर मीडिया को इस तरह से नियंत्रित…

कथित ट्रैक टू डिप्लोमेसी से कोई आहत नहीं

July 1, 2026

यह कमाल की बात है कि कांग्रेस का कोई नेता पाकिस्तान के नई दिल्ली स्थिति उच्चायोग में जाकर वहां के उच्चायुक्त या किसी अन्य राजनियक से मिल ले तो हंगामा मच जाता है। भारतीय जनता पार्टी के साथ साथ राइटविंग के हर लेखक, पत्रकार की भावनाएं आहत हो जाती हैं। उस नेता को देशद्रोही ठहराया…

इजराइल, अमेरिका को नाराज नहीं करना है

July 1, 2026

दो साल पहले 2024 में ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की एक दुर्घटना में मौत के बाद भाऱत ने उनके अंतिम संस्कार में हिस्सा लेने के लिए तत्कालीन उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को ईरान भेजा था। लेकिन अब वहां के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में हिस्सा लेने के लिए उसके बहुत…

बहुमत के लिए विजय की नजर अन्नाडीएमके पर

July 1, 2026

अन्ना डीएमके के कई विधायकों ने तमिलनाडु में विजय की सरकार को समर्थन दिया था। हालांकि बाद में दोनों खेमे एक हो गए। फिर भी मुख्यमंत्री विजय की नजर अन्ना डीएमके पर ही है। एक एक करके जिस तरह से पार्टी के विधायक इस्तीफा दे रहे हैं, उससे लग रहा है कि विजय अपने हिसाब…

राबड़ी ने सरकार को आईना दिखाया

July 1, 2026

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और बिहार विधान परिषद में विपक्ष की नेता राबड़ी देवी ने 10, सरकुलर रोड का बंगला खाली कर दिया है। सोमवार, 29 जून तक सरकार ने बंगला खाली करने को कहा था। उन्होंने ज्यादातर सामान शिफ्ट कर दिया है और बाकी चीजें हटाने के लिए पांच जुलाई तक का समय मांगा…

logo