केसी त्यागी रालोद संसदीय बोर्ड के प्रमुख

Categorized as राजनीति

किसी भी पार्टी में संसदीय बोर्ड सबसे पावरफुल बॉडी होती है। सारे फैसले वही होते हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आमतौर पर संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष होते हैं। भाजपा संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष नितिन नबीन हैं तो कांग्रेस कार्यसमिति के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे हैं। लेकिन उत्तर प्रदेश में जयंत चौधरी की पार्टी राष्ट्रीय लोकदल ने कमाल किया है। रालोद ने हाल ही में पार्टी में शामिल हुए केसी त्यागी को संसदीय बोर्ड का अध्यक्ष बनाया है। गौरतलब है कि केसी त्यागी लंबे समय तक जनता दल यू के प्रधान राष्ट्रीय महासचिव और राष्ट्रीय प्रवक्ता रहे और पिछले दिनों रालोद में शामिल हुए।

केसी त्यागी ने असल में अपनी राजनीति के शुरुआती दिन जयंत चौधरी के दादा चौधरी चरण सिंह के साथ बिताए हैं। इस लिहाज से राष्ट्रीय लोकदल में उनका शामिल होना घर वापसी की तरह है। तभी जयंत चौधरी ने उनके ऊपर इतना बड़ा भरोसा दिखाया। केसी त्यागी को संसदीय बोर्ड का अध्यक्ष बनाया और खुद उस बोर्ड में सामान्य सदस्य की तरह शामिल हुए। यह बोर्ड भाजपा के साथ तालमेल की बातचीत से लेकर उम्मीदवारों की सूची बनाने और टिकट का फैसला करने तक के अहम काम करेगा। पिछले काफी समय से केसी त्यागी बाहरी खिलाड़ी की तरह बिहार में खेल रहे थे। अब लंबे समय के बाद वे अपने घर के मैदान में राजनीति करेंगे। राज्य में बहुत जल्दी चुनाव होने वाला है और अगर इस चुनाव में रालोद का प्रदर्शन अच्छा होता है तो केसी त्यागी भी मजबूत होंगे।


Previous News Next News

More News

सहयोगी पार्टियां अड़ंगा डालेंगी

September 17, 2026

भाजपा को कई राज्यों में समान नागरिक संहिता लागू करने में समस्या आएगी। जगहां भाजपा की अपनी सरकार है वहां भी उसके सामने चुनौती होगी। गोवा इसका उदाहरण है। गोवा में प्रमोद सावंत की सरकार ने समान नागरिक संहिता यानी यूसीसी की पूरी तैयारी कर ली थी। लेकिन ऐन मौके पर इसे टाल दिया गया।…

जनता दल यू का मतलब नीतीश कुमार है

September 17, 2026

बिहार में इन दिनों नाम बदलने की चर्चा जोरों पर है। एनडीए के घटक दल हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा यानी हम के नेता व राज्य सरकार के मंत्री संतोष कुमार सुमन ने कहा कि बख्तियारपुर का नाम बदल कर नीतीश पुर रख देने चाहिए। ध्यान रहे सुमन केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के बेटे हैं और…

पंजाब में क्या कामयाब होंगे पायलट

September 17, 2026

यह लाख टके का सवाल है कि क्या सचिन पायलट को पंजाब में कामयाबी मिलेगी? ध्यान पहे 2018 में जब राजस्थान के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस जीती थी तब सचिन पायलट प्रदेश अध्यक्ष थे और सब मानते हैं कि उन्होंने बड़ी मेहनत की थी। हालांकि वे मुख्यमंत्री नहीं बन पाए थे। उसके बाद कुछ विवादों…

सीजेपी का बड़ा डर है

September 17, 2026

ऐसा लग रहा है कि कॉकरोच जनता पार्टी ने न सिर्फ युवाओं के प्रदर्शन का तरीका बदला है, बल्कि उसके असर को कोई गुना बढ़ा दिया है। केंद्र की सरकार हो या राज्यों की सरकारें हों या न्यायपालिका और प्रशासन हो, सब कॉकरोच जनता पार्टी और छात्रों व युवाओं की चिंता कर रहे हैं। नेताओं…

भारत व पाक युद्धपोत में टक्कर

September 17, 2026

नई दिल्ली। उत्तरी अरब सागर में भारतीय नौसेना के युद्धपोत और पाकिस्तान नौसेना के पोत पीएनएस ‘हुनैन’ के बीच टक्कर के बाद भारत ने बुधवार को पाकिस्तान उच्चायोग के प्रभारी को तलब कर कड़ा विरोध दर्ज कराया। विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तानी नौसैनिक इकाई के आचरण को ‘अस्वीकार्य और गैर-पेशेवर’ बताया है। विदेश मंत्रालय के अनुसार…

logo