झारखंड के राज्यपाल ने चार नए सूचना आयुक्तों को शपथ दिलाई

Categorized as प्रादेशिक समाचार

झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने बुधवार को रांची में लोक भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में राज्य के चार नवनियुक्त सूचना आयुक्तों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

शपथ लेने वालों में अनुज कुमार सिन्हा, तनुज खत्री, अमूल्य नीरज खलखो और शिवपूजन पाठक शामिल हैं। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

Also Read : वाणिज्यिक एलपीजी सस्ते; नायरा एनर्जी ने पेट्रोल-डीजल की कीमत घटाई

एक अधिकारी ने बताया कि पांच साल के अंतराल के बाद राज्य सूचना आयोग अब पूरी तरह से कार्यशील हो गया है। राज्यपाल ने 10 जून को राज्य में चार सूचना आयुक्तों की नियुक्ति के सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। मुख्य सूचना आयुक्त का कार्यकाल नवंबर 2019 में समाप्त हो गया था।

इसके बाद, कार्यालय में केवल एक सूचना आयुक्त रह गए थे और उन्हें कार्यवाहक मुख्य सूचना आयुक्त का प्रभार दिया गया था लेकिन उनका कार्यकाल भी 2020 में समाप्त हो गया।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

सरकार ने राम मंदिर ट्रस्ट के दान से जुड़े आरोपों की जांच कर रही एसआईटी का कार्यकाल 15 दिन बढ़ाया

July 1, 2026

उत्तर प्रदेश सरकार ने अयोध्या में राम मंदिर ट्रस्ट के दान और वित्तीय प्रबंधन से संबंधित आरोपों की जांच कर रहे तीन सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) का कार्यकाल 15 दिन बढ़ा दिया। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। प्रदेश सरकार ने आरोपों की जांच के लिए 13 जून को एसआईटी का गठन किया…

केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया ट्वीस्ट सिया गोयल के पास था केतन का मोबाइल फोन

July 1, 2026

पुणे के रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल का मोबाइल फोन कुछ समय तक उसकी मंगेतर सिया गोयल के पास रहा था, हालांकि बाद में उसे अग्रवाल परिवार को सौंप दिया गया। पुलिस ने केतन की कथित हत्या की जांच का हवाला देते हुए यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि 18 जून को पुणे जिले…

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बस ट्रक की टक्कर में आठ लोगों की मौत

July 1, 2026

राजस्थान के दौसा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक बस के ट्रक से टकरा जाने के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई और 24 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, यह हादसा कोलवा थाना क्षेत्र में धनावड़ा के पास…

झारखंड के राज्यपाल ने चार नए सूचना आयुक्तों को शपथ दिलाई

July 1, 2026

झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने बुधवार को रांची में लोक भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में राज्य के चार नवनियुक्त सूचना आयुक्तों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ लेने वालों में अनुज कुमार सिन्हा, तनुज खत्री, अमूल्य नीरज खलखो और शिवपूजन पाठक शामिल हैं। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत…

वाणिज्यिक एलपीजी सस्ते; नायरा एनर्जी ने पेट्रोल-डीजल की कीमत घटाई

July 1, 2026

पश्चिम एशिया में तनाव कम होने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के बीच विमान ईंधन (एटीएफ) और वाणिज्यिक एलपीजी की कीमतों में बुधवार को कटौती की गई। वहीं, निजी ईंधन खुदरा कंपनी नायरा एनर्जी ने पेट्रोल और डीजल के दाम घटाए, जो दो साल से अधिक समय में उसकी पहली…

logo