प्रशांत किशोर फिर लड़ने की तैयारी में

Categorized as राजनीति

जन सुराज पार्टी के संस्थापक और चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने की चर्चा एक बार फिर शुरू हो गई है। पिछले साल बिहार विधानसभा चुनाव के समय उनके राघोपुर सीट से तेजस्वी यादव के खिलाफ लड़ने की चर्चा थी। लेकिन ऐन मौके पर उन्होंने चुनाव लड़ने का इरादा छोड़ दिया। बाद में उन्होंने राघोपुर से बहुत कमजोर उम्मीदवार भी दिया और प्रचार के लिए भी नहीं गए। अब चर्चा है कि वे पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ सकते हैं। बांकीपुर सीट भाजपा का गढ़ है और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के इस्तीफा देने से खाली हुई है। पहले नितिन नबीन के पिता नबीन किशोर प्रसाद सिन्हा इस सीट से जीतते थे। शहर की सीट है और कायस्थ व अन्य अगड़ी जातियों के असर वाली सीट है।

तभी सवाल है कि क्या प्रशांत किशोर चुनाव लड़ेंगे या फिर सिर्फ चर्चा करा कर छोड़ देंगे? पिछले दिनों प्रशांत किशोर ने पटना का आवास खाली किया। वे पिछले कुछ समय से पटना के शेखपुरा हाउस में रह रहे थे, जो पूर्णिया के पूर्व सांसद उदय सिंह का आवास है। उदय सिंह जन सुराज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे लेकिन उन्होंने राजनीति से एक साल का विराम लिया है। प्रशांत अब पटना शहर से बाहर एक आश्रम में रहेंगे। कहा जा रहा है कि शेखपुरा सीट पर वे भाजपा बनाम विपक्ष का मुकाबला बनाना चाहते हैं और विपक्ष का चेहरा खुद बनना चाहते हैं। लेकिन राजद का उनको समर्थन नहीं मिलेगा। दूसरी ओर भाजपा किसी कायस्थ उम्मीदवार को ही लड़ाएगी। इस सीट पर उपचुनाव की घोषणा अभी नहीं हुई है। लेकिन जब भी उपचुनाव होगा अगर प्रशांत किशोर लड़ेंगे तो वह देश का सबसे चर्चित चुनाव होगा। अब तक दूसरों को लड़ाते रहे पीके खुद कोई चुनाव नहीं लड़े हैं।


Previous News Next News

More News

दिल्ली उच्च न्यायालय को सात नए न्यायाधीश मिले, न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर 50 हुई

September 21, 2026

दिल्ली उच्च न्यायालय में सात न्यायिक अधिकारियों ने सोमवार को न्यायाधीश के तौर पर शपथ ली, जिससे अदालत में न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर 50 हो गई है। दिल्ली उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की स्वीकृत संख्या 60 है जिसमें 45 स्थायी और 15 अतिरिक्त न्यायाधीश हैं। मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने न्यायमूर्ति निवेदिता अनिल शर्मा,…

छात्र आत्महत्या मामला: आईआईटी मुंबई के डीन सूर्यनारायण डूला पद से हटाए गए

September 21, 2026

मुंबई स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) ने छात्र की आत्महत्या के मामले में सोमवार को डीन सूर्यनारायण डूला को तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया। संस्थान के अधिकारियों के अनुसार, निदेशक प्रोफेसर शिरीष केदारे ने एक आधिकारिक ईमेल जारी कर बताया कि वर्तमान में डीन (प्रशासनिक मामले) के तौर पर कार्यरत प्रोफेसर डूला को…

राहुल ने लड़कियों की सुरक्षा को लेकर बिहार सरकार से मांगा जवाब

September 21, 2026

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बिहार के जमुई में 10वीं की छात्रा के साथ हुई बदसलूकी की घटना को लेकर बिहार सरकार से लड़कियों की सुरक्षा पर जवाब मांगा है। श्री गांधी ने सोमवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि जमुई में इस लड़की के साथ…

नंदीग्राम से कांग्रेस प्रत्याशी ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा

September 21, 2026

पश्चिम बंगाल में नंदीग्राम से कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान ने 2007 के नंदीग्राम हिंसा से जुड़े पांच और मामलों में गिरफ्तारी की आशंका जताते हुए कलकत्ता उच्च न्यायालय का रुख किया है। श्री प्रधान फिलहाल जेल में बंद हैं। प्रधान के अधिवक्ता अयान भट्टाचार्य ने सोमवार सुबह न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य की अदालत में मामले का…

केरल में भारी बारिश से भूस्खलन और अचानक बाढ़ से छह लोगों की मौत, चार लापता

September 21, 2026

केरल में भारी बारिश के कारण भूस्खलन और अचानक बाढ़ जैसी घटनाओं में छह लोगों की मौत हो गई और चार अन्य लापता हो गए। राज्य के कई हिस्सों, खासकर इडुक्की, कोट्टायम और मलप्पुरम जिलों के पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश हुई। इडुक्की जिले के वट्टावडा में भूस्खलन से दो लोगों की मौत हो गई,…

logo