बकरा किस्तों में कटेगा

Categorized as राजनीति

केंद्र सरकार किस्तों में पेट्रोल, डीजल और सीएनजी के दाम बढ़ा रही है। ऐसा लग रहा है जैसे धीरे धीरे करके कीमत बढ़ाने से लोगों को इसका असर नहीं महसूस होगा। यह आंख में धूल झोंकने का सरकारों का जो तरीका रहा है वही है। पहले चुनाव के कारण दो महीने तक कीमतें स्थिर रखी गईं और उसके बाद किस्तों में दाम बढ़ाया जा रहा है। सोचें, जब सार्वजनिक रूप से भाजपा के समर्थक कह रहे हैं कि कीमत चाहे कितनी भी बढ़ जाए वे भाजपा को ही वोट करेंगे फिर सरकार किसकी परवाह कर रही है? एक ही बार में तेल की कीमत में 10 या 12 रुपए की बढ़ोतरी कर दे। उससे क्या फर्क पड़ जाएगा!

इसकी बजाय सरकार ने 15 मार्च को पेट्रोल व डीजल की कीमत में तीन रुपए लीटर की और सीएनजी की कीमत में दो रुपए किलो की बढ़ोतरी की। उसके बाद दो किस्तें और लोगों के ऊपर पड़ी हैं। इसका कुल नतीजा यह है कि नौ दिन में पेट्रोल 4.87 रुपए और डीजल 4.91 रुपए लीटर महंगा हुआ है। फिर भी कहा जा रहा है कि अब भी छह सौ करोड़ रुपए रोज का नुकसान हो रहा है। इसका अर्थ है कि इससे ज्यादा बढ़ोतरी के लिए लोगों को तैयार रहना चाहिए। इस बढ़ती कीमत का असर रोजमर्रा की जरुरत की हर वस्तु में दिखनी शुरू होगी। लोगों के इस बात की भी परेशानी है कि कीमत बढ़ाने के बावजूद पेट्रोल पंप पर पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता पर्याप्त नहीं है। कई जगह राशनिंग हो रही है और लोगों को घंटों लाइन में लगना पड़ रहा है। बिहार से एक तस्वीर आई थी कि लोग पेट्रोल पंप पर मच्छरदानी लगा कर सो रहे हैं।


Previous News Next News

More News

दलबदल में चुनाव आयोग की मनमानी!

September 20, 2026

ऐसा लग रहा है कि दलबदल के मामले में चुनाव आयोग को किसी नियम का पालन करने की जरुरत नहीं महसूस होती है। वह अपनी या सत्तारूढ़ दल की सुविधा के हिसाब से नियमों को लागू करती है। अगर ऐसा नहीं होता है तो लोक जनशक्ति पार्टी से लेकर शिव सेना और एनसीपी से होते…

मिलन प्रधान तो शुभेंदु के साथ ही आंदोलन में थे

September 20, 2026

पश्चिम बंगाल में बहुत दिलचस्प घटनाक्रम चल रहा है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी अपनी पारंपरिक विधानसभा सीट और अपने परिवार का गढ़ माने जाने वाले नंदीग्राम में उपचुनाव को प्रतिष्ठा का सवाल बनाया है। तभी ममता बनर्जी की पार्टी की उम्मीदवार संचिता प्रधान डे को चुनाव मैदान से हटाया गया। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख…

यूपी में महिला नेताओं का मुकाबला दिखेगा

September 20, 2026

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अविवाहित हैं। इसलिए उनके चुनाव प्रचार में परिवार के सदस्य नहीं दिखते हैं, जैसा आमतौर पर दूसरे नेताओं के प्रचार में दिखता है। लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि उत्तर प्रदेश की राजनीति में महिला नेताओं का मुकाबला नहीं होगा। इस बार यूपी में जिस तरह से राज्य…

मोदी के जन्मदिन पर एनडीए की एकता का प्रदर्शन

September 20, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76 साल के होने का जश्न बहुत व्यवस्थित और सांस्थायिक तरीके से मनाया गया। एक एक चीज बहुत संयोजन के साथ की गई। दीये जलाने से लेकर गीत लॉन्च करने और रक्तदान शिविर से लेकर सफाई अभियान तक के सारे कामों की योजना बनी थी। ऐसे ही योजनाबद्ध तरीके से बाइक…

ममता को सचमुच ‘श्राप’ लग गया

September 20, 2026

अभी पश्चिम बंगाल में जो घटनाक्रम चल रहा है उसे देख कर कह सकते हैं कि ममता बनर्जी अपनी ही बनाई दवाई के प्रयोग झेल रही हैं। उन्होंने पूरी जिंदगी जिस तरह की राजनीति की उसी का प्रतिफल उनको मिल रहा है। वे जिस पार्टी में रहीं और अपना राजनीतिक अस्तित्व बनाया उसी कांग्रेस पार्टी…

logo