जिमखाना क्लब को क्यों बंद करना है?

Categorized as राजनीति

समूचा राइटविंग इस समय जय जयकारे लगा रहा है क्योंकि सरकार की ओर से नैरेटिव बनाया गया है कि जो काम राजीव गांधी नहीं कर पाए थे वह काम मोदीजी ने कर दिया है। मोदीजी ने जिमखाना क्लब को बंद कराने का आदेश जारी करवा दिया है। पांच जून तक क्लब को अपनी 27.3 एकड़ जमीन सरेंडर करनी है और क्लब को ताला लगाना है। क्लब के सदस्यों की ओर से कहा गया है कि वे इस आदेश को अदालत में चुनौती देंगे। लेकिन उससे कुछ नहीं होना है। अगर सरकार ने ठान लिया है कि जिमखाना क्लब को बंद करना है और उसकी जमीन ले लेनी है तो अदालत से कोई राहत नहीं मिलने वाली है।

सवाल है कि सरकार क्यों इसे बंद कराना चाहती है? यह अंग्रेजों के राज में बना था इसलिए या दिल्ली के अभिजात्य वर्ग का अड्डा है इसलिए या प्रधानमंत्री को अपनी सुरक्षा की चिंता सता रही है? ध्यान रहे जिमखाना क्लब कोई खान मार्केट टाइप का नहीं है या कम से कम प्रधानमंत्री की ओर से कभी नहीं कहा गया है कि जिमखाना क्लब गैंग उनको पसंद नहीं करता है और उनके खिलाफ साजिश करता है। ज्यादातर अधिकारी इसके सदस्य होते हैं, जिनका पूरा जीवन नेताओं के आगे पीछे घूमने और अच्छी पोस्टिंग हासिल करने में बीतता है। वे तो सरकार के विरोध के बारे में सोच भी नहीं सकते हैं। अंग्रेजी राज के प्रतीक भी तभी मिटाए जाते हैं, जब उसका कोई राजनीतिक लाभ मिलना हो। तभी क्या सुरक्षा कारणों से जमीन खाली कराई जा रही है? ध्यान रहे इसके एकदम सटे प्रधानमंत्री का निवास है। हालांकि 15 एकड़ में बन रहे प्रधानमंत्री एन्क्लेव का काम भी पूरा होने वाला है। इसलिए कोई स्पष्ट कारण नहीं दिख रहा है। हो सकता है कि परपीड़ा सुख के लिए या किसी को सदस्यता नहीं मिलने की कुंठा में या राहुल गांधी के बैकडोर से सदस्य बन जाने की खुन्नस में इसे खाली कराया जा रहा हो। कोई ठोस और तार्किक कारण समझ में नहीं आ रहा है।


Previous News Next News

More News

दलबदल में चुनाव आयोग की मनमानी!

September 20, 2026

ऐसा लग रहा है कि दलबदल के मामले में चुनाव आयोग को किसी नियम का पालन करने की जरुरत नहीं महसूस होती है। वह अपनी या सत्तारूढ़ दल की सुविधा के हिसाब से नियमों को लागू करती है। अगर ऐसा नहीं होता है तो लोक जनशक्ति पार्टी से लेकर शिव सेना और एनसीपी से होते…

मिलन प्रधान तो शुभेंदु के साथ ही आंदोलन में थे

September 20, 2026

पश्चिम बंगाल में बहुत दिलचस्प घटनाक्रम चल रहा है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी अपनी पारंपरिक विधानसभा सीट और अपने परिवार का गढ़ माने जाने वाले नंदीग्राम में उपचुनाव को प्रतिष्ठा का सवाल बनाया है। तभी ममता बनर्जी की पार्टी की उम्मीदवार संचिता प्रधान डे को चुनाव मैदान से हटाया गया। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख…

यूपी में महिला नेताओं का मुकाबला दिखेगा

September 20, 2026

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अविवाहित हैं। इसलिए उनके चुनाव प्रचार में परिवार के सदस्य नहीं दिखते हैं, जैसा आमतौर पर दूसरे नेताओं के प्रचार में दिखता है। लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि उत्तर प्रदेश की राजनीति में महिला नेताओं का मुकाबला नहीं होगा। इस बार यूपी में जिस तरह से राज्य…

मोदी के जन्मदिन पर एनडीए की एकता का प्रदर्शन

September 20, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76 साल के होने का जश्न बहुत व्यवस्थित और सांस्थायिक तरीके से मनाया गया। एक एक चीज बहुत संयोजन के साथ की गई। दीये जलाने से लेकर गीत लॉन्च करने और रक्तदान शिविर से लेकर सफाई अभियान तक के सारे कामों की योजना बनी थी। ऐसे ही योजनाबद्ध तरीके से बाइक…

ममता को सचमुच ‘श्राप’ लग गया

September 20, 2026

अभी पश्चिम बंगाल में जो घटनाक्रम चल रहा है उसे देख कर कह सकते हैं कि ममता बनर्जी अपनी ही बनाई दवाई के प्रयोग झेल रही हैं। उन्होंने पूरी जिंदगी जिस तरह की राजनीति की उसी का प्रतिफल उनको मिल रहा है। वे जिस पार्टी में रहीं और अपना राजनीतिक अस्तित्व बनाया उसी कांग्रेस पार्टी…

logo