दक्षिण की तीन महिला नेताओं पर नजर

Categorized as राजनीति

दक्षिण भारत की राजनीति से आमतौर पर उत्तर में लोगों को ज्यादा मतलब नहीं होता है। फिर भी जब दक्षिण के राज्यों में कुछ दिलचस्प राजनीति हो रही हो या कुछ बड़ा बदलाव होता दिखता तो लोग दिलचस्पी लेते हैं। जैसे फिल्म स्टार विजय के तमिलनाडु का मुख्यमंत्री बनने पर सबकी नजर थी। ऐसे ही अगले कुछ दिन में दक्षिण के तीन राज्यों में तीन महिला नेताओं की राजनीति पर नजर रखने की जरुरत होगी। तमिलनाडु में कनिमोझी, तेलंगाना में के कविता और आंध्र प्रदेश में वाईएस शर्मिला ये तीन ऐसी नेता हैं, जो बड़े नेताओं की बेटी हैं और स्वतंत्र राजनीतिक अस्तित्व बनाना चाहती हैं। इसलिए इन तीनों की राजनीति पर नजर रखने की जरुरत है।

कनिमोझी की राजनीति सबसे दिलचस्प हो सकती है। अभी तक वे अपने भाई एमके स्टालिन की छाया में थीं। अब स्टालिन नेपथ्य में जा रहे हैं और उनके बेटे उदयनिधि स्टालिन कमान संभाल रहे हैं। लेकिन डीएमके के नेता मान रहे हैं कि उनसे पार्टी को फायदा नहीं होगा। इसलिए कनिमोझी को आगे लाने का प्रयास हो रहा है। डीएमके ने लोकसभा में अपने को कांग्रेस से अलग कर लिया है। अगर दिल्ली में कनिमोझी के जरिए डीएमके और भाजपा नजदीक आते हैं तो एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। ऐसे ही के कविता ने तेलंगाना में अलग पार्टी बना ली है। अब उनके पिता भी राजनीतिक रूप से सक्रिय नहीं हैं और उनका मुकाबला अपने भाई केटी रामाराव से है। वहां भी भाजपा के साथ कविता का बेहतर तालमेल बन सकता है। शर्मिला अभी कांग्रेस में हैं, जिसके खिलाफ आंध्र के लोगों का गुस्सा ठंडा नहीं पड़ा है। तभी शर्मिला भी अपनी नई पोजशनिंग की तैयारी में हैं।


Previous News Next News

More News

दिल्ली उच्च न्यायालय को सात नए न्यायाधीश मिले, न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर 50 हुई

September 21, 2026

दिल्ली उच्च न्यायालय में सात न्यायिक अधिकारियों ने सोमवार को न्यायाधीश के तौर पर शपथ ली, जिससे अदालत में न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर 50 हो गई है। दिल्ली उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की स्वीकृत संख्या 60 है जिसमें 45 स्थायी और 15 अतिरिक्त न्यायाधीश हैं। मुख्य न्यायाधीश देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने न्यायमूर्ति निवेदिता अनिल शर्मा,…

छात्र आत्महत्या मामला: आईआईटी मुंबई के डीन सूर्यनारायण डूला पद से हटाए गए

September 21, 2026

मुंबई स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) ने छात्र की आत्महत्या के मामले में सोमवार को डीन सूर्यनारायण डूला को तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया। संस्थान के अधिकारियों के अनुसार, निदेशक प्रोफेसर शिरीष केदारे ने एक आधिकारिक ईमेल जारी कर बताया कि वर्तमान में डीन (प्रशासनिक मामले) के तौर पर कार्यरत प्रोफेसर डूला को…

राहुल ने लड़कियों की सुरक्षा को लेकर बिहार सरकार से मांगा जवाब

September 21, 2026

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बिहार के जमुई में 10वीं की छात्रा के साथ हुई बदसलूकी की घटना को लेकर बिहार सरकार से लड़कियों की सुरक्षा पर जवाब मांगा है। श्री गांधी ने सोमवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि जमुई में इस लड़की के साथ…

नंदीग्राम से कांग्रेस प्रत्याशी ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा

September 21, 2026

पश्चिम बंगाल में नंदीग्राम से कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान ने 2007 के नंदीग्राम हिंसा से जुड़े पांच और मामलों में गिरफ्तारी की आशंका जताते हुए कलकत्ता उच्च न्यायालय का रुख किया है। श्री प्रधान फिलहाल जेल में बंद हैं। प्रधान के अधिवक्ता अयान भट्टाचार्य ने सोमवार सुबह न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य की अदालत में मामले का…

केरल में भारी बारिश से भूस्खलन और अचानक बाढ़ से छह लोगों की मौत, चार लापता

September 21, 2026

केरल में भारी बारिश के कारण भूस्खलन और अचानक बाढ़ जैसी घटनाओं में छह लोगों की मौत हो गई और चार अन्य लापता हो गए। राज्य के कई हिस्सों, खासकर इडुक्की, कोट्टायम और मलप्पुरम जिलों के पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश हुई। इडुक्की जिले के वट्टावडा में भूस्खलन से दो लोगों की मौत हो गई,…

logo