निशांत के लिए परिवार ने मनाया नीतीश को

Categorized as राजनीति

आखिरकार नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार बिहार की सम्राट चौधरी सरकार में शामिल हुए। निशांत को लेकर ऊहापोह की स्थिति कई महीने से बनी हुई थी। पिछले महीने जब सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली तब भी निशांत का नाम तय हो गया था। लेकिन ऐन मौके पर नीतीश कुमार ने इस पर सहमति नहीं दी। जानकार सूत्रों का कहना है कि निशांत उप मुख्यमंत्री बनने के लिए तैयार थे। उन्होंने सहमति दे दी थी। पहले जरूर वे चाहते थे कि नीतीश अभी छह महीने और मुख्यमंत्री रहें और इस बीच वे राजनीतिक अनुभव लेंगे, पार्टी का काम करेंगे। लेकिन बाद में वे तैयार हो गए। लेकिन परिवार के लोगों की एक मीटिंग में नीतीश ने कहा कि जब वे खुद हैं तो निशांत को सरकार में शामिल होने की जरुरत नहीं है।

इसके बाद बताया जा रहा है कि परिवार के अदंर बहुत तनाव रहा। ध्यान रहे इन दिनों नीतीश कुमार के आसपास उनके परिवार के बहुत सारे लोग रहते हैं। उनके ससुराल पक्ष के लोग उनकी देखभाल करते हैं। वे सभी लोग चाहते थे कि निशांत को उप मुख्यमंत्री बनाया जाए। दूसरी ओर नीतीश अड़े हुए थे कि अभी नहीं बनाया जाएगा। पिछले 20 दिन में इसे लेकर बहुत माथापच्ची हुई। परिवार के लोगों ने समझाया कि जब निशांत राजनीति में आ ही गए हैं और राजनीतिक यात्रा कर रहे हैं तो सरकार में शामिल होने में दिक्कत नहीं होनी चाहिए। साथ ही यह भी समझाया गया कि निशांत के सरकार में नहीं शामिल होने के कारण नालंदा में और कुर्मी समाज में खींचतान शुरू हो गई है। श्रवण कुमार को लोग नेता मानने को तैयार नहीं हैं। भाजपा भी नया कुर्मी नेतृत्व आगे कर रही है। यह सब समझाने के बाद नीतीश ने अपने बेटे के नाम पर हामी भरी।


Previous News Next News

More News

जीएसटी की तरह यूसीसी

September 22, 2026

जिस तरह जीएसटी के बावजूद अनेक किस्म के कर लोगों को चुकाने होते हैं क्या वैसे ही यूसीसी के बावजूद कई तरह के निजी कानून चलते रहेंगे? एसटी के अलावा दूसरी जातियों को भी यूसीसी के दायरे से बाहर रखने की तैयारी चल रही है। गौरतलब है कि नरेंद्र मोदी सरकार ने वस्तु व सेवा…

बसपा की कलह पर सबकी नजर

September 22, 2026

बहुजन समाज पार्टी के अंदर घमासान छिड़ा है। पार्टी की सुप्रीमो मायावती के घर में अलग कलह है और पार्टी के स्तर पर अलग विवाद है। मायावती ने पहले अपने भतीजे आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ को पार्टी से निकाला। उसके बाद आकाश को भी हर जिम्मेदारी से मुक्त किया। फिर दूसरे भतीजे ईशान…

सरकार कैसे एमडीआर शुल्क को मॉनिटर करेगी?

September 22, 2026

यह लाख टके का सवाल है कि केंद्र सरकार किस तरह से यह निगरानी करेगी कि दुकानदार यूपीआई के जरिए होने वाले लेनदेन में एमडीआर शुल्क यानी केंद्र सरकार ने दो हजार से ऊपर के लेनदेन पर जो 0.40 फीसदी शुल्क लगाया है वह खुद दे रहा है या ग्राहक से ले रहा है? सरकार…

मोहन भागवत के मुताबिक किसका उदय होगा?

September 22, 2026

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने पिछले दिनों युवा धर्म संसद कार्यक्रम में अपने भाषण में कहा कि जिसका उदय होता है उसका अस्त निश्चित है। उन्होंने यह भी कहा कि कोई समझता है कि हमेशा सब कुछ उसके हिसाब से ही होगा तो ऐसा नहीं होता है। उनके इस बयान के बाद एक कयास तो…

सिद्धारमैया की मूर्ति का किस्सा

September 22, 2026

कर्नाटक में कमाल हो रहा है। डीके शिवकुमार के मुख्यमंत्री बनने के बाद हाशिए पर गए सिद्धारमैया अचानक सक्रिय हो गए हैं। कांग्रेस के जानकार नेताओं का कहना है कि उनको कहीं से शह मिल रही है। शिवकुमार को इसका अंदाजा था तभी उन्होंने अपने दांवपेंच चलने शुरू कर दिए हैं। उन्होंने सिद्धारमैया के सबसे…

logo