कांग्रेस ने क्या डीएमके को धोखा दिया

Categorized as राजनीति

इस सवाल पर तमिलनाडु से ज्यादा चर्चा दिल्ली में हो रही है। विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ ब्लॉक की पार्टियों में इस पर चर्चा हो रही है और बयानबाजी भी हो रही है। कुछ पार्टियां चुप्पी साधे हुए हैं तो कुछ खुल कर बोल रही हैं। चेन्नई में डीएमके की ओर से एक नेता ने कहा कि कांग्रेस ने पीठ में छुरा भोंका है। हालांकि कांग्रेस इसे नहीं मान रही है। कांग्रेस ने दिल्ली में कहा कि 2014 तक लगातार दस ,साल डीएमके केंद्र में कांग्रेस की सरकार में शामिल रही। लेकिन 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले ऐलान कर दिया कि वह लोकसभा का चुनाव अकेले लड़ेगी। लेकिन कांग्रेस ने इसे पीठ में छुरा भोंकना नहीं माना। इसी तरह अगर कांग्रेस कह रही है कि अगला लोकसभा चुनाव वह डीएमके से अलग होकर लड़ेगी तो इसमें कुछ भी गलत नहीं है।

जहां तक अभी डीएमके से अलग होकर टीवीके को समर्थन देने का सवाल है तो कांग्रेस का कहना है कि डीएमके को इससे कोई नुकसान नहीं होगा। वैसे भी डीएमके सरकार नहीं बनाने जा रही है। अगर कांग्रेस के समर्थन से उसकी सरकार बन रही होती और तब कांग्रेस उसका साथ छोड़ती तो उसे धोखा देना कहा जाता। अभी तो आधे रास्ते में खड़ी है। इसके साथ ही कांग्रेस का यह भी कहना है कि चुनाव से पहले ही पार्टी ने साफ कर दिया था कि वह बहुत दिल से डीएमके के साथ नहीं है। प्रदेश कांग्रेस के नेता खास कर सांसद मणिक्कम टैगोर हर हाल में विजय से तालमेल की जिद कर रहे थे। लेकिन मल्लिकार्जुन खड़गे ने पुराने संबंधों और पुराने गठबंधन का हवाला देकर डीएमसे से तालमेल कराया। अगर उस समय कांग्रेस और टीवीके मिल कर लड़ते तो कांग्रेस राज्य की दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बन सकती थी। इसलिए भले ‘इंडिया’ ब्लॉक की पार्टियां नाराज हों लेकिन कांग्रेस पर कोई फर्क नहीं पड़ता है।


Previous News Next News

More News

टेंडर और ओएसएम दोनों में गड़बड़ी

June 4, 2026

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई के चेयरमैन और सचिव को हटाने के फैसले का कोई मतलब नहीं है। असली सवाल यह है कि जांच के लिए जो एक सदस्यीय कमेटी बनी है उसकी रिपोर्ट में क्या बताया जाता है और उसके आधार पर शिक्षा मंत्रालय क्या कदम उठाता है? उस जांच कमेटी को कुछ…

संसदीय समिति का क्या मतलब रह गया?

June 4, 2026

यह चिंता पिछले कई सालों से जताई जा रही है कि संसदीय समितियों को धीरे धीरे कमजोर किया जा रहा है। अभी शिक्षा के क्षेत्र में जो गड़बड़ियां हुई हैं उनको लेकर शिक्षा मंत्रालय की संसदीय समिति के कामकाज में इसके संकेत मिले हैं। पता चला है कि सत्तारूढ़ दल यानी भाजपा और उसकी सहयोगी…

भारत का शेयर बाजार सातवें स्थान पर लुढ़का

June 4, 2026

भारत के शेयर बाजार का मूल्य लगातार गिरता जा रहा है। अब यह खिसक कर सातवें स्थान पर पहुंच गया है। पिछले दिनों खबर आई थी कि ताइवान की सिर्फ एक कंपनी टीएसएमसी का बाजार मूल्य बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज यानी बीएसई में सूचीबद्ध सभी कंपनियों के बाजार मूल्य से ज्यादा हो गई है। जाहिर है…

सुरजीत भल्ला की सलाह तो सुने सरकार

June 4, 2026

सरकार को विपक्षी पार्टियां सलाह देती हैं तो उनको राजनीतिक आलोचना कह कर खारिज कर दिया जाता है। राहुल गांधी लगातार कितने वर्षों से कह रहे हैं कि भारत अर्थव्यवस्था में पिछड़ रहा है। लेकिन उनकी बात नहीं सुनी जाती है उलटे उनको पप्पू ठहराने का अभियान चलता रहता है। लेकिन अब तो सरकार के…

कथित वैश्विक संवाद की आईआईसी अड्डेबाजी

June 4, 2026

आज आआईसी की ज़मीन की कीमत 30 अरब रुपए है। क़रीब चार हज़ार एसोसिएट सदस्यों में से कइयों को सदस्यता देने पर तरह-तरह के सवाल हैं और क़रीब डेढ़ हज़ार अल्पकालिक सदस्यों में से तो ज़्यादातर की प्रोफ़ाइल गहरे कुहासे से लिपटी हुई है। सदस्यता देने की चयन प्रक्रिया को ले कर पिछले वर्षों में…

logo