खेड़ा को कांग्रेस ने अकेले छोड़ा

Categorized as राजनीति

कांग्रेस के मीडिया प्रभारी पवन खेड़ा ने क्या असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ पार्टी की राय लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं की थी? यह बड़ा सवाल है क्योंकि खेड़ा के प्रेस कॉन्फ्रेंस करके हिमंत बिस्वा सरमा और उनकी पत्नी रिंकी भुइंया सरमा के ऊपर गंभीर आरोप लगाने के बाद से कांग्रेस ने उनसे पल्ला झाड़ लिया है। हालांकि कांग्रेस ने उनकी बातों का खंडन नहीं किया है और न यह कहा है कि यह उनका निजी बयान है। लेकिन यह भी सही है कि इस बयान के बाद खेड़ा के ऊपर जो हमला शुरू हुआ उसमें कांग्रेस के नेता उनका बचाव नहीं कर रहे हैं।

कांग्रेस के महासचिवों या वरिष्ठ नेताओं ने न तो उनके समर्थन में बयान दिया है और न उनके बयान को मीडिया में दोहराया है। हालांकि यह भी कहा जा रहा है कि पार्टी के अनेक महासचिव और प्रभारी बिना राज्यसभा के हैं और सबको लग रहा है कि इससे पवन खेड़ा का नंबर बढ़ रहा है। जून में होने वाले राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस की ओर से बड़ी खींचतान है।

बहरहाल, पवन खेड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा कि रिंकी भुइंया सरमा के पास तीन पासपोर्ट है, जिसमें से दो मुस्लिम देशों के पासपोर्ट हैं। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि सरमा परिवार की एक कंपनी अमेरिका के टैक्स हैवन राज्य वायोमिंग में हैं। इसमें रिंकी भुइंया सरमा के साथ साथ हिमंत बिस्वा सरमा की भी हिस्सेदारी है। चुनाव प्रचार बंद होने से दो दिन पहले लगाए गए इस आरोप पर कांग्रेस को लीड लेनी चाहिए थी लेकिन कांग्रेस खामोश हो गई प्रदेश के नेताओं ने भी इसे मुद्दा नहीं बनाया।

कांग्रेस के कई नेता अनौपचारिक बातचीत में लोगों से कह रहे हैं कि पवन खेड़ा का यह निजी उद्यम है। उनकी अपनी खुन्नस हिमंता से है। एक बार असम की पुलिस मानहानि के मामले में पवन खेड़ा को गिरफ्तार करने दिल्ली आ गई थी और उनको साथ लेकर जा रही थी। बड़े नाटकीय घटनाक्रम के बाद उनको इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से छुड़ाया गया था। यह भी कहा जा रहा है कि चूंकि राहुल गांधी पर हिमंता बहुत निजी हमले करते हें इसलिए पवन खेड़ा ने उनको निशाना बनाया ताकि राहुल खुश हों।


Previous News Next News

More News

ट्रंप ने शी के स्वागत में बिछाया रेड कार्पेट, अमेरिका-चीन शिखर वार्ता शुरू

September 24, 2026

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का बुधवार को सैन्य हवाई अड्डे पर व्यक्तिगत रूप से स्वागत किया। इसी के साथ व्यापार, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), ताइवान और ईरान युद्ध को लेकर तनाव के बीच तीन दिवसीय अमेरिका-चीन शिखर वार्ता शुरू हो गई। श्री ट्रंप और प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप ने…

यमुना एक्सप्रेस-वे पर चलती बस में लगी भीषण आग 9 यात्रियों की मौत

September 24, 2026

उत्तर प्रदेश में ग्रेटर नोएडा जेवर थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर बुधवार देर रात एक चलती बस में अचानक भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। कश्मीरी गेट, नई दिल्ली से महोबा जा रही एक बस में 33 किलोमीटर माइलस्टोन के पास आग लगी। देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी…

भाजपा ने विभिन्न राज्यों में पार्टी पदाधिकारियों की नियुक्ति की

September 24, 2026

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने विभिन्न राज्यों के लिए प्रदेश संगठन महामंत्री और सह प्रदेश संगठन महामंत्री की नियुक्ति की है। भाजपा के महासचिव तरुण चुघ ने गुरुवार को बताया कि पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन ने देश के अलग-अलग राज्यों में पार्टी संगठन का दायित्व संभालने के लिए विभिन्न नेताओं को नियुक्त किया है। श्री…

लखनऊ में अब कट्टा-बम नहीं ब्रह्मोस बन रही है: योगी

September 24, 2026

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछली सरकारों में लखनऊ में कट्टा और बम बनते थे, अब लखनऊ में ब्रह्मोस मिसाइल बन रही है। योगी ने गुरुवार को लखनऊ विकास प्राधिकरण की 12 हजार करोड़ रुपये की दो महत्वाकांक्षी आवासीय योजनाओं वरुण विहार और नैमिष नगर का भूमिपूजन किया। उन्होंने कहा कि…

ज्ञानेश की तानाशाही किसके कहने पर?

September 24, 2026

भारत का चुनाव आयोग कई बरसों से कई कारणों से निशाने पर है। पिछले साल जून में जब बिहार में चुनाव आयोग ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर का अभियान शुरू किया तब से लेकर अब तक वह एसआईआर में मनमाने तरीके से नाम काटने, नए नाम जोड़ने, नाम हटाने के फैसले…

logo