असम में क्या सचमुच एकतरफा मुकाबला?

Categorized as राजनीति

असम की 126 विधानसभा सीटों के लिए कल यानी नौ अप्रैल को मतदान होगा। राज्य में प्रचार समाप्त होने से पहले यानी सात अप्रैल की शाम तक जो ओपिनियन पोल आए उनमें मुकाबला एकतरफा दिखाया गया। लगभग सभी सर्वेक्षणों में भाजपा ने एक सौ सीटों तक पहुंचता दिखाया गया। बहुमत मिलने की भविष्यवाणी तो सभी ने की है। यहां तक कि आमने सामने के मुकाबले में कांग्रेस और भाजपा के वोट में 10 फीसदी तक के अंतर का अनुमान जताया गया है। क्या सचमुच असम में चुनाव इतना एकतरफा है?

असल में 2023 के परिसीमन के बाद से ही यह माना जा रहा है कि असम में कांग्रेस के लिए कोई मौका नहीं है। यह भी कहा जा रहा है कि पहले मुस्लिम बहुल सीटों की संख्या 39 थी, जो अब घट कर 22 रह गई है। खुद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपनी चुनावी सभा में इसका जिक्र किया। इसके बावजूद जमीनी स्तर पर कांग्रेस की स्थिति वैसी नहीं है, जैसी बताई जा रही है। इसका कारण गौरव गोगोई और उनका बनाया गठबंधन है। उन्होंने अहोम जाति की पहचान को आगे किया है। यह धारणा बनी है कि भाजपा के राज में अहोम संस्कृति का क्षरण हो रहा है। दूसरा कारण यह है कि आमतौर पर असम में अपर असम का नेता सीएम बनता था। हिमंत बिस्वा सरमा लोअर असम के नेता हैं। अपर और लोअर के विभाजन में कांग्रेस कुछ फायदा उठा सकती है। तीसरा कारण हिमंत बिस्वा सरमा का ब्राह्मण होना है, जिसकी आबादी दो फीसदी के आसपास है। चौथा कारण यह बताया जा रहा है कि भाजपा ने एक तिहाई टिकट कांग्रेस से आए नेताओं को दी है, जिससे भाजपा का अपना कैडर नाराज है।


Previous News Next News

More News

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए 3.15 लाख करोड़ रुपये मंजूर

July 31, 2026

सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना को 2030-31 तक बढ़ाने के साथ ही योजना के लिए 3.15 लाख करोड़ रुपये के वित्तीय परिव्यय को भी स्वीकृति प्रदान कर दी है। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बैठक के बाद यहां संवाददाता सम्मेलन में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शुक्रवार…

मोरक्को से स्पेन पहुंचने की कोशिश में अबतक 41 की मौत

July 31, 2026

मोरक्को की सीमा पार कर लगभग 50,000 प्रवासियों के स्पेन के स्यूटा क्षेत्र में घुसने के प्रयास के दौरान कम से कम 41 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। यह हादसा बड़ी संख्या में प्रवासियों के पहुंचने और बाड़ पार करते समय हुई भगदड़ के कारण हुआ। हालात बेकाबू होते…

तमिलनाडु उपचुनाव: मद्रास उच्च न्यायालय ने पांच सीटों पर उपचुनाव की रोक 24 अगस्त तक बढ़ायी

July 31, 2026

मद्रास उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को तमिलनाडु की पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव कराने पर लगायी गयी रोक को 24 अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया। उच्च न्यायालय ने इन सीटों से चुनाव जीतने वाले उम्मीदवारों के खिलाफ दायर चुनावी याचिकाओं के निपटारे तक इस स्थगन को आगे बढ़ाया है। इससे पहले 10 जुलाई को…

अंकित शर्मा हत्याकांड में अदालत के फैसले से हुई न्याय की जीत : सूद

July 31, 2026

दिल्ली के मंत्री आशीष सूद ने वर्ष 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों के दौरान आईबी कर्मचारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में ताहिर हुसैन और चार अन्य दोषियों को कड़कड़डूमा अदालत द्वारा आजीवन कारावास की सजा सुनाये जाने का स्वागत किया है। श्री सूद ने शुक्रवार को कहा कि यह फैसला कानून के शासन…

अरुणाचल ने ईभविष्य पेंशन सिस्टम शुरू किया

July 31, 2026

अरुणाचल प्रदेश सरकार ने डिजिटल गवर्नेंस को मज़बूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए ‘ई भविष्य’ पेंशन मंज़ूरी और ट्रैकिंग सिस्टम’ शुरू किया है। यह एक कागज रहित प्लेटफ़ॉर्म है जिसे पेंशन प्रोसेस को आसान बनाने और सरकारी कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाले लाभ समय पर पहुँचाने के लिए डिज़ाइन…

logo