ठुकराए हुओं का जुड़ना!

Categorized as संपादकीय

पी4एम असल में क्या करेगा? पहली नजर में यह ट्रंप-कालीन अमेरिका के ठुकराए देशों का संवाद मंच नजर आता है। यानी यह नकारात्मक कारणों से हुई पहल है। ऐसे में क्या सहयोग का कोई एजेंडा तय हो पाएगा?

भारत ने यह फैसला लेने में खासी फुर्ती दिखाई। उसने यूरोपीय संघ, कनाडा, ब्राज़ील, और केन्या की ‘बहुपक्षीयता के लिए सहभागिता’ पहल का हिस्सा बनने का निर्णय लिया है। सोमवार को एक ब्रिटिश अखबार में लिखे लेख के जरिए यूरोपियन काउंसिल के प्रमुख एंतोनियो कोस्ता, कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी, ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनेसियो लूला दा सिल्वा, और केन्या के राष्ट्रपति विलियम रुटो ने ‘पार्टनर्स फॉर मल्टीलेटरलिज़्म’ (पी4एम) पहल की घोषणा की। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र महासभा के वर्तमान सत्र के दौरान न्यूयॉर्क में इसकी पहली बैठक करने का एलान भी किया। उसी शाम भारत ने कहा कि विदेश मंत्री जयशंकर पी4एम की पहली बैठक में हिस्सा लेंगे।

फाइनेंशियल टाइम्स में छपे साझा लेख के मुताबिक प्रस्तावित समूह का मकसद संयुक्त राष्ट्र के तहत ऐसी अधिक प्रातिनिधिक व्यवस्था की मांग करना है, जो आज की वैश्विक चुनौतियों का प्रभावी ढंग से सामना कर सके। नए समूह की राय है कि विश्व-व्यवस्था को केवल महाशक्तियों की राजनीति तक सीमित नहीं रहना चाहिए। इस पहल की पृष्ठभूमि में संभवतः मार्क कार्नी का वो विचार है, जो उन्होंने वर्ल्ड इकॉनोमिक फोरम के पिछले डावोस सम्मेलन में जताया था। वहां उन्होंने बड़ी ताकतों के बीच बढ़ते टकराव के बीच मध्यम दर्जे की शक्तियों के बीच तालमेल की जरूरत बताई थी। बेशक बड़ी ताकतों से उनका मतलब अमेरिका और चीन से था। चीन का दर्जा सचमुच महाशक्ति का है या नहीं, यह अभी विवादास्पद है।

बहरहाल, मुद्दा यह है कि पी4एम असल में क्या करेगा? सरसरी तौर पर यह ट्रंप-कालीन अमेरिका के ठुकराए देशों का संवाद मंच नजर आता है। आंशिक रूप से ब्राजील को छोड़ दें, तो स्पष्टतः ये पहल उन पक्षों की तरफ से की गई है, जो अमेरिका के नेतृत्व में लामबंद रहे हैं। अभी भी उनका स्वाभाविक चयन वही स्थिति होगी। इस रूप में यह नकारात्मक कारणों से सामने आई पहल है। इन हालात में सहयोग का कोई ठोस एजेंडा तय करना आसान नहीं होता है। बहरहाल, यह संभव है कि साझा ताकत दिखा कर ये देश ट्रंपीय अमेरिका से सौदेबाजी की कोशिश करें। हालांकि उसके सफल होने की कम ही गुंजाइश रहेगी।


Previous News Next News

More News

चढ़ावा चोरी का मामला थमेगा नहीं

September 23, 2026

अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला भारतीय जनता पार्टी के गले की हड्डी बना हुआ है। जैसे ही मामला थमने लगता है कि कोई नई खबर आ जाती है। भाजपा के प्रदेश की सरकार और योगी आदित्यनाथ के करीबी मान रहे थे कि अब यह मामला थम गया है। मंदिर का…

पंजाब में भाजपा-अकाली का बराबर समझौता

September 23, 2026

एक तरफ उत्तर प्रदेश में भाजपा की सहयोगी पार्टियां ज्यादा सीटों के लिए दबाव बना रही हैं तो दूसरी ओर पंजाब में भारतीय जनता पार्टी अपनी सहयोगी अकाली दल के ऊपर ज्यादा सीटों के लिए दबाव बना रही है। भाजपा का दबाव बराबरी का समझौता करने के लिए है। भाजपा के नेता पंजाब में बिहार…

विधायक बनने के बाद पीके की पहली परीक्षा

September 23, 2026

देश के सबसे लोकप्रिय और कामयाब चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने बिहार की बांकीपुर सीट पर उपचुनाव जीत कर जो धमाका किया उसकी गूंज अब शांत हो गई है। वह सीट भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के इस्तीफे से खाली हुई थी और उपचुनाव में उन्होंने बहुत जोर भी लगाया था लेकिन पीके चुनाव…

सुक्खू सर्वाइवर हैं तभी कांग्रेस को उम्मीद

September 23, 2026

हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में एक साल से थोड़ा ज्यादा समय बचा है। अगले साल के अंत में गुजरात के साथ हिमाचल में चुनाव होगा। भाजपा की ओर से चुनाव में प्रो इन्कम्बैंसी को स्थापित कर देने के समय में भी राजस्थान के साथ साथ हिमाचल प्रदेश ऐसे गिने चुने राज्यों में है, जहां…

कहीं गहरी है समस्या

September 23, 2026

यह सिर्फ हाई टेक संस्थानों की समस्या नहीं है। वहां माहौल से तालमेल बनाने की चुनौती जरूर एक कारण है, मगर आम अवसरहीनता के कारण बढ़ते दबाव पर भी अवश्य ध्यान टिका रहना चाहिए। आईआईटी- बॉम्बे ने डीन (प्रशासनिक मामले) को हटा कर और अपनी आरंभिक टिप्पणी के लिए माफी मांग कर बी-टेक छात्र साहिल…

logo