अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ रूस और यूक्रेन के बीच संभावित शांति समझौते की शर्तों पर चर्चा कर रहे हैं।
संयुक्त राष्ट्र महासभा से इतर यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की के साथ बैठक के दौरान श्री ट्रंप ने कहा मुझे लगता है कि वे कोई समझौता करने जा रहे हैं और मैं यह नहीं बताना चाहता कि समझौता क्या है।
Also Read : चोट के कारण रचिन रवींद्र भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज से बाहर
हम इस बारे में काफ़ी बातचीत कर रहे हैं, जिसमें राष्ट्रपति पुतिन के साथ हुई बातचीत भी शामिल है और मुझे लगता है कि कुछ न कुछ तो होना ही है।
श्री ट्रंप ने कहा कि यूक्रेन में चल रहे संघर्ष को सुलझाने के लिए किसी समझौते पर पहुंचना दोनों पक्षों के हित में है और इससे रूस और यूक्रेन दोनों को फ़ायदा होगा।
Pic Credit : UNI
