डीएमके और अन्ना डीएमके के दिलचस्प आरोप

Categorized as राजनीति

तमिलनाडु विधानसभा का चुनाव बहुत रंगीनियों वाला होता है। पार्टी ऐसी ऐसी चीजें बांटती हैं, जिनके बारे में उत्तर भारत में सोचा भी नहीं जा सकता था। जिस समय उत्तर भारत के नेता रिक्शा से घूम कर माइक प्रचार करते थे उस समय तमिलनाडु में पार्टियां मिक्सर, ग्राइंडर और वॉशिंग मशीन बांटती थीं। लेकिन वह अलग बात है। इस बार चुनाव एक दिलचस्प बात यह देखने को मिल रही है कि दोनों पार्टियां एक दूसरे पर आरोप लगा रही हैं कि उसने दिल्ली के आगे सरेंडक कर रखा है। गौरतलब है कि तमिल अस्मिता के मुद्दे पर चुनाव लड़ रही डीएमके के नेता एमके स्टालिन ने इसकी शुरुआत की।

उन्होंने अन्ना डीएमके का नाम लिए बगैर कहा कि तमिलनाडु की विपक्षी पार्टी का राजनीतिक फैसला दिल्ली से होता है। असल में पिछले कुछ दिनों से भाजपा के नेता अमित शाह काफी सक्रिय थे और वे गठबंधन बनवा रहे थे। इसे लेकर स्टालिन ने पलानीस्वामी के ऊपर हमला किया। तो पलानीस्वामी की पार्टी ने पलटवार करते हुए कहा कि डीएमके ने यूपीए की सरकार के समय ईडी के डर से घुटने टेके थे और कांग्रेस के सामने सरेंडर किया था। अन्ना डीएमके ने कहा कि एक समय ईडी के डर से डीएमके ने कांग्रेस के लिए 63 विधानसभा सीटें छोड़ी थीं। अन्ना डीएमके ने करुणानिधि के जमाने में दिल्ली में कांग्रेस के आगे सरेंडर करने के आरोप लगाए। इस तरह के आरोपों से दोनों पार्टियां अपने को तमिल गौरव का प्रतिनिधि बना कर चुनाव लड़ रही हैं।


Previous News Next News

More News

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए 3.15 लाख करोड़ रुपये मंजूर

July 31, 2026

सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना को 2030-31 तक बढ़ाने के साथ ही योजना के लिए 3.15 लाख करोड़ रुपये के वित्तीय परिव्यय को भी स्वीकृति प्रदान कर दी है। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बैठक के बाद यहां संवाददाता सम्मेलन में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शुक्रवार…

मोरक्को से स्पेन पहुंचने की कोशिश में अबतक 41 की मौत

July 31, 2026

मोरक्को की सीमा पार कर लगभग 50,000 प्रवासियों के स्पेन के स्यूटा क्षेत्र में घुसने के प्रयास के दौरान कम से कम 41 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। यह हादसा बड़ी संख्या में प्रवासियों के पहुंचने और बाड़ पार करते समय हुई भगदड़ के कारण हुआ। हालात बेकाबू होते…

तमिलनाडु उपचुनाव: मद्रास उच्च न्यायालय ने पांच सीटों पर उपचुनाव की रोक 24 अगस्त तक बढ़ायी

July 31, 2026

मद्रास उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को तमिलनाडु की पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव कराने पर लगायी गयी रोक को 24 अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया। उच्च न्यायालय ने इन सीटों से चुनाव जीतने वाले उम्मीदवारों के खिलाफ दायर चुनावी याचिकाओं के निपटारे तक इस स्थगन को आगे बढ़ाया है। इससे पहले 10 जुलाई को…

अंकित शर्मा हत्याकांड में अदालत के फैसले से हुई न्याय की जीत : सूद

July 31, 2026

दिल्ली के मंत्री आशीष सूद ने वर्ष 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों के दौरान आईबी कर्मचारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में ताहिर हुसैन और चार अन्य दोषियों को कड़कड़डूमा अदालत द्वारा आजीवन कारावास की सजा सुनाये जाने का स्वागत किया है। श्री सूद ने शुक्रवार को कहा कि यह फैसला कानून के शासन…

अरुणाचल ने ईभविष्य पेंशन सिस्टम शुरू किया

July 31, 2026

अरुणाचल प्रदेश सरकार ने डिजिटल गवर्नेंस को मज़बूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए ‘ई भविष्य’ पेंशन मंज़ूरी और ट्रैकिंग सिस्टम’ शुरू किया है। यह एक कागज रहित प्लेटफ़ॉर्म है जिसे पेंशन प्रोसेस को आसान बनाने और सरकारी कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाले लाभ समय पर पहुँचाने के लिए डिज़ाइन…

logo