हरियाणा से पंजाब पर होगी नजर

Categorized as राजनीति

हरियाणा की दो राज्यसभा सीटों का चुनाव बहुत दिलचस्प होने वाला है। ध्यान रहे हरियाणा में कई बार उलटफेर हो चुका है। कांग्रेस आलाकमान के उम्मीदवार अजय माकन कांग्रेस की विधायक किरण चौधरी की कथित क्रॉस वोटिंग के कारण हार गए थे। बाद में किरण चौधरी भाजपा में चली गईं और अजय माकन दूसरे राज्य से राज्यसभा गए। उससे पहले भी आरके आनंद चुनाव हारे थे, तब कांग्रेस के सभी विधायकों का वोट रहस्यमय तरीके से अवैध हो गया था। बहरहाल, किरण चौधरी रिटायर हो रही हैं। उनके अलावा रामचंद्र जांगड़ा रिटायर हो रहे हैं। हरियाणा के पड़ोसी राज्य पंजाब में अगले साल के शुरू में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसलिए कहा जा रहा है कि भाजपा की कोशिश होगी कि वह हरियाणा से ऐसे नेता को राज्यसभा भेजे, जिससे पंजाब के चुनाव में उसे कुछ फायदा होगा।

ध्यान रहे भाजपा पंजाब में किसी तरह से सिख वोट साधने की कोशिश कर रही है। इसी कोशिश में कांग्रेस से भाजपा में गए रवनीत सिंह बिट्टू को लोकसभा चुनाव हारने के बाद भी राज्यसभा भेजा कर केंद्र में मंत्री बनाया गया। हरदीप पुरी भी तमाम विवादों के बावजूद केंद्र में मंत्री बने हुए हैं। ऐसे ही भाजपा की कोशिश पंजाब के दलित वोट को साधने की भी है। इसलिए हरियाणा से कोई नया चेहरा देखने को मिल सकता है। किरण चौधरी का पार्टी क्या करेगी यह बड़ा सवाल है। ध्यान रहे उनकी बेटी श्रुति चौधरी राज्य सरकार में मंत्री हैं। ऐसे में भाजपा उनको राज्यसभा नहीं भी भेज सकती है।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo