ओडिशा में बीजद दूसरी सीट जीतना चाहेगी

Categorized as राजनीति

ओडिशा में राज्यसभा की चार सीटों के लिए चुनाव होंगे। वैसे तो चारों सीटें पिछले दो वार्षिक चुनाव में बीजू जनता दल ने जीते थे। लेकिन 2024 के विधानसभा चुनाव में बीजद के हार कर सत्ता से बाहर होने के बाद दो सांसदों ने पाला बदल लिया। वे भाजपा के साथ चले गए। सुजीत कुमार और ममता मोहंता भाजपा में चले गए हैं। इस तरह दो सीटें भाजपा की हैं और दो बीजू जनता दल की। ओडिशा की 147 सदस्यों की विधानसभा में भाजपा के पास 82 विधायक हैं। राज्य में एक सीट जीतने के लिए 29 वोट की जरुरत है। इस लिहाज से भाजपा आराम से दो सीटें जीत लेगी। लेकिन उसके बाद भाजपा के पास ज्यादा से ज्यादा 22 वोट बचेंगे।

दूसरी ओर बीजू जनता दल के 48 विधायक हैं, जिनके दम पर वह एक सीट जीत लेगी और उसके पास 19 वोट बचेंगे। दूसरी सीट जीतने के लिए उसे 10 अतिरिक्त वोट की जरुरत होगी। कांग्रेस के पास राज्य विधानसभा में 14 विधायक हैं। अगर कांग्रेस और बीजू जनता दल मिल जाएं तो चौथी सीट जीत सकते हैं। कांग्रेस की ओर से बीजद को प्रस्ताव दिया गया है कि दोनों पार्टियां मिल कर किसी निर्दलीय को उम्मीदवार बना दें। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भक्त चरण दास यह प्रयास कर रहे हैं। भाजपा अगर तीसरा उम्मीदवार देगी तब चुनाव दिलचस्प होगा। क्योंकि यह तय लग रहा है कि कांग्रेस और बीजू जनता दल दो सीटों पर लड़ेंगे।


Previous News Next News

More News

संसद में विपक्ष का नुक्कड़ नाटक

August 1, 2026

नई दिल्ली। विपक्षी पार्टियों ने मानसून सत्र के दूसरे हफ्ते के आखिरी कामकाजी दिन यानी शुक्रवार को संसद परिसर को नुक्कड़ नाटक की जगह बना दिया। विपक्षी सांसदों ने संसद परिसर में राममंदिर चढ़ावा चोरी को एक नाटक के जरिए प्रदर्शित किया। इसमें कांग्रेस समर्थित निर्दलीय सांसद पप्पू यादव भगवा कपड़ा पहन कर साधु बने…

मोदी-शाह पर ‘जेन जी’ को धमकाने का आरोप

August 1, 2026

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर आरोप लगाया है कि वे प्रदर्शन करने वाले युवाओं यानी ‘जेन जी’ को धमका रहे हैं। राहुल ने मोदी और शाह के लिए यह भी लिखा है कि वे देश का अतीत हैं। राहुल गांधी ने…

ताहिर हुसैन को उम्र भर जेल में रहना होगा

August 1, 2026

नई दिल्ली। छह साल पहले हुए दिल्ली दंगों के दौरान आईबी के अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए ताहिर हुसैन को अदालत ने उम्र कैद की सजा सुनाई है। आम आदमी पार्टी के पार्षद रहे ताहिर हुसैन को अदालत ने 13 जुलाई को दोषी ठहराया था। शुक्रवार, 31 जुलाई को…

प्रदर्शनकारी लड़की पर एफआईआर का विरोध

August 1, 2026

नई दिल्ली। पेपर लीक के खिलाफ जंतर मंतर पर हुए प्रदर्शन में शामिल लड़की रुचिका सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने के मामले का कॉकरोच जनता पार्टी ने विरोध किया है। पुलिस ने रुचिका के खिलाफ प्रधानमंत्री मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में मुकदमा दर्ज किया है। सीजेपी ने इसे कानून का…

कई राज्यों में बारिश, बाढ़, भूस्खलन

August 1, 2026

नई दिल्ली। देश के कुछ राज्यों में मानसून कमजोर पड़ा है लेकिन ज्यादातर राज्यों में मानसून की भारी बारिश जारी है। पहाड़ों पर जारी बारिश के कारण मैदानी इलाकों में कई राज्यों में नदियां उफान पर हैं। उत्तर प्रदेश में गंगा के अलावा घाघरा, सरयू समेत 10 नदियां उफान पर हैं। खबर है कि बिजनौर…

logo