सुनेत्रा के करीबियों पर शरद खेमे की टेड़ी नजर

Categorized as राजनीति

एनसीपी के संस्थापक शरद पवार को समझ में नहीं आ रहा है कि सुनेत्रा पवार को कैसे समझाएं और कैसे दोनों पार्टियों के विलय के लिए तैयार करें। एक तरफ शरद पवार स्वंय इस कोशिश में लगे हैं। उन्होंने दो बार अजित और सुनेत्रा पवार के दोनों बेटों से मुलाकात की। दूसरी ओर शरद पवार खेमे के विधायक और उनके पोते रोहित पवार ने अजित पवार के विमान हादसे में साजिश का आरोप लगाते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। रोहित पवार ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को चिट्ठी लिख कर इसकी जांच कराने की मांग की है।

इस बीच शरद पवार खेमे को समझ में आ रहा है कि सुनेत्रा पवार के नजदीकी लोग जैसे प्रफुल्ल पटेल, छगन भुजबल, धनंजय मुंडे आदि नेता और चुनाव रणनीति का काम देखने वाले डिजाइन बॉक्स्ड के नरेश अरोड़ा आदि रास्ते में रोड़ा बन रहे हैं। तभी इनको निपटाने का अभियान शुरू हो गया है। रोहित पवार ने साजिश का जो आरोप लगाया है उसमें किसी तरह से घुमा कर नरेश अरोड़ा का जिक्र किया है। उन्होंने कहा कि अजित पवार अपने राजनीतिक सलाहकार नरेश अरोड़ा को हटाना चाह रहे थे। इसी तरह शरद पवार खेमे के नेता प्रमोद हिंदूराव ने कहा कि एक फोन आया था, जिसके बाद अजित पवार ने सड़क के रास्ते जाने का इरादा छोड़ कर विमान से जाने का फैसला किया। उनके हिसाब से फोन प्रफुल्ल पटेल का हो सकता है। इस तरह शरद पवार खेमा सुनेत्रा पवार के करीबियों के प्रति अविश्वास पैदा कर रहा है।


Previous News Next News

More News

कांग्रेस के अजब गजब उम्मीदवार

March 6, 2026

कांग्रेस पार्टी को इस बार राज्यसभा की एक सीट का फायदा हो रहा है। वह इसलिए हो रहा है क्योंकि एमके स्टालिन ने तमिलनाडु से एक सीट देने का फैसला किया। कांग्रेस पार्टी के नेता दिखावा करने के लिए पवन खेड़ा का नाम ले रहे थे। सबको पता था कि अगर तमिलनाडु से कांग्रेस को…

कबूतरी संचार की पुरानी व्यवस्था

March 6, 2026

ओडिशा पुलिस की यह सेवा अनूठी है। 1946 में, द्वितीय विश्व युद्ध के ठीक बाद, ओडिशा पुलिस ने इसे शुरू किया। सबसे पहले नक्सल प्रभावित कोरापुट जिले में प्रयोग किया गया। धीरे-धीरे यह 38 स्थानों (जिलों, सब-डिवीजनों, सर्कलों और पुलिस स्टेशनों) तक फैल गई। इस सेवा के चरम पर 19 ‘पिजन लॉफ्ट’ सक्रिय थे, जहां…

कैसा भूमंडलीकरण, कैसी विश्व व्यवस्था?

March 6, 2026

साफ दिखलाई दे रहा है कि भूमंडलीकरण इतिहास की अनिवार्य धारा नहीं है, बल्कि मानों एक ऐसी व्यवस्था जैसी है जो परिस्थितियों पर निर्भर है। और वह लगातार खतरे के नीचे खड़ी है। कोई भी समय कभी भी इस पूरी व्यवस्था को पटरी से नीचे उतार सकता है, जैसे इस समय भूमंडलाकरण के साथ वैश्विक…

बेहतर विदाई के हकदार थे नीतीश

March 6, 2026

बिहार में नीतीश कुमार युग का अंत हो गया है। इसमें कोई हैरानी या दुख की बात नहीं है। हर नेता का युग आता है और समाप्त होता है। बिहार में ही जैसे लालू प्रसाद का युग खत्म हुआ वैसे ही नीतीश का भी खत्म हुआ। फर्क इतना है कि लालू प्रसाद चुनाव हार कर…

नीतीश सीएम पद छोड़ेंगे

March 6, 2026

पटना। दो दशक के बाद नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने जा रहे हैं। उन्होंने गुरुवार को राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल किया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उनके साथ मौजूद रहे। इससे पहले नीतीश कुमार ने एक लंबी पोस्ट लिख कर सोशल मीडिया में साझा किया, जिसमें उन्होंने कहा कि उनकी इच्छा…

logo