लोक कल्याण मार्ग के बंगलों का क्या होगा?

Categorized as राजनीति

प्रधानमंत्री कार्यालय सेवा तीर्थ में शिफ्ट हो गया। आजादी के पहले से साउथ ब्लॉक सत्ता का केंद्र था। आजादी के बाद प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री का कार्यालय उस इमारत में होता था और उसके सामने नॉर्थ ब्लॉक में वित्त व गृह मंत्रालय होता था। विदेश मंत्रालय पहले ही जवाहर लाल नेहूरू भवन नें शिफ्ट हो गया है और नॉर्थ ब्लॉक के कार्यालय कर्तव्य भवन एक और दो में शिफ्ट हुए हैं। अब प्रधानमंत्री कार्यालय और साथ साथ कैबिनेट सचिवालय व राष्ट्रीय सुरक्षा का सचिवालय सेवा तीर्थ में शिफ्ट कर दिया गया है। इसके बाद से ही चर्चा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आवास भी जल्दी ही पीएम एन्क्लेव में शिफ्ट होगा।

ध्यान रहे कुछ समय पहले उप राष्ट्रपति एन्क्लेव बन कर तैयार हुआ था और तत्कालीन उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ उसमें शिफ्ट हुए थे। अब सीपी राधाकृष्णन वहां रहते हैं। उसी तरह करीब 12 एकड़ में प्रधानमंत्री एन्क्लेव बन रहा है। इसमें प्रधानमंत्री आवास के साथ साथ प्रधानमंत्री के सुरक्षाकर्मियों की जगह होगी। साथ ही बड़ी और जरूरी मीटिंग्स के लिए भी व्यवस्था की जाएगी। अब सवाल है कि प्रधानमंत्री जब पीएम एन्क्लेव में शिफ्ट हो जाएंगे तो लोक कल्याण मार्ग के बंगलों का क्या होगा? ध्यान रहे लोक कल्याण मार्ग में एक, तीन, पांच और सात यानी चार बंगले प्रधानमंत्री के लिए आवंटित होते हैं। इसमें पीएम आवास से लेकर, उनका कार्यालय और सुरक्षाकर्मियों के रहने की जगह है। जब से पीएम के नई जगह शिफ्ट होने की चर्चा शुरू हुई है, भाजपा के कई बड़े नेता लोक कल्याण मार्ग के बंगलों पर नजर गड़ाए हुए हैं। हालांकि जानकार सूत्रों का कहना है कि ज्यादा संभावना है कि उन बंगलों को खाली ही रखा जाए और सरकार उनका कुछ और इस्तेमाल सोचें।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo