दिल्ली की हवा योगी को जहरीली लगने लगी

Categorized as राजनीति

यह कमाल की बात है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली की हवा को जहरीली बताया। उनको पता है कि दिल्ली में ट्रिपल इंजन की सरकार है। पुलिस और जमीन से लेकर प्रशासन का एक बड़ा हिस्सा केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के अधीन है तो राज्य का प्रशासन भाजपा की रेखा गुप्ता संभाल रही हें। दिल्ली नगर निगम में भी भाजपा का कब्जा है। इसके बावजूद उन्होंने कहा कि दिल्ली की हवा जहरीली है, जिसमें उनका दम घुटने लगता है तो यह एक राजनीतिक बयान लगता है। किसी को कोई संशय नहीं रखना चाहिए कि योगी आदित्यनाथ ने सचमुच दिल्ली के लोगों की समस्या को आवाज दी है। उनको इससे कोई मतलब नहीं है कि दिल्ली की हवा कितनी जहरीली है और दिल्ली के लोग इससे कितने परेशान हैं। उनको छायावादी अंदाज में एक मैसेज देना था।

ऐसा लग रहा है कि राजनीतिक कारणों से उनका दम घुट रहा है और दिल्ली का राजनीतिक वातावरण उनके प्रति जहरीला हो गया है, उसी को उन्होंने दिल्ली की हवा के जरिए व्यक्त किया। उन्होंने यह जोखिम लिया क्योंकि उनको पता है कि जब वे दिल्ली की हवा को जहरीला बताएंगे तो उनके अपने प्रदेश के कई शहरों खास कर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के नोएडा, गाजियाबाद, साहिबाबाद आदि के आंकड़े सामने आ जाएंगे। अगर दिल्ली में चार सौ एक्यूआई होता है तो नोएडा, गाजियाबाद आदि शहरों में इससे ज्यादा हो जाता है। वहां की हवा भी पूरी सर्दियों में जहरीली रही और लोगों का दम घुटता रहा। इसलिए निश्चित रूप से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली की हवा को नहीं, बल्कि दिल्ली के राजनीतिक माहौल को दमघोंटू और जहरीला बताया है। क्या उनको लग रहा है कि यूजीसी के नियमों सहित कुछ और ऐसे काम हुए हैं, जिनसे उत्तर प्रदेश का राजनीतिक माहौल बिगड़ा है? अगले कुछ दिनों के घटनाक्रम से इसका अंदाजा लगेगा। हालांकि यह भी तय है कि अगले साल का विधानसभा चुनाव उनके नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo