गुजरात में नया पावर सेंटर अनार पटेल!

Categorized as राजनीति

गुजरात की पूर्व मुख्यमंत्री और उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल की बेटी अनार पटेल की राजनीतिक महत्वाकांक्षा की चर्चा कम ही होती है। हालांकि ऐसा नहीं है कि लोग उनको जानते नहीं हैं। अभी तक बैकग्राउंड पर्सनैलिटी के तौर पर उनकी चर्चा होती है। लेकिन ऐसा लग रहा है कि वे राजनीति में कुछ अहम भूमिका निभाने की तैयारी कर रही हैं। हो सकता है कि इसमें उनकी मां आनंदी बेन की भी सहमति और समर्थन हो। वैसे भी गुजरात में अब नई पीढ़ी को भाजपा की राजनीति संभालनी है। कहा जा रहा है कि भूपेंद्र पटेल के बाद हर्ष सांघवी को तैयार किया जा रहा है। लेकिन क्या अनार पटेल आने वाले दिनों में उनको चुनौती दे सकती हैं? पिछले महीने उनको गुजरात के सबसे मजबूत लेउवा पटेल समुदाय की शक्तिशाली संस्था खोडलधाम ट्रस्ट का अध्यक्ष बनाया गया है।

ध्यान रहे गुजरात में पटेल समुदाय सबसे ताकतवर और राजनीतिक रूप से चुनाव को सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला समुदाय है। लेकिन नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री बनने के बाद से इस समुदाय की राजनीतिक ताकत घटी है। अब भी भले भूपेंद्र पटेल ने मुख्यमंत्री हैं लेकिन राजनीति की कमान गैर पटेल यानी नरेंद्र मोदी और अमित शाह के हाथ में ही है। माना जा रहा है कि अब पटेल राजनीति में अनार पटेल एक बड़े नाम के तौर पर स्थापित हो रही हैं। गौरतलब है कि खोडलधाम ट्रस्ट के प्रमुख नरेश पटेल हैं और उन्होंने जब अनार पटेल को अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा की तो कहा कि कई बार परंपरा तोड़नी पड़ती है। जाहिर है संगठन ने परंपरा तोड़ी है तो उसके पीछे कोई रणनीति है। यह भी कहा जा रहा है कि लेउवा पटेल समुदाय के युवाओं को आगे लाने और सक्रिय करने में अनार पटेल की भूमिका होगी। वैसे उन्होंने ग्रामश्री और क्राफ्ट्सरूट जैसे प्लेटफॉर्म्स की स्थापना की थी और महिलाओं के लिए काम कर रही थीं। अब महिलाओं के साथ साथ पटेल युवाओं को एकजुट करने की जिम्मेदारी उनके ऊपर है। खोडलधाम ट्रस्ट की प्रेसिडेंट के तौर पर वे गुजरात की राजनीति में एक मजबूत पावर सेंटर बन सकती हैं।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo