रूस से तेल खरीद का मामला संप्रभुता का है

Categorized as राजनीति

भारत अपनी जरुरत के लिए रूस से तेल खरीदेगा या नहीं यह भारत की संप्रभुता का मामला है। यह कहने भर से काम नहीं चलेगा कि भारत ने इस तरह का कोई आधिकारिक आदेश नहीं जारी किया है कि रूस से तेल नहीं खरीदा जाएगा। ध्यान रहे जब खरीद शुरू हुई थी तब भी यह आदेश नहीं जारी हुआ था कि भारत अब बड़ी मात्रा में रूस से तेल खरीदेगा। जैसे चुपचाप तेल खरीद शुरू हुई वैसे ही कम हो गई है। लेकिन सवाल है कि खरीद कम होगी या पूरी तरह से बंद हो जाएगी?

कई साल के बाद इस महीने के शुरुआती 10 दिन में भारत को तेल बेचने वाले देशों में रूस नंबर एक की पोजिशन पर नहीं रहा। भारत अब सबसे ज्यादा तेल सऊदी अरब से खरीद रहा है। रूस अब दूसरे स्थान पर है। इराक तीसरे नंबर पर है। भारत की तेल कंपनियों ने वेनेजुएला से तेल खरीद के करार कर लिए हैं और अमेरिका से भी पहले से ज्यादा तेल खरीदा जाने लगा है। इस बीच अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने बहुत साफ शब्दों में कहा है कि भारत ने ‘प्रतिबद्धता’ जताई है कि वह रूस से तेल नहीं खरीदेगा। भारत किसी भी देश के सामने ऐसी प्रतिबद्धता कैसे जता सकता है? इस बार में म्यूनिख सिक्योरिटी कॉन्फ्रेंस में विदेश मंत्री एस जयशंकर से पूछा गया था तो उन्होंने कूटनीतिक अंदाज में गोलमोल जवाब दिया। सीधे शब्दों में रूबियो की बात का खंडन नहीं किया।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo