पुरी इस्तीफा देंगे या ड्रॉप किए जाएंगे?

Categorized as राजनीति

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के राजनीतिक भविष्य को लेकर ज्यादा कयास लगाने की गुंजाइश नहीं है। उनके सामने दो ही विकल्प दिख रहे हैं। वे खुद से इस्तीफा देंगे या मंत्रिमंडल में जब भी अगली फेरबदल होगी तो उनको ड्रॉप किया जाएगा? इस्तीफा देंगे तो अभी देंगे या कुछ समय के बाद देंगे यह सवाल भी है। नरेंद्र मोदी की सरकार में मंत्रियों की विदाई के कई तरीके बने हैं। एक तरीका निहालचंद का है, जो राजस्थान के सांसद थे और उनके ऊपर एक महिला से बलात्कार के आरोप थे। तमाम विवाद के बावजूद उनका इस्तीफा नहीं हुआ था। लेकिन मंत्रिमंडल की फेरबदल में वे चुपचाप हटा दिए गए थे। एक मॉडल एमजे अकबर वाला भी है। महिला पत्रकारों ने उनके ऊपर यौन शोषण के आरोप लगाए तो उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। एक बार तो प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी सरकार के अनेक ऐसे मंत्रियों को ड्रॉप कर दिया था, जो अपने को भाजपा और सरकार का अनिवार्य हिस्सा मानते थे। नरेंद्र मोदी और अमित शाह के पास एक मॉडल गुजरात वाला भी, जहां वे एक ही बार में सारे मंत्री हटा देते हैं।

सो, हरदीप पुरी के मामले में कौन सा मॉडल अपनाया जाएगा यह देखने वाली बात होगी। उनकी विदाई होगी यह तय है। पंजाब में अगले साल चुनाव हैं इस तर्क पर उनकी विदाई नहीं टलने वाली है क्योंकि पंजाब में भाजपा का कुछ बहुत बड़ा दांव पर नहीं लगा है और दूसरे पुरी पंजाब में वोट नहीं दिला सकते हैं और न वोट का नुकसान कर सकते हैं। उनकी विदाई हो उससे पहले मीडिया का इस्तेमाल करके और उनसे लगातार इंटरव्यू दिला कर इस मामले को उलझाने की कोशिश की जा रही है। ऐसा भी अक्सर होता है। वे लगातार इंटरव्यू देकर अपने को बेकसूर बता रहे हैं और मीडिया का एक हिस्सा उनका तो बचाव कर ही रहा है, उनके साथ साथ जेफ्री एपस्टीन का भी बचाव करने लगा है। अडानी समूह के चैनल की एक एंकर ने तो एपस्टीन के दो रूप बता दिए। एक रूप बच्चों का यौन शोषण करने और महिलाओं, बच्चों की तस्करी करने वाले यौन अपराधी का और दूसरा पावर ब्रोकर का। इससे पुरी को यह कहने में सुविधा हुई कि उनका संबंध इस पावर ब्रोकर वाले रूप के साथ था।

बहरहाल, पुरी के मसले पर सरकार की स्थिति सांप छुछुंदर वाली है क्योंकि उनका इस्तीफा दिलाते हैं तो अपराध स्वीकार करने जैसा होगा। हालांकि कायदे से ऐसा होना नहीं चाहिए। ऐसी किसी घटना पर इस्तीफा देना नैतिक चरित्र दिखाता है। लेकिन अगर वह दिखाना होता तो अभी तक इस्तीफा हो गया होता। देरी हो रही है इसका कारण यह है कि ये मामला सिर्फ पुरी का नहीं रह गया है, बल्कि सरकार का हो गया है। कांग्रेस सवाल पूछ रही है कि 2014 से 2016 के बीच जब पुरी किसी पद पर नहीं थे तो क्या उनको बैकचैनल डिप्लोमेसी के लिए सरकार की ओर से लगाया गया था? इसके साथ साथ यह भी पूछा जा रहा है कि वॉशिंगटन और न्यूयॉर्क में भारत के तीन राजदूत हर समय होते हैं, वे क्या कर रहे थे, जो पुरी की सेवाएं ली जा रही थीं? इन सवालों में सरकार उलझती है। इस्तीफा हुआ तो ये सवाल ज्यादा मुखर होंगे और सरकार को जवाब देना होगा। दूसरी ओर अगर इस्तीफा नहीं होता है तो विपक्ष लगातार ये सवाल उठाता रहेगा और इसके साथ साथ दूसरे सवाल भी आएंगे। उद्योगपति अनिल अंबानी का मामला आएगा। अभी एपस्टीन फाइल्स का बहुत छोटा सा हिस्सा खुला है। आगे ज्यादा मामले खुल सकते हैं। तभी सरकार के लिए कैच 22 सिचुएशन है। कहा जा रहा है कि मई या जून तक किसी तरह मामले को खींचने की सोच बनी है। उस समय मंत्रिमंडल में फेरबदल होगी तो उनको ड्रॉप किया जा सकता है।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo