व्यापार सौदे का धारावाहिक

Categorized as राजनीति

भारत ने अमेरिका के साथ व्यापार समझौता किया है या डेली सोप की तरह धारावाहिक शुरू किया है? हर दिन एक नया एपिसोड रिलीज हो रहा है। व्यापार सौदे की घोषणा के समय बताई गई बातों के अलावा डील की फ्रेमवर्क और फैक्टशीट के नाम पर तीन तरह के दस्तावेज लोगों के बीच उपलब्ध हैं। हर दिन चीजें बदल रही हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रोज सौदे में नई चीज जोड़ रहे हैं या घटा रहे हैं। तभी सवाल है कि ये सारी चीजें एक बार तय करके ही सौदे की घोषणा क्यों नहीं की गई? ध्यान रहे अभी भी सौदे पर दस्तखत नहीं हुए हैं। वह मार्च में होगा। इसकी टाइमलाइन देखेंगे तो और हैरानी होगी। पहले अमेरिका के राष्ट्रपति ने घोषणा की, फिर प्रधानमंत्री ने उसकी पुष्टि की, फिर वाणिज्य मंत्री ने संसद के बाहर और संसद के अंदर इस पर बयान दिया और उसके बाद साझा बयान जारी हुआ। साझा बयान जारी होने के बाद फिर डील की शर्तों में बदलाव हो गया।

इस बीच अमेरिका ने बांग्लादेश के साथ भी दोपक्षीय व्यापार सौदा कर लिया। बांग्लादेश के साथ हुई संधि ने कपड़ा और वस्त्र के निर्यात में भारत को मिला एडवांटेज समाप्त कर दिया। उसके बाद ट्रंप ने भारत के साथ सौदे में तीन बदलाव किए। पहले सौदे में कहा गया था कि भारत पांच साल में पाच सौ अरब डॉलर का सामान खरीदेगा। इसके शब्दों में बदलाव करके कहा गया है कि भारत पांच सौ अरब डॉलर की सामान खरीदने का इरादा रखता है। इसी तरह अमेरिकी दालों को जीरो टैरिफ से बाहर कर दिया गया। साथ ही अमेरिकी कृषि उत्पादों की भारत में बिक्री का जिक्र भी हटा दिया गया। भारत में इसे लेकर नेतृत्व की बड़ी वाहवाही हो रही है। हालांकि इससे यह भी साफ होता है कि अभी सौदे की बातचीत चल रही है और अंतिम रूप से कुछ भी तय नहीं हुआ है। तभी इसकी टाइमिंग और हड़बड़ी में इसकी घोषणा पर सवाल उठ रहे हैं। साथ ही यह चिंता भी बढ़ रही है कि अंत में पता नहीं किस तरह का सौदा और शर्तें भारत के सामने होंगी।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo