पश्चिम बंगाल में कितने नाम कटेंगे?

Categorized as राजनीति

यह लाख टके का सवाल है कि अंतिम मतदाता सूची में पश्चिम बंगाल में कितने नाम कटेंगे? अब यह तय हो गया है कि बंगाल की अंतिम मतदाता सूची 28 फरवरी को जारी होगी। इसे आगे नहीं बढ़ाया जा सकता है। क्योंकि अगर इसे आगे बढ़ाया गया तो चुनाव टलने का खतरा पैदा हो जाएगा। ध्यान रहे मार्च में पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की घोषणा होनी है। इसलिए जरूरी है कि फरवरी के अंत तक अंतिम मतदाता सूची जारी हो जाए। पिछले दिनों असम की मतदाता सूची जारी हुई। इसमें मसौदा मतदाता सूची के बाद करीब ढाई लाख लोगों के नाम कट गए। इसका जिक्र इसलिए जरूरी है क्योंकि मसौदा मतदाता सूची आने के बाद असम भाजपा के नेताओं ने कहा था कि चार से पांच लाख और लोगों के नाम कटेंगे। उनमें से ढाई लाख के नाम कटे हैं।

पश्चिम बंगाल में मसौदा मतदाता सूची में 58 लाख से कुछ ज्यादा नाम कटे थे। उसके बाद से 32 लाख लोगों को अनमैप्ड बता कर नोटिस जारी किया गया था और सवा करोड़ लोगों को लॉजिकल डिस्क्रिपेंसीज के नाम पर नोटिस भेजा गया था। बताया जा रहा है कि अनमैप्ड मतदाताओं में से तीन लाख के करीब लोगों का नाम संदिग्ध बताया जा रहा है और लॉजिकल डिस्क्रिपेंसीज के नाम पर भी कुछ नाम कटेंगे। अगर मसौदा मतदाता सूची में से भी बड़ी संख्या में नाम कटते हैं तो उस पर विवाद होगा। हालांकि यह तय नहीं है कि नाम कटेंगे तो सिर्फ ममता बनर्जी के समर्थकों के नाम कटेंगे। लेकिन इसका मैसेज यही जाएगा कि जान बूझकर ममता समर्थकों के नाम कटे हैं।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo