एआई सम्मेलन में होटल की मारामारी

Categorized as राजनीति

राजधानी दिल्ली में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का पहला सम्मेलन हो रहा है। 16 से 20 फरवरी के बीच यह सम्मेलन होगा। इसमें हिस्सा लेने के लिए दुनिया भर की एआई कंपनियां और स्टार्टअप्स के लोग आ रहे हैं। सैम ऑल्टमैन भी दिल्ली आ रहे हैं। सैकड़ों सीईओ और टेक्नोक्रेट दिल्ली में रहने वाले हैं। लेकिन इसे लेकर भारत में अभी तक मुख्य रूप से जो खबर चर्चा में है वह ये है कि होटलों की मारामारी हो रही है। इस एआई सम्मेलन के लिए भारत की क्या तैयारी या भारत की कितनी कंपनियां इसमें हिस्सा लेंगे और इससे भारत में एआई इकोसिस्टम पर क्या असर होगा, इसकी चर्चा की बजाय होटल के कमरे महंगे होने की खबर है।

यह दिल्ली की खास खबर है कि 16 से 20 फरवरी के बीच दिल्ली के सभी पांच सितारा होटल भर गए हैं और एक भी कमरा खाली नहीं है। यह भी खबर है कि कमरे का किराया जो पहले 20 हजार था वह 50 हजार से ऊपर है और 40 हजार के सूट रूम का किराया डेढ़ लाख रुपए से ज्यादा हो गया है। सोचें, क्या इतना बड़ा सम्मेलन दिल्ली में हो रहा है तो सरकार को सर्ज प्राइस पर ध्यान नहीं रखना चाहिए? लेकिन भारत में हर मौके पर चाहे वह इस तरह का अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन हो या कोई आपदा हो विमानन कंपनियों से लेकर होटल वाले और कैब सर्विस वाले अनाप शनाप किराया वसूलने लगते हैं। इससे अंतरराष्ट्रीय मेहमानों को समस्या होती है और छवि पर भी असर पड़ता है।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo